एक्सप्लोरर

कपूर खानदान ने 9 दशक पहले सिनेमा में रखा था कदम, समझिए ऋषि कपूर का पूरा फैमिली कनेक्शन

ऋषि कपूर के परिवार में कौन-कौन हैं? उनका कपूर खानदान से क्या नाता है? इस स्टोरी में समझिए पूरा फैमिली कनेक्शन.

मुंबई: बॉलीवुड के कद्दावर एक्टर ऋषि कपूर ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया है. कैंसर से लंबी लड़ाई के बाद 30 अप्रैल को उन्होंने मुंबई के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया. फिल्म जगत से ऋषि कपूर का बहुत पारा नाता रहा है. कपूर खानदान में सबसे पहले ऋषि के दादा पृथ्वीराज कपूर ने साल 1929 में सिनेमा जगत में कदम रखा था. और ऋषि कपूर ने सबसे पहले अपने पिता राज कपूर की फिल्मों 'श्री 420' और 'मेरा नाम जोकर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था. आइए आपको ऋषि कपूर के परिवार और खानदान के बारे में बताते हैं. बॉलीवुड का कपूर खानदान पृथ्वीराज कपूर से कपूर खानदान की सिनेमा जगत में एंट्री हुई. साल 1923 में पृथ्वीराज की रामसरनी मेहरा से शादी हुई. दोनों के चार बच्चे हुए- राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी. 29 मई 1972 को पृथ्वीराज कपूर का निधन हो गया. एक महीने बाद उनकी पत्नी का भी निधन हो गया. पृथ्वीराज के बेटे राज कपूर की साल 1949 में कृष्णा मल्होत्रा से शादी हुई. दोनों के पांच बच्चे हुए- रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु. राज कपूर की पत्नी फिल्मों से दूर रहीं. ऋषि कपूर का परिवार राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर ने साल 1980 में अपनी दोस्त नीतू सिंह से शादी की थी. दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है. दोनों के दो बच्चे हैं- रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर. रणबीर फिल्मों में काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन रिद्दीमा की फिल्मों में रुचि नहीं देखी गई है. साल 1971 में राज कपूर के दूसरे बेटे रणधीर कपूर ने बबीता से शादी की. दोनों की दो बेटियां हुईं- करिश्मा कपूर और करीना कपूर. राज कपूर के तीसरे बेटे राजीव कपूर की साल 2001 में आर्किटेक आरती सबरवाल से शादी हुई. हालांकि अब दोनों का तालाक हो चुका है. राजीव ने कुछ फिल्मों में काम किया लेकिन उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिली.
राज कपूर का परिवार पृथ्वीराज कपूर के बेटे और ऋषि कपूर के पिता राज कपूर तीन भाई थे. पृथ्वीराज के दूसरे बेटे शम्मी कपूर ने साल 1955 में गीता बाली से शादी की. गीता बाली की मौत के बाद शम्मी ने नीला देवी से शादी कर ली. शम्मी और गीता के दो बच्चे हुए- आदित्य राज कपूर और कंचन. आदित्य ने कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन कंचन फिल्मों से दूर रही. आदित्य राज कपूर ने साल 1982 में प्रीति से शादी की. दोनों के दो बच्चे हैं- विश्व प्रताप कपूर और तुलसी कपूर. पृथ्वीराज के तीसरे बेटे शशि कपूर ने साल 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की. दोनों के तीन बच्चे हुए- करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर. शशि और जेनिफर ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया है. ये भी पढ़ें- सबसे पहले अमिताभ ने दी ऋषि कपूर के निधन की खबर, कहा- 'मैं बर्बाद हो गया हूं' कपूर खानदान के लाडले थे ऋषि कपूर, अपने दम पर फिल्म इंडस्ट्री में बनाई अलग पहचान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईठा' में मर्चेंट बनकर छाएंगे रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर की फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने
'ईठा' में मर्चेंट बनकर छाएंगे रणदीप हुड्डा, श्रद्धा कपूर की फिल्म से फर्स्ट लुक आया सामने
'यह मूर्खों की दुनिया है...', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट
'यह मूर्खों की दुनिया है...', सुबह-सुबह ऋतिक रोशन ने लिखा अजीबोगरीब पोस्ट
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', मंदिर दर्शन पर फतवे और ट्रोलिंग पर सारा अली खान का करारा जवाब
महाकाल भी जाऊंगी और अजमेर शरीफ भी', ट्रोलिंग पर सारा का करारा जवाब
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन
'एक्स-मेन' के प्रोफेसर X नहीं रहे: 86 साल की उम्र में हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
अनंत सिंह को जाना होगा जेल, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
Diwali Fan Cleaning: दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
दीवाली पर पंखा चमकाने का आसान जुगाड़, बिना खोले 2 मिनट में करें साफ
JEE Main Registration 2027: जेईई मेन 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, NTA ने लागू किया नियम
JEE Main 2027 में कहां दे पाएंगे परीक्षा, शहर चुनने के लिए NTA ने लागू किया नियम
Embed widget