एक्सप्लोरर

राधिका यादव के मर्डर पर भड़कीं ऋचा चड्ढा, आरोपी पिता को कहा- 'हारे हुए और कायर कहलाओगे'

Richa Chadha On Radhika Yadav Murder: राधिका यादव मर्डर केस पर एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने रिएक्ट किया है. एक्ट्रेस ने आरोपी पिता को लेकर कहा है कि दुनिया उसे एक कायर के तौर पर याद रखेगी.

टेनिस प्लेयर राधिका यादव की उनके पिता दीपक यादव ने ही गोली मारकर हत्या कर दी थी. 10 जुलाई को जब ये खबर सामने आई तो हर कोई सकते में आ गया. वहीं अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने राधिका यादव मर्डर केस पर रिएक्ट किया है और आरोपी पिता दीपक पर भड़कती नजर आई हैं. एक्ट्रेस ने कहा है कि दुनिया दीपक यादव को एक कायर के तौर पर याद रखेगी.

ऋचा चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राधिका यादव की दोस्त हिमांशिका सिंह राजपूत का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें हिमांशिका बताती दिख रही हैं कि कैसे दीपक ने पांच गोलियां दागकर राधिका को मौत के घाट उतार दिया.

'एक हारे हुए और कायर के तौर पर...'
इस वीडियो के साथ ऋचा कैप्शन में लिखती हैं- 'अपने ही बच्चे को मारने में कोई इज्जत नहीं होती. कुछ घटिया लोगों ने पहले ही उसे कुछ कह दिया, और अब पूरी दुनिया दीपक यादव को हमेशा के लिए एक हारे हुए इंसान के तौर पर याद रखेगी. दीपक यादव, तुमने इतिहास में एक हारे हुए और कायर के तौर पर अपनी जगह पक्की कर ली है.

ऋचा चड्ढा की इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा- 'सबसे दयनीय बात तो ये है कि कुछ मर्द इसे सही ठहरा रहे हैं. मेरा मतलब है कि यहां क्या हो रहा है?' इस पर एक्ट्रेस ने रिप्लाई दिया- 'वो भी लूजर हैं.'

राधिका यादव की दोस्त ने क्या कहा?
बता दें कि ऋचा चड्डा ने राधिका यादव की दोस्त का जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो कहती हैं- 'मेरी सबसे अच्छी दोस्त राधिका की हत्या उसके अपने ही पिता ने कर दी. उसने उसे पांच गोलियां मारी थीं. चार गोलियां उसे लगीं. उसने सालों तक अपनी लगातार आलोचना और कंट्रोल से उसकी जिंदगी मुश्किल बना दी थी. आखिरकार, उसने अपने तथाकथित दोस्तों की बात मान ली, जो उसकी कामयाबी से जलते थे. उसने अपने टेनिस करियर में बहुत मेहनत की और अपनी अकादमी भी बनाई.'

हिमांशिका ने आगे कहा- 'वो अपने लिए बहुत अच्छा कर रही थी. लेकिन वो उसे आजाद नहीं देख सकते थे. वो उसे शॉर्ट्स पहनने, लड़कों से बात करने और अपनी शर्तों पर जीने के लिए शर्मिंदा करते थे. उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वो बच नहीं पाई.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आवारापन 2' के बाद इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
अब इन 4 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस लूटेंगे इमरान हाशमी! चेक करें लिस्ट
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
'कर्ली हेयर नहीं मत रखो', 'हैवान' एक्ट्रेस को मिली थी लुक चेंज करने की सलाह
Box Office: चौथे दिन दोपहर 2 बजे तक 83 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 2 बजे तक 83 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
राम मंदिर चंदा चोरी: CJI की अहम टिप्पणी, 'तार्किक परिणाम तक पहुंचाएं'
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
बांग्लादेश से हार के बाद बढ़ी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किल, ICC लगाएगा 44000 डॉलर का जुर्माना!
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget