एक्सप्लोरर

ED के सामने रिया चक्रवर्ती ने किए कई खुलासे, बताया- यूरोप ट्रिप के बाद बिगड़ी थी तबीयत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है और दूसरी ओर वित्तीय लेन देन की जांच प्रवर्तन निदेशालय भी कर रहा है. 2 दिन पहले ED ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, भाई शोविक और पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से घंटों पूछताछ की है.

ED सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रिया ने ED को बताया है कि पिछले साल सुशांत की यूरोप टूर के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी. रिया, उसका भाई शौविक और सुशांत सिंह राजपूत अक्टूबर 2019 में यूरोप के टूर पर गए थे. यूरोप टूर के दौरान वो लोग इटली के फ्लोरेंस शहर के 600 साल पुराने एक होटल में रुके थे. सुशांत अलग रूम में ठहरा था, जबकि शौविक और रिया एक रूम में थे.

रिया ने बताया की , इस पुराने होटल में गोया की पेंटिंग थी. फ्रांसिस्को गोया एक स्पेनिश आर्टिस्ट थे. इस पेंटिंग में ग्रीक गॉड सैटर्न की अपने बेटे को खाते हुए चित्र है. जिसको Saturn Devouring his son का नाम दिया गया था. रिया ने बताया कि इसके बाद से ही सुशांत मानसिक रूप से कभी नॉर्मल नहीं हो पाए.

रिया ने ED को बताया की, दूसरे दिन सुबह जब मैं सुशांत के रूम में गई तो देखा कि सुशांत के चेहरे पर डर था और रुद्राक्ष की माला के साथ रूम में पूजा कर रहे थे. सुशांत ने रिया को बताया की वो रात भर नहीं सोए थे. सुशांत ने बताया था कि उनकी मां सपने में दिखाई दी थीं और कुछ अजीब चीजें भी दिखाई दे रही थीं. होटल से निकलने की बात भी की.

रिया ने ED को बताया, यह यूरोप टूर 2 नवंबर को खत्म होना था पर जल्द खत्म करना पड़ा. उस रात के बाद अगली सुबह हमने होटल छोड़ा और ऑस्ट्रिया चले गए. वहां मुझे डीटोक्स करना था. लेकिन सुशांत ने नहीं किया, उनकी तबीयत खराब लग रही थी और यही वजह थी की हमने अपना यूरोप टूर 5 दिनों पहले खत्म किया और 28 अक्टूबर को मुंबई लौट आए. सुशांत को भी एक रिहेब में ले जाना था पर वो नही गए.

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट
सनी देओल नहीं पीते शराब, करियर में डाउनफॉल को लेकर किया रिएक्ट

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget