एक्सप्लोरर

सुशांत सिंह खुदकुशी मामले में पुलिस ने की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ, एक्ट्रेस ने किए कई खुलासे

गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब 10 घंटों को पूछताछ की .

सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी मामले में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर रही है और इस मामले में पुलिस अब तक कुल 12 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है. गुरुवार को मुंबई पुलिस ने सुशांत सिंह राजपूत की कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती से करीब 10 घंटों को पूछताछ की .

रिया ने पुलिस को बताया कि सुशांत ने क़रीब एक साल पहले जब वो रिलेशनशिप में नहीं थे उनसे यशराज फ़िल्म छोड़ने के लिए कहा था. रिया ने पुलिस को बताया - ‘मुझे सुशांत ने कहा था कि तुम यशराज फ़िल्म छोड दो, मैं भी छोड रहा हूं. सुशांत से जब मैंने पूछा कि ऐसा क्यों कर रहे हो तो सुशांत ने ज़्यादा कुछ नहीं कहते हुए बसा यशराज छोड़ने के लिए कहा. लेकिन रिया ने ऐसा नहीं किया क्योंकि उसे ऐसा कोई अनुभव नहीं हुआ था.

रिया ने सुशांत और अपने रिश्ते के बारे में बताया कि सुशांत यशराज फ़िल्म की SHUDH DESI ROMANCE से फ़िल्म कर रहा था और मैं यशराज फ़िल्म की MERE DAD KI MARUTI की शूटिंग कर रही थी. तभी पहली बार हम दोनों मिले, फिर इंडस्ट्री की पार्टीज़ में मुलाक़ात होना शुरू हुई और हमारी दोस्ती हुई. फिर साल 2019 में सुशांत ने माझे प्रपोज किया. सुशांत ने मुझ से कहा ‘मैं indirectly तुमसे नहीं कह सकता इसीलिये सीधे कह रहा हूं. मैं तुम्हें पसंद करता हूं. तुम्हें अपनी गर्लफ़्रेंड बनाना चाहता हूं.’ रिया को भी सुशांत पसंद थे और दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ.

रिया ने पुलिस को बताया कि सितंबर 2019 में दिल बेचारा फ़िल्म पूरी करने के बाद से सुशांत को डिप्रेशन होने के संकेत मिलने लगे थे. शुरुआत में सुशांत ने उसे नज़रअंदाज़ करना शुरू किया लेकिन धीरे धीरे तकलीफ़ बढ़ने लगी. रिया के मुताबिक़ वही सुशांत को डॉक्टर के पास ले गई और सुशांत का इलाज शुरु कराया. रिया के मुताबिक़ सुशांत दवाइयां ठीक से नहीं ले रहे थे.

रिया ने सुशांत के साथ रहकर उसका एक ख़्याल रखा. लेकिन एक दिन सुशांत में ही रिया से कहा कि वो कुछ दिनों के लिए यहां से चली जाए. सुशांत ने बताया कि वो कुछ दिनों के लिए अकेले रहना चाहता है. सुशांत के लगातार कहने के बाद रिया सुशांत के घर से चली गई.

रिया ने बताया कि वो दोनों रूमी ज़ाफ़री के निर्देशन में एक फ़िल्म करनेवाले थे जिसे वासू भगनानी प्रोड्यूस करने वाले थे. फ़िल्म फ़रवरी में फ़्लोर पर जानेवाली थी फिर मे में शूटिंग शुरु होनी थी लेकिन लॉकडाउन की वजह से वैसा नहीं हो पाया. सुशांत अपने फ़्यूचर प्राजेक्ट्स को लेकर काफ़ी उत्साहित थे उसपर काम कर रहे थे. रिया उनके प्रोजेक्ट में भी उनकी मदद कर रही थी.

पुलिस को जानकारी मिली है कि यशराज फ़िल्म में सुशांत को AURANGAZEB फ़िल्म ऑफ़र की थी लेकिन सुशांत ने वो फ़िल्म करने से इंकार कर दिया था. फिर से फ़िल्म अर्जुन कपूर को दे दी गई. बाद में यशराज ने सुशांत को SHUDH DESI ROMANCE फ़िल्म के लिए साइन किया. पुलिस ये पता लगा रही है कि क्या AURANGAZEB फ़िल्म साइन नहीं करने यशराज सुशांत से नाखुश था.

वहीं सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी ने करन जोहर और सुशांत के बीच हुए एक प्रोजेक्ट के बारे में अहम जानकारी दी. श्रुति के मुताबिक़ सुशांत ने धर्मा प्रोडक्शन की फ़िल्म DRIVE में काम किया था. सुशांत ने उस फ़िल्म की डबिंग के लिए डेट नहीं दी थी. इसपर जब श्रृति ने जब सुशांत से बात की तो सुशांत ने बताया कि मैं तीन बार डबिंग के लिए डेट दे चुका हूं लेकिन इन्होंने कुछ किया नहीं. पुलिस ये जानकारी ले रही कि क्या इस फ़िल्म को लेकर सुशांत और करन जोहर की धरमा प्रोडक्शन में कोई अनबन हुई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Live: 10 बजे तक 44 करोड़ पार 'अल्फा' का कलेक्शन, जानें- 'वेलकम टू द जंगल' का हाल
Ramayana Trailer: खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
खत्म हुआ इंतजार! इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का ट्रेलर
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
14 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाया था 234.86 परसेंट प्रॉफिट, दो हीरोइनों संग रोमांस करते दिखे थे शाहरुख खान
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक
प्रभास की 'स्पिरिट' के सेट पर एक्टर राजेश शर्मा को जहरीले कीड़े ने काटा, अस्पताल में भर्ती, हालत नाजुक

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget