एक्सप्लोरर

कोरोना वॉरियर्स की मदद के लिए आगे आईं जानी-मानी गायिका अनुराधा पौडवाल

सिंगर अनुराधा पौडवाल ने 10 नर्स, 10 पुलिस कांस्टेबल और 10 सफाईकर्मियों को पांच-पांच हजार रुपये देकर आर्थिक सहायता करने का ऐलान किया है.

मुंबई: हिंदी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 47 सालों से सक्रिय जानी-मानी गायिका अनुराधा पौडवाल कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आगे आई हैं. उन्होंने कोरिना वॉरियर्स को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है.

इस मौके पर एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा, "देश संकट के दौर से कहा है और ऐसे में मैंने मुंबई के अलग-अलग अस्पतालों से जुड़ी 10 नर्सों, कंटेनमेंट इलाकों में कार्यरत 10 कांस्टेबलों और 10 सफाई कर्माचारियों को पांच-पांच हजार रुपये की सहायता राशि देकर उनकी आर्थिक मदद कर उन सभी की हौंसला अफजाई करने का छोटा-सा प्रयास किया है"

अनुराधा पौडवाल ने कोरोना वारियर्स को डेढ़ लाख रुपये की इस आर्थिक मदद के अलावा कोरोना वायरस की इस लड़ाई के शुरुआती दौर में मुंबई के कुछ अस्पतालों को 150 पीपीई किट्स और एक इनक्यूबेटर भी दान स्वरूप दिया था.

अनुराधा पौडवाल 'सूर्योदय फाउंडेशन' नामक एक सामाजिक संगठन भी चलाती हैं, जिसके तहत वे पानी की समस्याओं से जूझ रहे गांवों और जीर्ण-शीर्ण अवस्था में कार्यरत स्कूलों के उद्धार के लिए भी काम करती हैं. एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि कोरोनो वॉरियर्स की मदद के लिए उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णा महाडिक की सहायता ली है, जिनकी वे तहे-दिल से शुक्रगुजार हैं.

बता दें कि आज अनुराधा पौडवाल के दिवंगत पति और संगीकार अरुण पौडवाल का जन्मदिन है. इस खास मौके पर उन्हें याद करते हुए अनुराधा पौडवाल ने कहा कि लॉकडाउन के चलते आज के दिन में अन्य तरह के सामाजिक कार्यों से संबंधित गतिविधियों में लिप्त नहीं कर पाऊंगी और यही वजह है कि उन्होंने छोटे स्तर पर ही सही, आज के दिन कोरोना वॉरियर्स की सहायता करने का फैसला किया.

अनुराधा पौडवाल ने कहा कि हम सभी को इस मुश्किल घड़ी में अपनी जान की परवाह किए बगैर ऐसे तमाम कोरोना वॉरियर्स की हौंसला अफजाई करने और उनकी मदद के लिए आगे आने की जरूरत है.

वहीं अनुराधा पौडवाल ने कोरोना काल में जनता की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों और मरीजों के इलाज में जी जान से जुटे डॉक्टरों पर बढ़ रहे हमलों पर भी अफसोस जताया और कहा कि ऐसा करने वाले गुनहगारों को कतई बख्शा नहीं जाना चाहिए. लोगों द्वारा सोशल डिस्टांसिंग का पालन नहीं किए जाने पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को यह बात समझनी चाहिए कि ऐसे लापरवाह लोग महज अपनी ही नहीं, दूसरों की जान भी खतरे में डाल रहे हैं.

ये भी पढ़ें

'क्रूर सिंह' से लेकर 'मिर्ची सेठ' तक अपने इन किरदारों के जरिए दर्शकों के दिल में उतर गए अखिलेंद्र मिश्रा नेहा कक्कड़ ने बताया-जागरण में गाते-गाते कैसे बन गई अब पार्टी गर्ल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
8वें दिन 'आवारापन 2' हुई 119 करोड़ के पार, जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
8 साल लिव-इन, 2 बच्चे... अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी
Toxic ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़
'टॉक्सिक' ने रिलीज से पहले ही तोड़े 5 बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड, कमाए 13 करोड़

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज

Embed widget