एक्सप्लोरर

नेहा कक्कड़ ने बताया-जागरण में गाते-गाते कैसे बन गई अब पार्टी गर्ल

बॉलीवुड में आने से पहले नेहा अपने बचपन के दिनों में धार्मिक समारोहों में भजन गाया करती थीं. उन्होंने कहा चार साल की उम्र में गाना शुरू किया और 16 साल की उम्र तक वो सिर्फ भजन संध्या ही करती थी.

दिलबर, गर्मी, सनी सनी आंख मारे और बद्री की दुल्हनिया जैसे गानों को अपनी आवाज देने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर नेहा कक्कड़ का कहना है कि आज वह जिस जगह पर हैं, वहां तक पहुंचने का उन्होंने कभी नहीं सोचा था.

नेहा ने हाल ही मे मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "बहुत अच्छा लगता है. मैं हमेशा लोगों से कहती हूं कि मैं अब भी किसी सपने में हूं. यह कैसे हो गया? ऋषिकेश जैसे किसी छोटे से शहर की एक लड़की पहले दिल्ली और फिर मुंबई गई. यह सफर बेहद खूबसूरत रहा. आज मैं जिस जगह पर हूं, वहां तक पहुंचने का कभी नहीं सोचा था.

नेहा उत्तराखंड के ऋषिकेश में पैदा हुई थीं, लेकिन उन्होंने खुद को वहीं तक सीमित नहीं रखा. वह कहती हैं, यह एहसास गजब का है और मैं अब भी बहुत-बहुत आगे जाने का सोचती हूं.

बॉलीवुड में आने से पहले नेहा अपने बचपन के दिनों में धार्मिक समारोहों में भजन गाया करती थीं. इस बारे में वह कहती हैं, मैंने चार साल की उम्र में गाना शुरू किया और 16 साल की उम्र तक मैं सिर्फ भजन संध्या ही करती थी.

धार्मिक गीतों से पार्टी थीम पर कैसे आ गईं? इसके जवाब में गायिका ने बताया, अगर आप मेरे जागरण के फुटेज देखेंगे, तो आपको मिलेगा कि मैं वहां भी पार्टी जैसा ही कुछ करती थी. मैं भजन गाते हुए नाचती थी और लोग पागल हो जाते थे. मैं तभी से पार्टी करती आ रही हूं.

काम की बात करें, तो नेहा हाल ही में रैपर यो यो हनी सिंह के साथ गीत मॉस्को सूका में नजर आईं. यह पंजाबी और रशियन भाषा के मिश्रण से बना एक गीत है. अप्रैल में रिलीज होने के बाद से इस गाने को अब तक 26,304,948 व्यूज मिल चुके हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
'जेलर 2' ने हिंदी में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, 'कूली' समेत तमिल की 3 फिल्मों को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर बॉलीवुड फिल्म
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'
दलेर मेहंदी विवाद, सुबोध उनियाल पर भड़के मीका सिंह, कहा- 'आप गुंडे नहीं हो...'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget