एक्सप्लोरर

ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान

Rekha Birthday: रेखा की लव लाइफ के बारे में अभी तक आपने बहुत कुछ पढ़ा सुना होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेखा को सबसे पहली बार सिंदूर लगाए और मंग भरे कब देखा गया था और सभी उन्हें इस अंदाज में देखकर क्या चौंक गए थे...

नई दिल्ली: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रेखा हमेशा से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में रहती हैं. रेखा की लाइफ में पैदा होने के साथ ही काफी उतार चढाव आए हैं. चाहे वो माता-पिता की शादी से पहले हुआ रेखा का जन्म हो... या फिर मोटी और सांवली होने के कारण दूसरों द्वारा मजाक बनाया जाना हो... या घर खर्च चलाने के लिए जरा सी उम्र में काम करना हो. इन सबसे ज्यादा चर्चाओं में रेखा की लव लाइफ और उनकी मांग का वो सिंदूर है जिसके बारे में रेखा के अलावा शायद ही कोई जानता हो कि वो किसके नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं. करियर में हीरोइन नहीं एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं: रेखा कभी भी एक्टिंग या फिल्मों में नहीं आना चाहती थी यहां तक कि उन्होंने कभी हीरोइन बनने के बारे में सोचा भी नहीं था. रेखा ने सिमी गिरेवाल को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि क्योंकि उन्हें घूमना बेहद पसंद है इसलिए वो हमेशा से ही एयरहोस्टेस बनना चाहती थीं लेकिन हालात और परिस्थिति उनके अनुकूल नही थीं. ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान अमर है रेखा की लव लाइफ: रेखा और उनकी अदाओं की तो दुनिया दीवानी है. वहीं, फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां सिर्फ और सिर्फ ग्लैमर और चकाचौंध है. ये इंडस्ट्री न जाने कितनी ही अधूरी कहानियों की गवाह रही है. इनमें कई कहानियां शुरू होने से पहले ही खत्म हो गईं तो कुछ अमर हैं. रेखा की लव लाइफ, अफेयर और शादी के बारे में किताबों और सोशल मीडिया पर काफी कुछ लिखा जा चुका है. लेकिन एक बात जिसके बारे में हर कोई जानना चाहता है वो ये है कि आखिर अब भी रेखा किस के नाम का सिंदूर अपनी मांग में भरती हैं. ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान शादी और खूब सारे बच्चों का था सपना रेखा ने अपने इसी इंटरव्यू में ये भी बताया था कि वो हमेशा से सिर्फ शादी करना चाहती थीं. रेखा चाहती थीं कोई हो जो उनका जीवन भर साथ दे और उन्हें सबसे ज्यादा प्यार करे. शादी के साथ-साथ रेखा का सपना था कि उनके काफी सारे बच्चे भी हों. लेकिन असल जिंदगी कुछ और ही है आज रेखा की जिंदगी. ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान ऋषि कपूर-नीतू सिंह की शादी में पहुंची थीं पहली बार सिंदूर लगा के आपको बता दें कि जब रेखा को सबसे पहली बार मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने देखा गया तो फिल्म इंडस्ट्री समेत सभी हैरान रह गए थे क्योंकि रेखा की शादी किससे हुई, कब हुई इस बात की किसी को कानों कान खबर नहीं हुई. ना ही रेखा ने खुद इसके बारे में किसी को कुछ बताया. रेखा की मांग में सिंदूर सबसे पहले 22 जनवरी 1980 को देखा गया. ये वही दिन था जब ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने एक दूसरे से शादी की थी. ऋषि कपूर और नीतू की शादी में रेखा सिल्क की खूबसूरत साड़ी में सिंदूर और मंगलसूत्र पहने पहुंचीं तो सबकी नजरें उन पर थम गईं. इस शादी में अभिनेता अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया भादुड़ी और माता पिता के साथ पहुंचे थे. ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान अमिताभ बच्चन से एकतरफा प्यार रेखा और अमिताभ बच्चन के रिलेशन की खबरों से आज भी फिल्मी गलियारा पटा रहता है लेकिन खुद रेखा ने इंटरव्यू में बताया था कि वो अमिताभ बच्चन को प्यार करती थीं लेकिन अमिताभ बच्चन ने उन्हें कभी प्यार नहीं किया. इसके साथ ही दिवंगत अभिनेता विनोद मेहरा के साथ रेखा की शादी की खबरों से सभी दो-चार होगें. हालांकि रेखा ने कभी भी इस बारे में किसी से कोई बता नहीं की है. ऋषि कपूर-नीतू की शादी में पहली बार सिंदूर लगाकर पहुंची थी रेखा, सब हो गए थे हैरान रेखा को देखकर विनोद मेहरा की मां ने फेंक के मारी थी चप्पल बताया जाता है कि विनोद मेहरा जब शादी करने के बाद रेखा को अपने घर कोलकाता लेकर आए तो उनकी मां रेखा से शादी करने के कारण विनोद मेहरा से काफी गुस्सा हुई थीं. रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा ने जब अपनी सास का आशीर्वाद लेने के लिए उनके पैर छुए तो उन्होंने आशीर्वाद देने के बजाय रेखा को धक्का दे दिया था. उन्होंने रेखा को कभी प्यार नहीं किया. वो हमेशा ही रेखा की बेइज्जती करती रहती थीं और उनसे अभद्र भाषा में ही बात करती थीं. यहां तक कहा जाता है कि रेखा पर उन्होंने अपना चप्पल भी फेंक मारी थी .
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
Dhamaal 4 Box Office Day 5: मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
मंगलवार को 'धमाल 4' ने कर दिया बड़ा कमाल, उड़ा दिए 'ओ रोमियो' के परखच्चे, बनाया ये रिकॉर्ड
प्यार के आगे फीकी पड़ी मजहब की दीवार, मुस्लिम हसीनाओं पर दिल हारे ये हिंदू एक्टर्स, रचाई शादी
ऋतिक रोशन से लेकर मनोज बाजपेयी तक, इन पॉपुलर एक्टर्स ने मुस्लिम लड़कियों से रचाई शादी
Tumbadchi Manjula Closing BO: 6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट
6 करोड़ के बजट में बनी ये हॉरर कॉमेडी मराठी फिल्म हुई सुपरहिट, कमाया 172.66 परसेंट प्रॉफिट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
दिल्ली-यूपी और हरियाणा-पंजाब में आज होगी बारिश? मौसम विभाग ने जारी कर दिया ताजा अलर्ट
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
बागियों को आसानी से शिंदे गुट में शामिल नहीं होने देंगे उद्धव ठाकरे! अब उठाया यह बड़ा कदम
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?
‘वेलकम टू द जंगल' की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
पुणे के लड़के का कारनामा, चौराहे पर लगवाया पोस्टर; लिखा- न फ्लैट-न गाड़ी, चाहिए एक सुंदर लाड़ी
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
अब रिमूवेबल बैटरी के साथ क्यों नहीं आते फोन? खुल गया यह बड़ा राज
Temple Dating: मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
मंदिरों में डेटिंग कैंप से बढ़ेगी आबादी? घटती जन्मदर रोकने के लिए सरकार का अनोखा दांव
Embed widget