एक्सप्लोरर

ZERO की मुश्किलें बरकरार, याचिका के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंचा रेड चिलीज एंटरटेनमेंट

दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर अनुरोध किया कि बिना उसका पक्ष जाने कोई भी आदेश जारी नहीं किये जाएं क्योंकि आशंका है कि सिखों का एक संगठन आगामी फिल्म ‘जीरो’ के दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर कर सकता है.

अभिनेता शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली हाई कोर्ट का रुख कर अनुरोध किया कि बिना उसका पक्ष जाने कोई भी आदेश जारी नहीं किये जाएं क्योंकि आशंका है कि सिखों का एक संगठन आगामी फिल्म ‘जीरो’ के दृश्यों पर आपत्ति जताते हुए याचिका दायर कर सकता है.

रेड चिली इंटरटेनमेंट ने कैविएट याचिका में कहा है कि उसे आशंका है कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के अध्यक्ष मंजीत सिंह जीके, समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले दृश्यों को लेकर उसके खिलाफ याचिका दायर कर सकते हैं. कंपनी ने अदालत से बिना उसका पक्ष जाने आदेश पारित नहीं करने का अनुरोध किया है.

कंपनी ने यह कदम ऐसे वक्त उठाया है जब डीएसजीएमसी ने हाल में उसे एक नोटिस भेजकर आरोप लगाया कि आगामी फिल्म में आपत्तिजनक दृश्य से सिखों की भावनाएं आहत हुई है. डीएसजीएमसी का आरोप है कि फिल्म के प्रोमो और पोस्टर में शाहरुख खान को सिखों के धार्मिक प्रतीक कृपाण के साथ दिखाया गया है.

बंबई हाई कोर्ट में दर्ज है याचिका

फिल्म ‘जीरो’ के निर्माताओं और अभिनेता शाहरुख खान के खिलाफ दायर याचिका पर बंबई हाई कोर्ट 30 नवम्बर यानी आज सुनवाई करेगा. इस याचिका में दावा किया गया है कि फिल्म के ट्रेलर से सिख समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. वकील अमृतपाल सिंह खालसा ने इस महीने की शुरुआत में याचिका दायर कर कोर्ट से फिल्म के निर्देशक और निर्माताओं को उस दृश्य को हटाने का निर्देश देने को कहा था, जिसमें शाहरुख ‘कृपाण’ पहने दिखते हैं.

याचिका में केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से भी फिल्म को प्रमाणपत्र ना देने और अगर दे दिया गया है तो उसे रद्द करने की अपील की गई है. खालसा ने सोमवार को न्यायमूर्ति बी पी धर्माधिकारी और न्यायमूर्ति एस वी कोतवाल की एक खंडपीठ के समक्ष याचिका का उल्लेख किया, जिन्होंने इस पर सुनवाई के लिए 30 नवम्बर की तारीख तय की .

क्या है मामला

सिख संगठनों का आरोप है कि फिल्म ‘ज़ीरो’ के ज़रिए कथित तौर पर सिखों की भावनाओं को आहत किया गया. फिल्म के एक सीन में शाहरुख खान कृपाण पहने नजर आ रहे हैं और सिख संगठन इसी का विरोध कर रहे हैं.  इस फिल्म में शाहरुख ने बौआ सिंह नाम के एक छोटे कद के लड़के का किरदार निभाया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
9 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
24 साल के क्रिकेटर यशस्वी को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस, तस्वीर शेयर कर दिया हेल्थ अपडेट
अविका गोर के बाद अब स्वरा भास्कर को भी हुआ डेंगू, अस्पताल में भर्ती हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget