एक्सप्लोरर

100 साल पुरानी डोली में आई थीं बैठकर, 35 साल पुराना पहना था आउटफिट, इस एक्ट्रेस ने की थी बॉलीवुड में पहली डेस्टिनेशन वेडिंग

 Raveena Tandon: रवीना टंडन ने अपनी अदाओं और एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर राज किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि वे बॉलीवुड में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग की शुरुआत की थी.

 Raveena Tandon Destination Wedding: रवीना टंडन 90 के दशक क टॉप एक्ट्रेस में से एक थीं. उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त डांस मूव्स से सिल्वर स्क्रीन पर तहलका मचा दिया था. फिल्म निर्माता रवि टंडन की बेटी, रवीना ने 1991 में फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. रवीना  अपने कपियर में दिलवाले, मोहरा, जिद्दी, लाडला, अनाड़ी नंबर 1, शूल, मातृ सहित कई शानदार फिल्में की हैं.

रवीना टंडन की निजी जिंदगी की बात करें तो एक्ट्रेस ने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी से शादी की हैय अपनी फिल्म स्टंप्ड के निर्माण के दौरान रवीना की मुलाकात अनिल से हुई थी और जल्द ही दोनों में प्यार हो गया. दोनों ने 22 फरवरी 2004 को पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों के मुताबिक शादी की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रवीना टंडन ने बॉलीवुड में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली पहली एक्ट्रेस थीं.

रवीना हैं डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस
रवीना टंडन की अनिल थडानी से ग्रैंड वेडिंग हुई थी और वह डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली पहली बॉलीवुड अभिनेत्री थीं. रवीना और अनिल ने भव्य जग मंदिर पैलेस में सात फेरे लिए थे. यह राजस्थान के उदयपुर में पिछोला झील में एक द्वीप महल है. रवीना और अनिल दोनों की पारंपरिक जड़ों का ख्याल रखते हुए शादी की रस्में पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाजों के अनुसार हुईं थीं.


100 साल पुरानी डोली में आई थीं बैठकर, 35 साल पुराना पहना था आउटफिट, इस एक्ट्रेस ने की थी बॉलीवुड में पहली डेस्टिनेशन वेडिंग

शिव निवास पैलेस में हुए थे रवीना-अनिल के शादी के सभी फंक्शन
रवीना और अनिल की शादी से पहले के सभी फंक्शन शिव निवास पैलेस में हुए थे. संगीत के लिए रवीना ने मानव गंगवानी द्वारा डिजाइन किया गया मुगल स्टाइल केरी वर्क शरारा और साथ में स्पेगेटी स्ट्रैप चोली पहनी थी. उन्होंने अपने लुक को कुंदन ज्वैलरी से कंप्लीट किया था. फेमस मेकअप आर्टिस्ट उषा शाह ने रवीना की मेहंदी लगाई और कोरी वालिया ने रवीना के सभी फंक्शन के लिए उनका मेकअप किया था. रवीना टंडन के संगीत समारोह के लिए, पॉप सिंगर, अमरिंदर सिंह ने अपने 15 मेंबर बैंड के साथ सिटी पैलेस में परफॉर्म किया था.

रवीना ने अपनी शादी में पहना था 35 साल पुराना आउटफिट
अपनी ग्रैंड वेडिंग के लिए, रवीना टंडन ने अपनी मां वीना टंडन की 35 साल पुरानी शादी की साड़ी को कस्टमाइज़ किया था. मरून रंग की साड़ी को डिजाइनर मानव गंगवानी ने न्यू लुक दिया था. लहंगे में सोने के धागों और कीमती पत्थरों का काम किया गया था. फ्लेयर लहंगा स्कर्ट पर भारी जरदोजी का काम था, जबकि पूरी बाजू वाली चोली को पेप्लम स्टाइल में डिजाइन किया गया था. हैवी बॉर्डर वाले शीर नेट फैब्रिक के दुपट्टे ने उनके लुक में चार चांद लगा दिए थे.

रवीना टंडन ने अपने लुक को रॉयल ज्वेलरी के साथ कंप्लीट किया था. जिसमें मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका के साथ एक भारी चोकर नेकलेस शामिल था. उनकी एसेसरीज में सोने की चूड़ियाँ, शाइनी रेड चूड़ा और कलीरे भी शामिल थे.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

100 साल पुरानी डोली में बैठकर मंडप में आई थीं रवीना टंडन
रवीना टंडन ने अपनी शादी को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी. एक्ट्रेस ने 100 साल पुरानी डोली में बैठक मंडप में एंट्री की थी. दिलचस्प बात ये है कि इस डोली पर कभी मेवाड़ की रानी सवार थीं. यह वाकई शादी के मंडप में प्रवेश करने का एक शाही तरीका था.

ये भी पढ़ें:-Deva Box Office Collection Day 1: 'देवा' बनी साल 2025 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर, शाहिद की फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
PAK को 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट J-35 क्यों नहीं दे रहा चीन? भारत या अमेरिका, जानें कौन है वजह
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
'ध्वस्तीकरण पहला या एकमात्र विकल्प...', आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर बोले मौलाना अरशद मदनी
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
TMC के बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
बागी गुट के नेताओं को अभिषेक बनर्जी ने दी चुनौती, बोले- 'एक घंटे में इस्तीफा दे दूंगा अगर...'
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
NEET UG Result 2026: नीट री-एग्जाम में 58% लड़कियां सफल, फिर भी टॉप- 10 में लड़कों का दबदबा
Video: नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
नौकरी छोड़ ऑटो चलाने लगा यह शख्स, हर महीने कमा रहा 60 हजार- CEO भी रह गए हैरान
Embed widget