एक्सप्लोरर

प्रयागराज पहुंचे Rajpal Yadav, महाकुंभ में विश्व कामना के लिए करवाएंगे महायज्ञ, बोले- फिल्मी सितारे भी लगाएंगे आस्था की डुबकी

Rajpal Yadav: बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे हैं. यहां उन्होंने महाकुंभ में होने वाले सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के लिए जमीन और सुविधाओं के लिए आवेदन किया है.

Rajpal Yadav In Prayagraj: राजपाल यादव बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने अपने अब तक के करियर में अपने कॉमिक रोल्स से दर्शकों को खूब हंसाया है. हाल ही में एक्टर भूल भुलैया 3 में नजर आए थे. इन सबके बीच रापाल यादल  प्रयागराज पहुंचे. राजपाल यादव  प्रयागराज महाकुंभ में पहुंचकर न सिर्फ त्रिवेणी की धारा में आस्था की डुबकी लगाएंगे बल्कि अपने आध्यात्मिक गुरु के आशीर्वाद से संगम की रेती पर सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कराकर विश्व कल्याण की कामना भी करेंगे।.

इस आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में राजपाल यादव आज प्रयागराज पहुंचे हैं. यहां उन्होंने प्रयागराज मेला प्राधिकरण के दफ्तर पहुंचकर कुंभ मेला अधिकारी विजय किरन आनंद से मुलाकात की.

महायज्ञ को लेकर राजपाल यादव ने क्या कहा? 
राजपाल यादव ने दादा शिष्य मंडल की ओर से आयोजित सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के लिए जमीन और सुविधाओं का औपचारिक तौर पर आवेदन किया है. वहीं  मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि इस बार के सवा करोड़ शिवलिंग निर्माण महायज्ञ के जरिए विश्व कल्याण की कामना की जाएगी. एक्टर ने आगे कहा कि यह एक ऐसी अध्यात्मिक नगरी है जहां आकर न सिर्फ मन को सुकून मिलता है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी प्राप्त होती है.  


प्रयागराज पहुंचे Rajpal Yadav, महाकुंभ में विश्व कामना के लिए करवाएंगे महायज्ञ, बोले- फिल्मी सितारे भी लगाएंगे आस्था की डुबकी

राजपाल यादव ने दुनियाभर के लोगों से की महाकुंभ में आने की अपील
बता दें कि राजपाल यादव साल 2002 से हर महाकुंभ और माघ मेले में प्रयागराज आकर गंगा स्नान करते हैं और विधि विधान से पूजा व अनुष्ठान कर सबके कल्याण की कामना करते हैं. उन्होंने दुनिया भर के लोगों को इस बार के महाकुंभ में प्रयागराज पहुंचकर भारत का आध्यात्मिक वैभव देखने की अपील की है.  

फिल्मी सितारे भी आस्था की डुबकी लगाने आएंगे महाकुंभ
उन्होंने इस दौरान महाकुंभ को लेकर किया जा रहे कामों की भी तारीफ की है. यह उम्मीद भी जताई है कि इस बार का महाकुंभ कई मायनों में सर्वश्रेष्ठ होगा. उनके मुताबिक फिल्मी दुनिया के कई सितारे भी इस आध्यात्मिक मेले में आस्था की डुबकी लगाने के लिए आएंगे

 राजपाल यादव ने बताया कि महाकुंभ प्रशासन ने उन्हें हर संभव सहायता मुहैया कराने का वादा किया है. उन्होंने इसके लिए मेले के आयोजन से जुड़े अफसरो का आभार भी जताया है.  कुंभ मेला अधिकारी से मुलाकात के दौरान उनके साथ समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष योगेश कुमार यादव भी मौजूद थे. 


प्रयागराज पहुंचे Rajpal Yadav, महाकुंभ में विश्व कामना के लिए करवाएंगे महायज्ञ, बोले- फिल्मी सितारे भी लगाएंगे आस्था की डुबकी

राजपाल यादव करियर
बता दें कि राजपाल यादव ने काफी स्ट्रगल के बाद बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने अपने करियर में मालामाल, प्यार तूने क्या किया, हंगामा, अपना सपना मनी-मना, चुप चुपके, हेराफेरी, भूल भुलैया, गर्म मसाला सहित कई हिट फिल्में की हैं और दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है. एक्टर जल्द ही कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें:-Akshara Singh Pics: ब्लैक आउटफिट में कश्मीर की कली बनीं अक्षरा सिंह, वादियों के बीच यूं दिए दिलकश पोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Batwara 1947 Movie LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', इतने करोड़ से आगे चल रही इमरान की फिल्म
LIVE: सनी की 'बंटवारा 1947' पर भारी पड़ी 'आवारापन 2', हैरान कर देगा कलेक्शन
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
रानी मुखर्जी ने पूरे किए सिनेमा में 30 साल, मिला डॉक्टरेट सम्मान
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
यश की 'टॉक्सिक' को बिना किसी कट के मिला A सर्टिफिकेट! जानें रन टाइम
Awarapan 2 Box Office Day 1: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 4 करोड के पार
'आवारापन 2' करेगी बंपर ओपनिंग, दोपहर 2 बजे तक कलेक्शन 4 करोड के पार

वीडियोज

The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget