एक्सप्लोरर

Raid 2 Box Office Collection Day 6: 'रेड 2' ने 6 दिन में बजट का 280% निकालकर बना डाले 13 रिकॉर्ड, पिछड़ गई 'केसरी 2' अब 'जाट' की बारी

Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की रेड 2 सिर्फ 6 दिन में बॉलीवुड की सिर्फ 4 फिल्मों को छोड़कर बाकी सभी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं. यहां जानिए फिल्म का टोटल कलेक्शन

Raid 2 Box Office Collection Day 6: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को 1 मई को तब रिलीज किया गया जब सिनेमाहॉल में जाट और केसरी 2 जैसी बड़ी फिल्में पहले से ही दर्शक बटोर रही थीं. फिल्म को साउथ की दो बड़ी फिल्मों सूर्या की रेट्रो और नानी की हिट द थर्ड केस से भी बराबर की टक्कर मिली क्योंकि इसी दिन ये दोनों बड़ी फिल्में भी साथ में रिलीज हुईं. इसके बावजूद अजय देवगन की रेड 2 की स्पीड में कोई खास फर्क नहीं पड़ा. यानी फिल्म की कमाई की स्पीड बरकार रही और फिल्म अब नया माइलस्टोन सेट करने के करीब पहुंचने वाली है.

फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो चुके हैं तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है और साथ ही साल 2025 में रिलीज हुई अब तक रिलीज हुई कितनी बॉलीवुड फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं.

रेड 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म ने ऑफिशियल आंकड़ों के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 19.71 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इसके बाद, दूसरे दिन औऱ तीसरे दिन 13.05 करोड़ और 18.55 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन फिल्म की कमाई सबसे ज्यादा रही. फिल्म ने इस दिन 22.52 करोड़ और पांचवें दिन 7.47 करोड़ रुपये कमाते हुए टोटल 81.30 करोड़ रुपये कलेक्ट किए.

सैक्निल्क पर उपलब्ध आज के 10:20 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अभी तक 6.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं और फिल्म का टोटल कलेक्शन 88.05 करोड़ रुपये हो चुका है. बता दें कि आज के आंकड़े फाइनल नहीं हैं. इनमें बदलाव हो सकता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

रेड 2 ने तोड़ा केसरी 2 का रिकॉर्ड, बस 4 फिल्मों से रह गई पीछे

सैक्निल्क के मुताबिक, अक्षय कुमार की केसरी 2 ने करीब 82 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म अभी भी बड़े पर्दे पर है लेकिन फिल्म की कमाई लाखों में सिमट चुकी है. अजय देवगन की फिल्म ने आज केसरी 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. 

अब फिल्म का अगला निशाना सनी देओल की जाट है जिसने करीब 89 करोड़ रुपये कमाए हैं. सिर्फ जाट, छावा, सिकंदर और स्काई फोर्स के लाइफटाइम कलेक्शन के रिकॉर्ड्स छोड़ दें, तो फिल्म ने इस साल अभी तक रिलीज हुई सभी बॉलीवुड फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे कर दिया है.

आजाद, इमरजेंसी, मेरे हसबैंड की बीवी, क्रेजी, सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव, द डिप्लोमैट, लवयापा, बैडऐस रविकुमार, द भूतनी, देवा, फतेह और फुले के बाद अब केसरी 2 को मिलाकर 13 फिल्में शामिल हैं जिनका लाइफटाइम कलेक्शन रेड 2 ने पार कर लिया है.

रेड 2 का बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन

रेड 2 को 'बॉलीवुडशादीज' के मुताबिक, करीब 40 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है. फिल्म ने 5 दिनों में सैक्निल्क के मुताबिक, 108.65 करोड़ रुपये की इनकम कर ली है. आज के घरेलू कलेक्शन को जोड़कर देखें तो फिल्म ने अपने बजट का करीब 282 प्रतिशत निकाल लिया है और फिल्म ऑफिशियली हिट हो चुकी है.

रेड 2 के बारे में

रेड 2 को राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है. जिसमें अजय देवगन और रितेश देशमुख के अलावा अमित स्याल, सौरभ शुक्ला जैसे दमदार एक्टर्स ने अपनी एक्टिंग से फिल्म को बेहतरीन बना दिया है. फिल्म में वाणी कपूर भी अहम रोल में दिखी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget