एक्सप्लोरर

Raid 2  Box Office Collection Day 21: घटती कमाई के बावजूद ‘रेड 2’ ने 21वें दिन भी किया कमाल, बनी अजय देवगन के करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Raid 2  Box Office Collection: अजय देवगन की लेटेस्ट रिलीज ‘रेड 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाया हुआ है. हालांकि अब फिल्म की कमाई काफी घट गई है लेकिन ये अब भी करोड़ों में ही कमा रही है.

Raid 2  Box Office Collection Day 21: अजय देवगन, रितेश देशमुख और वाणी कपूर स्टारर फिल्म ‘रेड 2’ सिनेमाघरों में खूब धमाल मचा रही है. रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ये क्राइम थ्रिलर दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. इसी वजह से ये फिल्म तीसरे हफ्ते में भी ऑडियंस को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब हो रही है साथ ही ये खूब कमाई भी कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘रेड 2’ ने रिलीज के 21वें दिन यानी तीसरे बुधवार को कितनी कमाई की है?

‘रेड 2’ ने 21वें दिन कितनी कमाई की है?
अजय देवन एक बार फिर बॉक्स ऑफिस के सिकंदर साबित हुए हैं. उनकी एक और सीक्वल फिल्म ‘रेड 2’ टिकट खिड़की पर छाई हुई है. ये फिल्म अपने दमदार कंटेंट और स्टार कास्ट की जबरदस्त एक्टिंग की बदौलत दर्शकों का दिल जीत रही है. यहां तक कि 21 दिन पुरानी ये फिल्म टॉम क्रूज की लेटेस्ट रिलीज मिशन इम्पॉसिबल 8 के आगे भी डटकर खड़ी हुई है और करोड़ों में ही कमाई कर रही है. साल 2025 की छावा के बाद दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी ‘रेड 2’ अपने 48 करोड़ के बजट से तीगुने से भी ज्यादा वसूल कर चुकी है लेकिन इसकी कमाई की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. अब ये एक और रिकॉर्ड अपने नाम करने की ओर बढ़ रही है. इन सबके बीच फिल्म की कमाई की बात करें तो

  • ‘रेड 2’  के पहले हफ्ते का कलेक्शन 95.75 करोड़ रुपये रहा था.
  • दूसरे हफ्ते में इसन 40.6 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं 16वें दिन फिल्म ने 3 करोड़ और 17वें दिन 4.25 करोड़ का कारोबार किया.
  • 18वें दिन ‘रेड 2’ ने 5.65 करोड़ कमाए और 19वें दिन फिल्म का कलेक्शन 1.85 करोड़ रुपये रहा.
  • 20वें दिन ‘रेड 2’ ने 1.97 करोड़ की कमाई की.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘रेड 2’ ने रिलीज के 21वें दिन 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘रेड 2’ की 21 दिनों की कुल कमाई अब 155.10 करोड़ रुपये हो गई है.

‘रेड 2’ बनाने वाली है एक और रिकॉर्ड
‘रेड 2’ की कमाई की रफ्तार अब बेशक धीमी हो गई है और ये अब 2 करोड़ से भी कम कलेक्शन कर रही है लेकिन इसने 21वें दिन एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल ‘रेड 2’ ने तकरीबन अजय देवगन की 2019 में रिलीज हुई टोटल धमाल के 155.67 करोड़ के भारत में लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है.  इसी के साथ एक्टर के करियर की पांचवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. अब ये 200 करोड़ का आकंड़ा छूने की ओर बढ़ रही है. देखने वाली बात होगी कि घटती कमाई के साथ ‘रेड 2’ ये मील का पत्थर पार कर पाती है या नहीं. 

ये भी पढ़ें:-'रामायण' में रणबीर कपूर और यश साथ क्यों नहीं आएंगे नजर? जानें वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नफरत फैलाने के लिए गुड लक..' इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाना पड़ा सलमान खान की एक्ट्रेस को भारी, अब ट्रोल्स को दिया करारा जवाब
इफ्तार पार्टी में मालपुआ बनाना पड़ा सलमान खान की एक्ट्रेस को भारी, अब ट्रोल्स को दिया जवाब
रामायण के 'लक्ष्मण' का बड़ा प्लान! खुद की फिल्म बना रहे रवि दुबे, बॉक्स ऑफिस पर मचाने वाले हैं भौकाल
रामायण के 'लक्ष्मण' का बड़ा प्लान! खुद की फिल्म बना रहे रवि दुबे, बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे बवाल
Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ का क्रेज जबरदस्त, एडवांस बुकिंग से ही बॉक्स ऑफिस पर तबाही
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, एडवांस बुकिंग में क्रेज जबरदस्त
Sunday Box Office: संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक बाकी फिल्मों का कैसा रहा हाल, जानें यहां
संडे को 'द केरल स्टोरी 2' ने मचाया तहलका, जानें- 'ओ रोमियो' से 'अस्सी' तक सभी फिल्मों का कलेक्शन

वीडियोज

Rakesh Bedi ने ‘Dhurandhar: The Revenge’ और जमील जमाली के किरदार पर की खास बात
Man Atisundar:😮Raadhya को भगाने का 'dark' game, क्या अंधेरे से हार जाएगा Pratham का प्यार?
Khamenei की मौत के बाद Mojtaba के Supreme Leader बनने का खुला राज! | Iran-Israel War
Mojtaba Khamenei: तेल के खेल में फंसने वाली है जनता ! | Israel Iran War Updates
Iran Vs US-Israel War: ईरान के इजरायल पर हमले को लेकर पूर्व राजनयिक ने क्या बताया? | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
'तीसरी वर्ल्ड वॉर शुरू हो चुकी है', मिडिल ईस्ट के हालात पर PAK एक्सपर्ट का दावा- रूस के पास होगा गल्फ देशों का तेल और पुतिन...
लखनऊ: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का राजधानी में बड़ा कार्यक्रम, असली-नकली संतों की होगी पहचान
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें क्या है कारण
दिल्ली से मैनचेस्टर के लिए उड़ा था इंडिगो का विमान, 7 घंटे के सफर के बाद लिया यू-टर्न, जानें कारण
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
शाहिद कपूर की पत्नी मीरा संग कैसा है सुप्रिया पाठक का रिश्ता? बोलीं- कभी लगा ही नहीं कि मेरी बहू है
एमएस धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई; फैंस ने पकड़ा सिर
धोनी की पोस्ट पर आया गौतम गंभीर का जवाब, टी20 वर्ल्ड जीतने पर दी थी बधाई
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
क्या IAS से ज्यादा होती है IFS की सैलरी? जानें किसे क्या मिलती हैं सुविधाएं
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
महिलाओं के खाते में सबसे ज्यादा पैसे कौन सी सरकार भेजती है, किस राज्य की है सबसे तगड़ी स्कीम
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
'देश की 65 करोड़ माताओं, बहनों और बेटियों को लगना चाहिए कि...', CJI की कौन सी बात सुनकर महिला वकीलों ने जोर से बजाईं तालियां?
Embed widget