एक्सप्लोरर

'पद्मावती' पर बवाल जारी, आज गांधीनगर में करणी सेना ने बुलाई महासभा

आज गुजरात के गांधीनगर में फिल्म के विरोध में करणी सेना बड़ी सभा करेगी, वहीं यूपी के वाराणसी में भी विरोध-प्रदर्शन होगा. करणी सेना लगातार फिल्म का विरोध कर रही है.

नई दिल्ली: पद्मावती फिल्म को लेकर चल रहा विवाद थम नहीं रहा है. देश के अलग-अलग हिस्सों में आज भी फिल्म पर बैन की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी है. चित्तौड़गढ़, जयपुर, पटना, भोपाल में फिल्म पर फसाद हो रहा है.

प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य और पद्मिनी के वंशज विश्वराज सिंह का कहना है कि रानी पद्मिनी पर आधारित फिल्म ‘पद्मावती’ में इतिहास को तोड़ मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है जो स्वीकार नहीं है. रानी के वंशजों ने विरोध में प्रधानमंत्री को चिट्ठी भी लिखी है.

जयपुर के पूर्व राजघराने की सदस्य और भाजपा विधायक राजकुमारी दीया कुमारी ने फिल्म ‘पद्मावती‘ के रिलीज का विरोध करने के लिए जयपुर में गोविंद देव जी मंदिर से ‘हस्ताक्षर अभियान‘ की शुरुआत की.

अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाले हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा है कि वह इतिहास से छेड़छाड़ करने वाली फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे.

विरोध के बीच फिल्म के लिए आई अच्छी खबर विरोध की खबरों के बीच राजस्थान के बूंदी से संजय लीला भंसाली के लिए राहत की खबर आई हैं. बूंदी राजघराने की महारानी मयूरी सिंह ने कहा, "अभी फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है, पहले फिल्म रिलीज़ हो और दर्शकों को दिखाई जाए. तभी इस बात का फैसला होग कि क्या सही है और क्या गलत है.''

यूपी से भी फिल्म पद्मावती के लिए अच्छी खबर आई है. यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, ''जब कोर्ट का ऑर्डर आ गया है तो फिर कोई राज्य हो कोई भी सरकार को और पद्मावती हो या कोई और फिल्म हो उसे संरक्षण दिया जाएगा.''

विरोध करने वालों के आरोप क्या हैं ? विरोध करने वालों के मुताबिक फिल्म पद्मावती में इतिहास को तोड़ा मरोड़ा जा रहा है, अलाउद्दीन खिलजी का महिमामंडन किया जा रहा है. इनका आरोप है कि फिल्म में खिलजी और पद्मावती के बीच अंतरंग दृश्य दिखाया गया है.

निर्देशक क्या सफाई दे रहे हैं? फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली कह चुके हैं कि खिलजी और पद्मावती के बीच फिल्म में ऐसा कोई सीन नहीं है. फिल्म पद्मावती एक दिसंबर को रिलीज होनी है और अभी तक उसे सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट नहीं मिला है, अब ये देखना दिलचस्प होगा कि इतने विरोध के बाद फिल्म रिलीज हो पाती है या नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
15-20 नहीं, 'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget