एक्सप्लोरर

नागरिकता संशोधन कानून: प्रियंका चोपड़ा का ट्वीट वायरल, बोलीं- हर आवाज भारत को बदलेगी

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया मीडिया पर ट्वीट किया है जोकि काफी तेजी से वायरल हो रहा है. पीसी का मानना है कि हर आवाज को सुना जाना चाहिए.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी समेत देश भर में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. ऐसे में हालातों को काबू में लाने के लिए पुलिस द्वारा विश्वविद्यालयों के छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे गए. इसी बीच अब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी इस कानून और विरोध प्रदर्शन को लेकर अपने विचार सभी के साथ शेयर कर रहे हैं. हाल ही में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस मामले पर एक ट्वीट किया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है.

अपने ट्वीट में प्रियंका चोपड़ा ने छात्रों का जिक्र करते हुए लिखा, "हर बच्चे के लिए शिक्षा हमारा सपना है. शिक्षा ही उन्हें स्वतंत्र रूप से विचार करने के काबिल बनाती है. हमने उन्हें आवाज उठाने के लिए बड़ा किया है. एक स्वतंत्र लोकतंत्र में, शांति से आवाज उठाना और उसका हिंसा से मिलना गलत है. हर आवाज गिनी जाती है. और हर आवाज भारत के बदलाव के लिए कार्य करेगी."

प्रियंका चोपड़ा के इस ट्वीट से साफ है कि उनका मानना है कि लोकतंत्र में हर एक आवाज गिनी जाती है और छात्रों की आवाज को भी सुना जाना चाहिए. सोशल मीडिया पर पीसी के इस ट्वीट की काफी चर्चा हो रही है. देसी गर्ल के साथ साथ स्वरा भास्कर, ऋचा चड्ढा, हुमा कुरैशी, पुल्कित सम्राट, सयानी गुप्ता, ऋतिक रोशन, फरहान अख्तर और अनुभव सिन्हासमेत कई स्टार्स अपनी बात सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए रख चुके हैं.

नागरिकता कानून के खिलाफ आज मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में शाम 4 से 7 बजे तक विरोध प्रदर्शन होने वाला है जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्स के शरीक होने की उम्मीद है. नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर समेत कई इलाकों में विरोध हुआ वहीं जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम युनिवर्सिटी के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर इसका विरोध किया.

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget