एक्सप्लोरर

आंख मारकर लाखों दिलों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश का वायरल वीडियो पर आया पहला रिएक्शन

अगर आप फेसबुक और वॉट्सऐप चलाते हैं तो वायरल हो रहा ये वीडियो आपकी नजरों से भी नहीं छूटा होगा.

नई दिल्ली: वैलेंटाइन डे से पहले रविवार को अचानक एक लड़की की चर्चा शुरू हो गई. फेसबुक से लेकर वॉट्सऐप स्टेटस तक हर जगह सिर्फ उसी लड़की का वीडियो दिखाई देने लगा. वायरल वीडियो में लड़की जिस अंदाज से प्यार का इजहार कर रही है हर कोई उसे देखकर दीवाना हो गया है. उस लड़की की 'आंख मारती' ये आंखे सोशल मीडिया सेनसेशन बन चुकी हैं. आंखों ही आंखों में लड़की -लड़की के बीच चल रहे प्यार के इस इजहार का देश दीवाना हो गया है. अगर आप फेसबुक और वॉट्सऐप चलाते हैं तो वायरल हो रहा ये वीडियो आपकी नजरों से भी नहीं छूटा होगा. वायरल वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म में दिख रहे लड़का-लड़की आंखों ही आंखों में बिना कुछ कहे भीड़ में अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं.

First song released

A post shared by Priya prakash varrier (@priya.prakash.varrier) on

कौन है वो लड़की जिस पर लाखों दिल फिदा हैं- इतना सब देखने सुनने के बाद हर कोई बस यही जानना चाहता है कि ये लड़की आखिर है कौन? ऐसे में इंटरनेट पर छाई इस लड़की का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने अपनी पड़ताल शुरू की. उसका नाम प्रिया प्रकाश वारियर है. आप सोचेंगे अब ये प्रिया वारियर कौन है, आपने तो कभी इस नाम के बारे में नहीं सुना? आपको बता दें 18 साल की प्रिया वारियर असल में मलयाली हीरोइन हैं जो कि 'Oru Adaar Love' नाम के फिल्म से अपना डेब्यू करने जा रही हैं. आंख मारकर लाखों दिलों को घायल करने वाली प्रिया प्रकाश का वायरल वीडियो पर आया पहला रिएक्शन ट्विटर पर लिखा- यकीन नहीं हो रहा वीडियो वायरल होने के बाद कुछ ही घंटों में इंस्टाग्राम पर प्रिया वारियर के लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए और देखते ही देखते अपनी पहली फिल्म रिलीज होने से पहले ही प्रिया वारियर मशहूर हो गईं. यहां तक कि ट्विटर से लेकर फेसबुक तक हर जगह प्रिया प्रकाश ट्रेंड भी करने लगी. ये देखकर तो प्रिया को यकीन नहीं हुआ कि रातोंरात उसे इस तरह शोहरत मिल गई. प्रिया ने अपने ट्विटर पर लिखा, ''आप सभी को गुड मॉर्निंग. मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मैं ट्रेंड कर रही हूं. ये प्यार और समर्थन दिखाने के लिए आपका शुक्रिया.'' फिल्म के गाने का एक हिस्सा वायरल जो वीडियो क्लिप वायरल हो रही है वो एक्ट्रेस प्रिया वारियर के आने वाली फिल्म के एक गाने का हिस्सा है. यूट्यूब पर अपलोडेड 3.16 मिनट के इस मलयाली गाने में करीब 1.45 सेकेंड के आस-पास ये सीन दिखाई देता है जिसमें हीरोइन लड़के को आंख मार रही है। इस गाने के जरिए स्कूल में पनपने वाले टीनएज लव को दिखाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BREAKING: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को तय समय पर होगा शो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट को मिली पुलिस की हरी झंडी, 30 अक्टूबर को होगा शो
'बहुत कुछ ऐसा हुआ...' क्यों अलग हुए थे शाहिद-करीना? एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा जवाब
'बहुत कुछ ऐसा हुआ...' क्यों अलग हुए थे शाहिद-करीना? एक्ट्रेस ने दिया था ऐसा जवाब
अमिताभ बच्चन और दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की दी चेतावनी
अमिताभ बच्चन-दिलजीत दोसांझ को मिली जान से मारने की धमकी, आत्मघाती हमले की चेतावनी
'काम के चक्कर में रिश्ते खो दिए', जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर रो पड़े आमिर खान
'काम के चक्कर में रिश्ते खो दिए', जिंदगी के सबसे मुश्किल दौर को याद कर रो पड़े आमिर खान

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget