एक्सप्लोरर

म्यूजिक डायरेक्टर Pritam के ऑफिस से चोरी करने वाला पकड़ा गया, बचने के लिए रात भर बदलता रहा था ऑटो

Pritam Chakraborty News: मुंबई पुलिस ने म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम के ऑफिस से 40 लाख चुराने वाले शख्स को कश्मीर से गिरफ्तार किया है. यहां जानिए कैसे वो बचने के लिए अलग-अलग तरीके अपना रहा था.

Pritam Chakraborty: मुंबई की मलाड पुलिस ने 8 दिन तक लगातार जांच करते हुए संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो से 40 लाख रुपये से भरा बैग चुराने वाले ऑफिस बॉय को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी की हुई कुल रकम का 95% नकदी बरामद भी कर लिया है.

सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान आशीष बूटीराम सायल है जिसकी उम्र 32 साल है. पुलिस ने सायल को संगीतकार प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो में हुए चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है.

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी नौ साल से प्रीतम चक्रवर्ती के स्टूडियो में ऑफिस बॉय के तौर पर काम कर रहा था और 4 फरवरी को उसने कथित तौर पर प्रीतम चक्रवर्ती के घर पर सामान पहुंचाने के बहाने स्टूडियो से 40 लाख रुपये से भरा बैग चुराया और फिर फरार हो गया.

रात भर ऑटोरिक्शा बदलता रहा आरोपी
मलाड पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद दुकान, इस्टेब्लिशमेंट्स, होटल, बिल्डिंग इत्यादि में लगे करीबन 150 से 200 सीसीटीवी कैमरे की जांच पड़ताल की गई और तब पता चला कि बैग चोरी करने के बाद आरोपी ने ऑटो रिक्शा पकड़ा और कांदिवली इलाके में गया. वहां से वो पैदल चलकर कुछ किलोमीटर तक गया और फिर उसने मार्वेरोड से दूसरी ऑटो रिक्शा पकड़ा.

कांदिवली पश्चिम गया जहां से फिर वो पैदल चलकर मालवणी और फिर चारकोप इलाके में पहुंच वहां से वो चारकोप गांव तक पैदल गया. फिर आरोपी ने तीसरा ऑटो रिक्शा पकड़ी और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर समता नगर इलाके में उतरा वहां से उसने चौथा ऑटो रिक्शा पकड़ा और वर्सोवा पहुंचा. इस तरह से आरोपी रात भर एक के बाद एक 4 ऑटो रिक्शा बदलता रहा और घूमता रहा.

जम्मू-कश्मीर में छिपा था आरोपी
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी जम्मू कश्मीर में छिपा हुआ है जिसके बाद मुंबई पुलिस की एक टीम जम्मू एंड कश्मीर पहुंची 2 दिन तक उसकी तलाश की गई और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद जब उसके घर की तलाशी ली गई तो पुलिस को वहां से 34 लाख 1500 रुपए कैश मिले वहीं आरोपी ने 2,87,000 का आईफोन और लैपटॉप खरीदा था वह भी जब्त कर लिया. इस मामले में बाकी बची रकम की तलाश में मुंबई पुलिस है आरोपी को कोर्ट के सामने पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे पुलिस कस्टडी में भेज दिया है.

और पढ़ें: 'छावा' ने पहले दिन ही 'मेरे हसबैंड की बीवी' का खेल खत्म कर दिया, पाई-पाई के लिए तरसी फिल्म

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget