एक्सप्लोरर

रैश ड्राइविंग के चलते एक्टर प्रतीक बब्बर पर गोवा में मामला दर्ज, स्कूटर को मारी थी टक्कर

एक्टर प्रतीक पर गोवा में खतरनाक तरीके से गाड़ी ड्राइव करने का आरोप लगा है. ये घटना गोवा के पोरवोरिम की है. पीड़ित ने आरोप लगाया कि प्रतीक बब्बर की कार ने उनकी स्कूटर को टक्कर मार दी.

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर के खिलाफ रैश ड्राइविंग के चलते गोवा में मामला दर्ज किया गया है. उन पर गोवा में खतरनाक तरीके से गाड़ी ड्राइव करने का आरोप लगा है. ये घटना गोवा के पोरवोरिम की है जहां वन वे रोड पर एक स्कूटर को टक्कर मारने का भी आरोप है. हादसे की खबर के बाद प्रतीक बब्बर को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए उनका मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए कहा जिससे उन्होंने इंकार कर दिया. इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है और आज उनसे पूछताछ कर सकती है. बता दें कि प्रतीक बब्बर पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत खतरनाक तरीके से ड्राइविंग करने का मामला दर्ज किया है. पोर्वोरिम थाने के निरीक्षक परेश नाईक ने बताया कि पणजी-मापूसा राजमार्ग पर बुधवार शाम को यह हादसा हुआ. शिकायतकर्ता पाउलो कोरेआ ने आरोप लगाया कि बब्बर की कार ने उसकी स्कूटर में टक्कर मार दी. वह उस समय अपनी बहन के साथ स्कूटर से जा रहा था. निरीक्षक ने बताया कि हमने कार को जब्त कर लिया है. इस घटना को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया और मामले की आगे जांच की जा रही है. बता दें कि प्रतीक बब्बर हालिया रिलीज फिल्म 'मुल्क ' में ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आए थे. फिल्म में अपने अभिनय के लिए उन्हें खासा तारीफें भी मिली थी. प्रतीक बब्बर अभिनेता और राजनेता राज बब्बर और दिवंगत अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे हैं उन्होंने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'जाने तू या जाने ना ' से की थी. लेकिन बाद में ड्रग्स की लत के चलते इनका फिल्म करियर कुछ खास नहीं चला. प्रतीक ने खुद अपनी इस लत के बारे में बताया था और कहा था कि वो खुद को खुशनसीब मानते हैं कि वो वक्त रहते संभल गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट की कमान कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी? क्यों हैं 50 की उम्र में भी सिंगल?
50 की उम्र में भी सिंगल, 1000 करोड़ के शाही ट्रस्ट को कैसे संभालती हैं सबा अली पटौदी?
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
90 के दशक में अलका याग्निक को क्यों मिले सबसे ज्यादा गाने? रमेश तौरानी ने किया खुलासा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
दुनियाभर में 'दृश्यम 3' का सैलाब, 10 दिनों में 'बॉर्डर 2' के लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ा
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं
'अयोध्या की रामलीला' में भगवान राम का रोल प्ले करेंगे रवि किशन, बोले- अंदर से डरा हुआ हूं

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget