एक्सप्लोरर

Salaar vs Dunki: इस क्रिसमस पर एक दूसरे को टक्कर देंगे Prabhas और Shah Rukh Khan, 'सलार' और 'डंकी' एक ही डेट पर होंगी रिलीज

Salaar vs Dunki: प्रभास की अपकमिंग फिल्म सलार की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. ये फिल्म क्रिसमस वीकेंड पर रिलीज होगी और इसी के साथ सलार की भिडंत शाहरुख खान की डंकी से होगी.

Salaar vs Dunki: आदिपुरुष' की असफलता के बाद, प्रभास के फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म 'सलार' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 'केजीएफ' फेम प्रशांत नील के डायरेक्शन में बनी 'सलार' एक एक्शन थ्रिलर है.  पहले, मेकर्स ने अनाउंसमेंट की थी कि फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर काम करने का फैसला लेते हुए रिलीज को पोस्टपोंड कर दिया. वहीं  29 सितंबर को प्रोडक्शन हाउस होम्बले फिल्म्स ने आखिरकार फिल्म की नई रिलीज डेट की घोषणा कर दी है और इसके मुताबिक ये फिल्म शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' से क्लैश करेगी.

'सलार' की नई रिलीज़ डेट आई सामने
29 सितंबर को यानी आज  होम्बले फिल्म्स ने प्रभास स्टारर 'सलार' की नई रिलीज की तारीख एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अनाउंस कर दी. उन्होंने फिल्म का एक नया पोस्टर जारी किया और लिखा, "जल्द ही आ रहा है! सलार सीज फायर वर्ल्डवाइड रिलीज 22 दिसंबर, 2023 को."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Hombale Films (@hombalefilms)

प्रभास की 'सलार' करेगी शाहरुख खान की ‘डंकी’ से क्लैश
'सलार' इस साल के अंत में क्रिसमस वीकेंड के दौरान सिनेमाघरों में शाहरुख खान की 'डंकी' से क्लैश करेगी. पिछले साल ‘डंकी’ रिलीज की अनाउंसमेंट करते हुए  राजकुमार हिरानी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, "शाहरुख खान आखिर हमने एक साथ फिल्म बनाने का फैसला ले ही लिया. डंकी की अनाउंसमेंट करते हुए बेहद एक्साइटेड हूं. अगले क्रिसमस पर आपके पास आ रहा हूं. 22.12.23 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. बता दें कि डंकी में शाहरुख खान के अपोजिट तापसी पन्नू नजर आएंगीं.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajkumar Hirani (@hirani.rajkumar)

शाहरुख खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ इस साल रही ब्लॉकबस्टर
वैसे साल 2023 शाहरुख खान के लिए शानदार साबित हुआ है. किंग खान की ‘पठान’ और ‘जवान’ इस साल पहले से ही ब्लॉकबस्टर हो चुकी हैं. जहां पठान का लाइफटाइम कलेक्शन 543.5 करोड़ रुपये रहा था तो वहीं ‘जवान’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और इसने रिलीज के 22 दिनों में 581.43 करोड़ रुपयों की शानदार कमाई कर ली है और अब ये 600 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर तेजी से बढ़ रह है.ऐसे में उम्मीद है कि ‘डंकी’ भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचेगी.  

'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' में हैं कईं शानदार कलाकार
वहीं 'सलार: पार्ट 1 - सीजफायर' में प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन और श्रुति हासन मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में जगपति बाबू, टीनू आनंद, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी और रामचंद्र राजू भी अहम रोल प्ले किया है. 'सलार' का निर्माण होम्बले फिल्म्स द्वारा किया गया था, जिसने 'केजीएफ' सीरीज और 'कांतारा' को प्रोड्यूस किया था. फिल्म में म्यूजिक रवि बसरुर ने दिया है इसकी सिनेमाटोग्राफी भुवन गौड़ा ने की है और एडिटिंग उज्वल कुलकर्णी ने की है.

ये भी पढ़ें-Munmun Dutta Inside House: बेहद आलीशान हैं ‘तारक मेहता’ की ‘बबीता जी’ का घर, इंटीरियर से लेकर फर्नीचर तक सब है परफेक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' मंडे टेस्ट में हुई पास, 'हैवान'- 'दायरा' समेत 20 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget