डेंगू की चपेट में आईं पूनम ढिल्लों, अस्पताल में भर्ती हैं दिग्गज एक्ट्रेस
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों को इन दिनों डेंगू से जूझ रही है. उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है. एक्ट्रेस की तबियत में सुधार हो रहा है.

दिग्गज एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों की तबीयत खराब है और उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा है. वो सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) की अध्यक्ष हैं और इस समय संस्था में विवाद भी चल रहा है.
पूनम ढिल्लों को हुआ डेंगू
पूनम ढिल्लों को डेंगू होने के बाद मुंबई के लिलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पत्रकार विक्की लालवानी के मुताबिक, एक्ट्रेस पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं और अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है.
विक्की लालवानी ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'पूनम ढिल्लों को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एक्ट्रेस डेंगू हुआ है और वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में इलाज करा रही हैं.' पत्रकार ने आज सुबह उनसे मैसेज के जरिए बात की, जिस पर उन्होंने बताया कि अब उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है. उनके जल्द पूरी तरह ठीक होने और घर लौटने की कामना है.
उपासना सिंह ने लगाए आरोप
बता दें, पूनम ढिल्लों का अस्पताल में भर्ती होना ऐसे समय में हुआ है, जब सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (CINTAA) विवादों से जूझ रही है. हाल ही में CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह ने पूनम ढिल्लों और वाइस प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे पर संस्था को कथित तौर पर तानाशाही तरीके से चलाने के आरोप लगाए थे.
ये भी पढ़ेंः एयरपोर्ट पर लगा सेलेब्स का मेला, सुष्मिता सेन से इमरान हाशमी तक का दिखा स्टाइलिश अवतार
एक पॉडकास्ट में उपासना सिंह ने दावा किया कि कमेटी के कई सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने वाले आठ सदस्यों में हेमंत पांडे, मुकेश ऋषि, साहिला चड्ढा, हेता परमार, पुनीत इस्सर, विंदू दारा सिंह, विकास वर्मा और दीपक पाराशर शामिल हैं. इन सभी ने अपना इस्तीफा CINTAA की जनरल सेक्रेटरी उपासना सिंह को सौंपा.
उपासना सिंह ने ANI को बताया कि CINTAA के 11 सदस्यों ने इस्तीफा दिया है, जिनमें से 8 सदस्य एग्जीक्यूटिव कमेटी के निर्वाचित सदस्य थे. सिंह के मुताबिक, इन आठों सदस्यों ने इस्तीफे के साथ अलग-अलग शिकायतें भी सौंपी हैं, जिनमें उन्होंने संस्था से जुड़ी अपनी चिंताओं और उठाए गए मुद्दों का जिक्र किया है.
सिंह ने इस बात पर भी सवाल उठाया कि CINTAA के ऑफिशियल कामकाज के लिए पर्सनल ईमेल अकाउंट्स का इस्तेमाल क्यों किया जा रहा है.
पूनम ढिल्लों ने विवाद पर क्या कहा?
वहीं, पूनम ढिल्लों इससे पहले ETimes के साथ बातचीत में इस विवाद पर अपना रिएक्शन दे चुकी हैं. पूनम ढिल्लों ने ETimes से कहा, 'मैं किसी भी तरह की कीचड़ उछालने में शामिल नहीं होना चाहती, क्योंकि ये बहुत असभ्य है.'
ये भी पढ़ेंः रवि तेजा की Irumudi ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई सारी डिटेल्स






















