एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव बाद 24 मई को रिलीज होगी पीएम मोदी पर बनी बायोपिक फिल्म 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म अब लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के एक दिन बाद 24 मई को रिलीज होगी. फिल्म में पीएम मोदी का किरदार एक्टर विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म अब लोकसभा चुनाव रिजल्ट आने के एक दिन बाद 24 मई को रिलीज होगी. इसकी घोषणा फिल्म के निर्माताओं ने शुक्रवार को की. फिल्म में पीएम मोदी का किरदार एक्टर विवेक ओबेरॉय निभा रहे हैं. फिल्म पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी. ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ नामक इस फिल्म को पहले 11 अप्रैल को रिलीज किया जाना था, लेकिन चुनाव आयोग ने आचार संहिता का हवाला देते हुये इस पर बैन लगा दिया था.

फिल्म की रिलीज रोकने पर चुनाव आयोग ने कहा था कि चुनाव के दौरान ऐसी कोई भी फिल्म जो किसी राजनीतिक दल या व्यक्ति को लाभ पहुंचाती है उसे प्रदर्शित नहीं किया जाना चाहिए. फिल्म रिलीज होने के एक दिन पहले चुनाव आयोग का आदेश आया था. निर्माता संदीप सिंह ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फिल्म सिनेमाघरों में अच्छी चलेगी.

फिल्म निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हम देश के कानून का सम्मान करते हैं. फिल्म के बारे में बहुत सारी चर्चाओं और उत्साह के बाद, हमने लोकसभा चुनाव परिणाम के तुरंत बाद फिल्म को रिलीज करने का फैसला किया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम अब 24 मई 2019 को अपनी फिल्म रिलीज कर रहे हैं. ऐसा पहली बार है जब किसी फिल्म का प्रचार महज चार दिन के लिए होगा. मुझे उम्मीद है कि अब किसी को भी फिल्म से कोई समस्या नहीं है और हम इस बार रिलीज की उम्मीद कर रहे हैं.’’

उमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायणन, जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता और दर्शन कुमार भी हैं. सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित फिल्म के सह-निर्माता हैं.

यह भी पढ़ें- Billboard Music Awards: रेड कार्पेट पर कार्डी बी का बोल्ड अवतार, कभी पति को किया स्मूच तो कभी फ्लॉन्ट की टंग पियर्सिंग काजोल ने खास तस्वीर शेयर कर अजय देवगन, आमिर-शाहरुख से पूछा ये सवाल आतंकी अजहर को UN के द्वारा वैश्विक आतंकवादी घोषित करने पर अर्जुन ने जताई खुशी देखें वीडियो-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Navratri 2026: 'ढोली तारो' से लेकर 'नगाड़ा संग ढोल' तक, गरबा-डांडिया के लिए बेस्ट हैं बॉलीवुड के ये गाने
नवरात्रि 2026: गरबा नाइट में जमाना है रंग, तो प्लेलिस्ट में शामिल करें बॉलीवुड के ये सुपरहिट गाने
जब संजय दत्त को लगी थी हथकड़ी, रोने लगे थे पिता सुनील दत्त, एक्टर ने याद किया बुरा दौर
जब संजय दत्त को लगी थी हथकड़ी, रोने लगे थे पिता सुनील दत्त, एक्टर ने याद किया बुरा दौर
CJP प्रोटेस्ट में हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने शेयर किया वीडियो
हिरासत में लिए जाने के बाद घर लौटे इमरान खान, गर्लफ्रेंड लेखा वॉशिंगटन ने शेयर किया वीडियो
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
दिल्ली में आज 30 रूट पर डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
400 रु कमाने वाली लड़की से करना चाहते थे शादी, आवाज और हाइट का उड़ा मजाक, किस्से अमिताभ बच्चन के
400 रु कमाने वाली लड़की से शादी करना चाहते थे अमिताभ, बर्थडे पर जानें किस्से
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
Kitchen Wall Cleaning Tips: क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
क्या चूल्हे के पीछे की दीवार हो गई है चिपचिपी? 1 ट्रिक से चमकाएं
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
70 साल से ज्यादा उम्र के लोग दे रहे नीट, अब तय होगी एज लिमिट!
Embed widget