एक्सप्लोरर

रणवीर सिंह बोले- किसी लिविंग लीजेंड का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण

इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने के लिए लंदन जाने से पहले रणवीर ने बताया, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं तैयार हूं और जब मैंने इसकी शुरुआत की थी, उसके मुकाबले आज मैं कम चिन्तित हूं."

मुंबई: अभिनेता रणवीर सिंह आजकल अपनी आने वाली फिल्म '83' की तैयारियों में जुटे हैं. उनका कहना है कि पर्दे पर किसी जीवित किंवदंती के किरदार को निभाने में कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि इन सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए रणवीर अब पूरी तरह से तैयार हैं.

इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत करने के लिए लंदन जाने से पहले रणवीर ने आईएनएस को बताया, "मुझे ऐसा लग रहा है कि मैं तैयार हूं और जब मैंने इसकी शुरुआत की थी, उसके मुकाबले आज मैं कम चिन्तित हूं."

इस फिल्म की कहानी साल 1983 के क्रिकेट वल्र्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है. फिल्म में रणवीर, 1983 में भारतीय टीम के कप्तान रहे कपिल देव के किरदार को निभाएंगे.

रणवीर ने आगे कहा, "पहली बार किसी किरदार के लिए मैंने इतनी लंबी तैयारी की. मैं जनवरी से इसकी तैयारी कर रहा हूं और उस हिसाब से अब तक छह महीने हो गए हैं. यह अपने आप में काफी अनोखी फिल्म हैं."

रणवीर ने यह भी कहा, "एक जीवित किंवदंती के किरदार को निभाने के लिए कई सारी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, उस किरदार के लिए आपकी तैयारी का दृष्टिकोण काफी गहन होना चाहिए और ऐसा ही हुआ है."

रणवीर सिंह बोले- किसी लिविंग लीजेंड का किरदार निभाना चुनौतीपूर्ण

रणवीर ने आगे कहा कि कबीर खान के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की तैयारी के दौरान उन्हें एक एथलीट के बारे में, क्रिकेट के बारे में और दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव के बारे में बहुत कुछ जानने और सीखने को मिला.

धर्मशाला के अलावा रणवीर ने दिल्ली में कपिल देव के साथ दस दिन बिताया और हर एक उस बारीकी को जाना जिसकी मदद से वह पर्दे पर इस किरदार का प्रदर्शन अच्छे से कर पाएंगे.

रणवीर ने बताया, "मुझे लगता है कि मैंने कपिल सर से जो कुछ भी सीखा, वह अमूल्य है. मैं खुद को काफी धन्य और सम्माननीय महसूस करता हूं कि उन्होंने अपने घर में मेरा स्वागत किया."

रिलायन्स एंटरटेनमेंट द्वारा इसे प्रस्तुत किया जाएगा. '83' की शूटिंग ग्लासगो में 5 जून से शुरू होगी. ग्लासगो के एक स्थानीय क्रिकेट स्पॉट पर एक सप्ताह के लिए इसकी शूटिंग होगी और इसके अलावा लंदन के डलविच कॉलेज, एडिनवर्ग क्रिकेट क्लब, नेव्हील ग्राउंड और ओवल क्रिकेट ग्राउंड में भी इसकी शूटिंग होगी.

यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 10 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 6 बजे तक 301 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 6 बजे तक 301 पार हुआ कलेक्शन
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म
'दृश्यम 3' ने तोड़ा 'हनुमान अंश' का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget