एक्सप्लोरर

Pathaan box office collections: 'पठान' रचने जा रही इतिहास, SRK की फिल्म 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार

Pathaan box office collections: शाहरुख खान स्टारर 'पठान' हर दिन एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. अब ये फिल्म दुनिया भर में 1000 करोड़ का आंकड़ा छूने को तैयार है.

 Pathaan box office collections : सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म 'पठान' (Pathaan)का जोर दुनिया देख रही है. इसी के साथ ही एसआरके की फिल्म अब 1000 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तैयारी कर रही है. फिल्म ने देश भर में अब तक 615 करोड़ रुपए तक बटोर लिए हैं. वहीं वर्ल्ड वाइड (Pathaan Worldwide Box Office Collection) शाहरुख की फिल्म का कलेक्शन 998 करोड़ रुपए रहा. अब एसआरके की 'पठान' इतिहास रचने जा रही है. 'पठान' 1000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली है. यह बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म होगी जो बिना चीन में रिलीज हुए 1000 करोड़ का आंकड़ा छुएगी.माना जा रही है कि शाहरुख की ये फिल्म आज यानी सोमवार को 1000 पार कर जाएगी. 

विदेशो में बुलेट से भी तेज कमाई कर रही'पठान'
बता दें,विदेशों में 'पठान ने अपने चौथे हफ्ते में ही लगभग $ 1.10 मिलियन की कमाई कर डाली थी. इसके साथ ही अब फिल्म ने ओवरसीस $ 46.75 मिलियन (383 करोड़ रुपये) की कुल कमाई कर ली है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब 'पठान' का टाइम आउट हो रहा है, बावजूद इसके मार्किट में अभी भी शाहरुख की फिल्म के कमाई करने के आसार नजर आ रहे हैं. माना जा रहा है कि शाहरुख की फिल्म $ 48.50 मिलियन तक का आंकड़ा क्रॉस कर सकती है.इतना ही नहीं बॉक्स ऑफिस पर लंबी कमाई के बाद बांग्लादेश में भी फिल्म धमाकेदार कमाई जुटा सकती है.

बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनीं 'पठान'
बताते चलें,'पठान' बॉलीवुड बिजनेस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन कर उभरी है. ऐसे में इस फिल्म ने अपने दम पर जबरदस्त कमाई कर नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. शाहरुख की फिल्म ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भी इतिहास रचा है.'पठान' ने ऑस्ट्रेलिया में $ 4 मिलियन और न्यूजीलैंड में $ 1 मिलियन कमा डाले हैं. इसी के साथ ही एसआरके की फिल्म विदेशों में दमदार कमाई करने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म बन गई है.

शाहरुख खान ने करीब 4 साल बाद फिल्म 'पठान' से धमाकेदार वापसी की है. 25 जनवरी को रिलीज हुई 'पठान' का दुनिया भर में बाहें खोल कर स्वागत किया गया . शाहरुख की फिल्म  की अनाउंसमेंट के बाद से ही फैंस 'पठान' को लेकर बेहद एक्साइटेड थे. ये खुशी थिएटर्स में बराबर देखने को मिली. क्लाइमेक्स में सिनेमाघरों का नजारा देखने लायक था. फैंस शाहरुख के गानों पर थिएटर्स में ही झूमते दिखाई दिए थे.

ये भी पढ़ें:-Watch: मिनी वेडिंग से कम नहीं था Shilpa Shetty की बेटी समीशा का बर्थडे सेलिब्रेशन, एक्ट्रेस ने ग्रैंड बैश की इनसाइड वीडियो की शेयर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चुप हो जाओ यार...' Fine Shyt पर ट्रोल हो रहे गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
'चुप हो जाओ यार...' Fine Shyt पर ट्रोल हो रहे गुरु रंधावा ने तोड़ी चुप्पी
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
‘तुम हीरो जैसे नहीं दिखते’, गोविंदा ने सलमान खान को दी थी सलाह, बोले- एक्सरसाइज करो
‘तुम हीरो जैसे नहीं दिखते’, गोविंदा ने सलमान खान को दी थी सलाह, बोले- एक्सरसाइज करो
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान

वीडियोज

Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
'आओ न डरो मत, राहुल गांधी बस थोड़ी सी धुलाई करेंगे', संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
श्रीलंका में 12 खिलाड़ी करेंगे डेब्यू, ये गजब का फैक्ट आपके होश उड़ा देगा
AR Rahmaan के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
गलत नक्शे पर लवलीना का करारा जवाब! ग्लासगो में जताई आपत्ति, PM मोदी ने की तारीफ
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
Video: हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
हाथी के सामने कार दौड़ाकर महिला ने बजाया हॉर्न, फिर जो हुआ वायरल हो गया
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
बिना Wall Outlet के ऐसे चार्ज करें अपना फोन! जानिए तरीका
Embed widget