एक्सप्लोरर

बुर्ज खलीफा पर 'पठान' के ट्रेलर की स्क्रीनिंग आज, पूरी दुनिया देखेगी Shah Rukh Khan का जलवा

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इन सबके बीच 14 जनवरी यानी आज दुबई में शाहरुख खान आइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ के ट्रेलर की स्क्रीनिंग देखेंगे.

Pathaan Screening At Burj Khalifa: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’(Pathaan) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिलहाल किंग खान फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इन सबके बीच शुक्रवार को एक्टर इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) के लिए दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) पहुंचे. ओपनिंग सेरेमनी से उनकी तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. स्टेडियम में पहुंचने पर शाहरुख खान को ऑडियंस से हाथ मिलाते हुए और प्यार बरसाते हुए देखा गया. इस दौरान किंग खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ से अपने आइकॉनिक डायलॉग सुनाकर फैंस को ट्रीट भी दी. वहीं शाहरुख आज ऑइकॉनिक बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ के ट्रेलर की स्क्रीनिंग देखेंगे. 

बुर्ज खलीफा पर ‘पठान’ के ट्रेलर की स्क्रीनिंग देखेंगे शाहरुख
यश राज फिल्म्स के मुताबिक, जब शाहरुख दुबई में हैं, तो वह 14 जनवरी को आइकॉनिक बुर्ज खलीफा में ‘पठान’ के ट्रेलर की स्क्रीनिंग देखेंगे. यशराज फिल्म्स के ट्विटर पर भी इसे लेकर जानकारी दी गई है. ट्विटर पर लिखा गया है, ‘14 जनवरी को बुर्ज खलीफा पर #PathaanTrailer देखें.”

 

शाहरुख खान ने ‘पठान’ के डायलॉग सुनाए
वहीं सेरेमनी में शाहरुख ब्लैक टी और ब्लैक पैंट में डैपर लग रहे थे. स्टेडियम में वे काला चश्मा लगाए हुए नजर आए. वायरल हो रहे एक वीडियो में, वह यह कहते हुए दिखाई दे रहे हैं, “पार्टी ‘पठान’ के घर में रखोगे … तो मेहमान नवाजी के लिए ‘पठान’ तो आयेगा, और साथ में पटाखे भी लायेगा.” शाहरुख के अलावा सिंगर जेसन डेरुलो, रैपर बादशाह और ‘पठान’ निर्देशक सिद्धार्थ आनंद जैसी कई अन्य हस्तियां भी इस इवेंट में मौजूद थीं.

 

 

‘पठान’ 25 जनवरी को होगी रिलीज
बता दें शाहरुख खान चार साल बाद ‘पठान’ से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक करे रहे हैं और इसी के साथ वे ‘पठान’ का जमकर प्रमोशन रहे हैं. फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में हैं.  फिल्म के पहले गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर हुए विवाद से निपटने के बाद, हाल ही में इंटरनेट पर शाहरुख और जॉन के बीच अनबन की अफवाहें भी उड़ी थी. ‘पठान’ 25 जनवरी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. पठान के अलावा, शाहरुख के पास पाइप लाइन में ‘जवान’ और ‘डंकी’ भी हैं.

ये भी पढ़ें:-Shah Rukh Khan के साथ ये बड़े सितारे भी 2023 में बड़ा धमाका करने को हैं तैयार, ये रही पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
बिहार: MLC चुनाव के नतीजों से पहले प्रशांत किशोर की पार्टी का मैनेजर लापता
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget