एक्सप्लोरर

Pathaan के इस सीन की शूटिंग के लिए बंद हुआ था था बुर्ज खलीफा बुलेवार्ड, डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने किया बड़ा खुलासा

Pathaan Shooting Burj Khalifa: फिल्म 'पठान' ने अपनी कामयाबी से हर किसी को हैरान कर दिया है. इस बीच 'पठान' के डायरेक्टर ने बुर्ज खलीफा पर फिल्म की शूटिंग का अनुभव शेयर किया है.

Siddharth Anand On Pathaan Shooting Burj Khalifa: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की फिल्म 'पठान' ने अपनी कामयाबी से हर किसी का दिल जीत लिया है. कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड बनाने वाली 'पठान' (Pathaan) की चर्चा मौजूदा समय में हर तरफ हो रही है. इस बीच 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) ने बताया है कि दुबई के बुर्ज खलीफा पर कैसे उन्होंने फिल्म का एक सीन शूट किया, जिसके चलते पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग के लिए बुर्ज खलीफा (Burj Khalifa) का बुलेवार्ड बंद किया गया.

ऐसे हुई बुर्ज खलीफा पर 'पठान' की शूटिंग

दरअसल यशराज फिल्म्स की ओर से अपने ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर हाल ही में एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया गया है. ये वीडियो फिल्म 'पठान' की शूटिंग का बीटीएस वीडियो है. इस वीडियो में 'पठान' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद इस बात का खुलासा करते हुए नजर आ रहे हैं कि किस तरह से उन्होंने दुबई के बुर्ज खलीफा पर 'पठान' की शूटिंग की. सिद्धार्थ ने कहा है कि- फिल्म 'पठान' में शाहरुख और जॉन अब्राहम के बीच फाइटिंग सीन की शूटिंग हमें बुर्ज खलीफा के बुलेवार्ड एरिया में करनी थी. 

लेकिन ये आसान नहीं था, ये एरिया शहर का सबसे हाई प्रोफाइल इलाका है. लेकिन बुर्ज खलीफा बुलेवार्ड में मेरे कुछ दोस्त रहते हैं, जिन्होंने मेरी काफी मदद की. उन्होंने हमारे लिए प्रशासन से बात कर उनकी अनुमति से हमारा काम आसान किया और पुलिस की मदद से हम जिम और पठान का वो फाइटिंग सीन शूट कर पाए. खास बात ये है कि आज तक किसी भी फिल्म (हॉलीवुड) के लिए बुर्ज खलीफा का बुलेवार्ड बंद नहीं किया गया है, लेकिन हमारी फिल्म के लिए संभव था, शायद हम लकी थे. 

'पठान' ने की ताबड़तोड़ कमाई

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद (Siddharth Anand) की फिल्म 'पठान' ने कमाई के मामले बड़ा कीर्तिमान हासिल किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक रिलीज के 14 दिन में 'पठान' (Pathaan) ने बॉक्स ऑफिस पर 446 करोड़ का कलेक्शन कर हिंदी सिनेमा की सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही वर्ल्डवाइड भी 'पठान' 860 करोड़ से  ज्यादा का कारोबार कर चुकी है.

यह भी पढे़ं- Sidharth Kiara Wedding Reception Live: आज दिल्ली में होगा सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग रिसेप्शन, सुसराल में हुआ कपल का जोरदार स्वागत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget