एक्सप्लोरर

Sidharth Kiara Wedding Reception Live: आज दिल्ली में होगा सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग रिसेप्शन, ससुराल में एक्ट्रेस का हुआ जोरदार स्वागत

Sidharth Kiara Wedding Reception Live: सिद्धार्थ और कियारा आज दिल्ली में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं और पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जुट गया है. कपल दो रिसेप्शन होस्ट करने वाला है

Key Events
Sidharth Malhotra Kiara Advani Wedding Reception Live Updates Sidharth Delhi Reception Venue Photos Videos Guest List Sidharth Kiara Wedding Reception Live: आज दिल्ली में होगा सिद्धार्थ और कियारा का वेडिंग रिसेप्शन, ससुराल में एक्ट्रेस का हुआ जोरदार स्वागत
सिद्धार्थ कियारा आज दिल्ली में देंगे रिसेप्शन

Background

Sidharth Kiara Wedding Live Update: सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी दुल्हन कियारा आडवाणी को लेकर दिल्ली पहुंच चुके हैं. सिद्धार्थ और कियारा बुधवार को करीब 5 बजे जैसलमेर से निकले. सिद्धार्थ का परिवार भी एयरपोर्ट पर नजर आया और इस दौरान उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 7 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे और हमेशा के लिए एक हो गए. इन दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंध गए. कपल 5 फरवरी को ही जैसलमेर पहुंचा था और तभी से दोनों के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हो गए थे. अब उनकी शादी के बाद कपल रिसेप्शन की तैयारियों में जुट गया है.

सिद्धार्थ और कियारा आज दिल्ली में अपनी शादी का पहला रिसेप्शन होस्ट करने वाले हैं और पूरा परिवार इसकी तैयारियों में जुट गया है. कपल दो रिसेप्शन होस्ट करने वाला है जिसमें से एक आज दिल्ली में होगा और एक 12 फरवरी को मुंबई में होगा. कपल आज दिल्ली के रिसेप्शन के बाद कल यानी 10 फरवरी को मुंबई रवाना होगा. उसके बाद मुंबई में एक स्टारस्टड रिसेप्शन होस्ट करेगा. 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से गुरुवार को पहले जैसलमेर एयरपोर्ट और फिर दिल्ली एयरपोर्ट पर नजर आए. नई दुल्हन कियारा आडवाणी माथे पर सिंदूर और शादी की गुलाबी चूड़ियां पहने हुई थी. 7 फरवरी को सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे. यह एक अंतरंग समारोह था, जिसमें फिल्म उद्योग के कुछ दोस्त जैसे करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, जूही चावला, शाहिद कपूर और मीरा राजपूत कपूर शामिल हुए. 

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जिंदगी के खास दिन की तस्वीरें साझा कीं.  शादी में जहां कियारा किसी परियों की कहानी की राजकुमारी लग रही थी वहीं दूसरी ओर सिद्धार्थ मल्होत्रा किसी राजकुमार से कम नहीं लग रहे थे. कियारा ने एक बेबी पिंक लहंगा चुना, जबकि सिड ऑफ-व्हाइट रंग की शेरवानी में सुनहरे रंग की कढ़ाई के साथ खूबसूरत लग रहे थे. 

19:40 PM (IST)  •  09 Feb 2023

दिल्ली वाले घर में कियारा का होगा गृह प्रवेश

कियारा आडवाणी का सिद्धार्थ के दिल्ली वाले घर में गृह प्रवेश हुआ. कियारा के एक करीबी सूत्र ने बताया, "किआरा और सिद्धार्थ आज जैसलमेर से दिल्ली आने वाले थे, वे आज शाम एक निजी जेट से दिल्ली पहुंचे. सिड का परिवार औपचारिक रूप से कियारा का उनके परिवार के घर में स्वागत करेगा और कपल कुछ दिनों के लिए वहीं रहेगें.

19:19 PM (IST)  •  09 Feb 2023

ढोल की थाप पर डांस करते सिद्धार्थ-कियारा

ढोल की थाप पर डांस करते सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और कियारा आडवाणी का वीडियो देखें:

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
Box Office: 5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 6 तक 94 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'तुम बहुत लंबे हो, घर जाओ', स्ट्रगल के दौरान अमिताभ बच्चन को क्या क्या सुनना पड़ा
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?
'नागिन' की होगी बड़े पर्दे पर एंट्री, एकता कपूर ने किया ऐलान, कौन बनेगी नई नागिन?

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget