एक्सप्लोरर

6 अप्रैल को नहीं रिलीज होगी जॉन अब्राहम की 'परमाणु', जल्द होगा नई रिलीज डेट का ऐलान

फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' के 'हित' में प्रोडक्शन कंपनी क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट के साथ अनुबंध समाप्त करने का ऐलान करने के बाद जॉन अब्राहम एंटरटेंमेंट कंपनी ने सोमवार को कहा कि फिल्म की रिलीज की नई तारीख जल्द घोषित होगी.

नई दिल्ली: फिल्म 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' के 'हित' में प्रोडक्शन कंपनी क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट के साथ अनुबंध समाप्त करने का ऐलान करने के बाद जॉन अब्राहम एंटरटेंमेंट कंपनी ने सोमवार को कहा कि फिल्म की रिलीज की नई तारीख जल्द घोषित होगी. 'परमाणु : द स्टोरी ऑफ पोखरण' को पिछले साल आठ दिसंबर को रिलीज किया जाना था लेकिन इसके बाद इसे आगे बढ़ाकर 23 फरवरी और फिर छह अप्रैल कर दिया गया. वर्ष 1998 के परमाणु परीक्षण पर बनी फिल्म इसके सह-निर्माताओं के बीच टकराव के कारण अब इस शुक्रवार रिलीज नहीं हो रही है. जॉन अब्राहम एंटरटेंमेंट द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, "फिल्म के हित को देखते हुए हमने क्रिआर्ज एंटरटेनमेंट प्राइवेट कंपनी के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है. शीघ्र ही रिलीज की घोषणा करेंगे." बयान में कहा गया है कि जॉन अब्राहम की कंपनी द्वारा अनुबंध को खत्म करना 'पूरी तरह वैध और कानूनी है.' बयान में कहा गया है, "हमने अपने हर प्रतिबद्धता को हर चरण में पूरा किया और लिखित में इसकी जानकारी क्रिआर्ज को समय-समय पर दी."   बयान के अनुसार, "हम हर चरण पर भुगतान का इंतजार और इसकी मांग कर रहे थे लेकिन इसमें देरी की गई और कभी हमें गलत यूनीक टैक्सपेयर रिफ्रेंस (यूटीआर) नंबर दिया गया. चेक भी बार-बार रोके गए." बयान के मुताबिक, "इससे फिल्म के पोस्ट प्रोड्क्शन में देरी हुई जबकि फिल्म का प्रिंसिपल शूट समय पर कर लिया गया था. लगातार फॉलो अप करने के बावजूद फिल्म की वितरण योजना साझा नहीं की गई और थर्ड पार्टी के साथ संव्यवहार में क्रिआर्ज ने पारदर्शिता नहीं रखी." जॉन की कंपनी ने बताया कि क्रिआर्ज के साथ विपणन अभियान पर चर्चा की गई लेकिन भुगतान न मिलने से तीन बार फिल्म की रिलीज आगे बढ़ानी पड़ी. साथ ही उन्होंने हमारी अनुमति के बिना ही फिल्म की रिलीज में हो रही देरी को लेकर गलत बयान जारी किए. बयान में कहा गया है, "क्रिआर्ज द्वारा भविष्य में फिल्म को खतरे में डालने या प्रोडक्शन हाउस या फिल्म की बदनामी करने के प्रयास से बचने के लिए, जैसा वह अतीत में तीन अन्य फिल्मों के साथ कर चुके हैं, हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए मजबूर हो जाएंगे." इससे एक दिन पहले क्रिआर्ज ने बयान जारी कर कहा था, "जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट द्वारा फिल्म परमाणु के करार को रद्द करने के संबंध में जारी ट्रेड नोटिस के जवाब में हमारा कहना है कि करार को रद्द किया जाना अवैध और अमान्य है." उन्होंने बयान में कहा, "एक संयुक्त निर्माता/प्रस्तोता और सभी अधिकारों के मालिक के रूप में फिल्म में हमारे अधिकार पूरी तरह से सुरक्षित हैं. हमने अभी तक हमारी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है और हमारा ऐसा करने का स्पष्ट इरादा है." बयान के अनुसार, "हमने पहले ही हमारे वकीलों को निर्देश दे दिया है जो जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट और उसके प्रमोटर जॉन अब्राहम द्वारा प्रतिबद्धताओं के उल्लंघनों के खिलाफ न्याय की मांग के लिए जल्द ही आवश्यक अधिकारियों से मिलेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
हमले से पहले फुटबॉल मैच खेल रहे थे टाइगर श्रॉफ, करणवीर मेहरा बोले- मैंने वहां खून देखा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच 'बिग बॉस' से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बीच 'बिग बॉस' से जुड़ी बड़ी खबर, सलमान खान अगले हफ्ते होस्ट नहीं करेंगे शो
Exclusive: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी FIR की कॉपी, जानिए हमले के वक्त क्या हुआ था
Exclusive टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एबीपी न्यूज़ के हाथ लगी FIR की कॉपी, जानिए हमले के वक्त क्या हुआ था
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज, महाराष्ट्र CM बोले- कोई भी गैंग हो, छोड़ा नहीं जाएगा
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 3 अज्ञात हमलावरों पर FIR दर्ज, महाराष्ट्र CM बोले- कोई भी गैंग हो, छोड़ा नहीं जाएगा

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन रेड्डी, NDA को लगा बढ़ा झटका
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
पुणे में खोदा गया 10 फुट गहरा गड्ढा बना जानलेवा, गिरकर बुजुर्ग की मौत
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'वे आशुतोष रांका और सौरव दास को...', CJP की रत्ना सिंह ने गंभीर आरोप लगाए
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget