एक्सप्लोरर

Pankaj Udhas Funeral: आज पंचतत्व में विलीन हो जाएंगे पंकज उधास, बेटी नायाब ने शेयर किया भावुक पोस्ट

Pankaj Udhas Funeral: पकंज उधास ने लंबी बीमारी के बाद बीते दिन इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था. दिवंगत गजल गायक का आज दोपहर को अंतिम संस्कार किया जाएगा.

Pankaj Udhas Funeral: अपनी गजलों से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बेहद मशहूर गायक पंकज उधास हमें छोड़कर चले गए हैं. बीते दिन, 26 फरवरी को 72 साल की उम्र में उनका निधन हो गया था. वे लंबे समये से बीमार चल रहे थे. पंकज उधास के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. तमाम सेलेब्स और फैंस पंकज के निधन से गमगीन हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजली दे रहे हैं. वहीं दिवंगत गजल गायक का मंगलवार यानी आज अंतिम संस्कार किया जाएगा. पंकज की बेटी नायाब उधास ने नम आंखों से उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी एक पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर शेयर की है. 

बेटी नायब ने दी पंकज उधास के अंतिम संस्कार की जानकारी
प्रसिद्ध गजल गायक पंकज उधास आज पंचतत्वों में विलिन हो जाएंगें. दिवंगत गजल गायक की बेटी नायाब उधास ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर उनके अंतिम संस्कार से जुड़ी जानकारी शेयर की.नायाब ने लिखा, "पद्मश्री पंकज उधास की प्रेमपूर्ण स्मृति में, बहुत भारी मन से, हम आपको लंबी बीमारी के कारण 26 फरवरी 2024 को उनके निधन की सूचना देते हुए दुखी हैं. अंतिम संस्कार मंगलवार, 27 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक होगा, स्थान: हिंदू श्मशान, वर्ली (मुंबई) लैंडमार्क ऑपोजिट, फोर सीजन्स: डॉ. ई म्यूज़ रोड. वर्ली, उधास परिवार."4

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nayaab Udhas (@nayaabudhas)

घर पर अंतिम दर्शनों के लिए लाया जाएगा पंकज उधास का पार्थिव शरीर
बता दें कि पंकज उधास का पार्थिव शरीर ब्रीच कैंडी अस्पताल से उनके  कर्माइकल रोड स्थित बंगले पर तकरीबन 11-11.15 बजे लाया जाएगा.  तकरीबन ढाई बजे तक दिवंगत गजल गायत के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के रखा जाएगा और फिर 3 बजे के बाद वर्ली के हिंदू शमशान भूमि पर  उनकीअंतिम क्रिया की शुरुआत की जाएगी. फिलहाल करीबियों के आने का सिलसिला जारी है.

पंकज उधास को याद कर भावुक हुए अनूप जलोटा
भजन गायक अनूप जलोटा ने दिवंगत गजल गायक के साथ अपने करीबी रिश्ते को याद किया और वे भावुक भी हो गए. समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने अपना दोस्त खो दिया है. लोगों ने पंकज उधास को खो दिया है, एक महान गजल गायक को खो दिया है. मैंने अपना दोस्त खो दिया हैय पंकज (उधास), तलत (अजीज) और मैं की तिकड़ी थी बहुत प्रसिद्ध. हमने साथ में कई संगीत कार्यक्रम किए. मुझे पंकज उधास के निधन पर बहुत दुख है. उन्होंने ग़ज़ल को घर-घर तक पहुंचाया और लोगों के दिलों में अपने लिए जगह बनाई. यह एक महान योगदान था और इसे कभी नहीं भुलाया जा सकता."

अजय देवगन ने दी पंकज उधास को भावभीनी श्रद्धांजली
बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने भी पंकज उधाल को भावभीनी श्रद्धांजली दी है. अजय देवगन ने भी एक मार्मिक श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दिवंगत गायक की मधुर आवाज और संगीत उद्योग में उनके पीछे छोड़े गए खालीपन को दर्शाया. प्लेटफॉर्म एक्स पर अजय ने लिखा, “कई लोगों की तरह, मुझे भी पंकज सर की आवाज़ और संगीत में सांत्वना मिली. उनकी बहुत याद आएगी.”

 

जॉन अब्राहम भी गजल सिंगर पंकज उधास को याद कर हुए भावुक
जॉन अब्राहम ने दिवंगत गायक संग अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें श्रद्धांजली दी. जॉन ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, ''जब मैं नया-नया आया था तब आपने मुझे अपने करीब रखा था. आप कई मायनों में मेरे गुरु हैं. भगवान आपकी आत्मा को शांति दें. मैं हमेशा आपको याद करूंगा."

इन सेलेब्स ने भी पंकज उधास के निधन पर जताया शोक
इनके अलावा मनोज बाजपेयी, रितेश देशमुख, माधुरी दीक्षित नेने, अभिषेक बच्चन, अर्जुन रामपाल, सनी देओल, अनुपम खेर, सोनू निगम, अनुराग ठाकुर और अन्य ने भी पंकज उधास को याद किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की.

ये भी पढ़ें: 1000 ऑडिशन दिए, स्किन टोन की वजह से हुई रिजेक्ट, फिर इस एक्ट्रेस ने दे डाली 800 करोड़ की हिट, अब पहुंची हॉलीवुड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget