एक्सप्लोरर

पंकज त्रिपाठी ने ऐड तो किया, लेकिन आवाज नहीं दी, जानिए क्या है माजरा और इंटरनेट पर इसे लेकर बात क्यों हो रही

Pankaj Tripathi Voice-Over in Saffola Ad: बॉलीवुड के जाने माने एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक ऐ़ड में नजर आए, लेकिन इस ऐड में उन्होंने अपनी आवाज नहीं दी.

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक नए टीवी ऐड में नजर आए हैं, जो साफोला हनी के लिए शूट किया गया था. हमेशा अपनी दमदार एक्टिंग और खास आवाज के लिए पहचाने जाने वाले पंकज त्रिपाठी को इस ऐड में देखकर उनके फैंस ने अपनी खुशी जताई. लेकिन इसके बाद एक खुलासा हुआ जिसने सभी को चौंका दिया है.

दरअसल, उस ऐड में जो आवाज सुनाई दे रही है, वो पंकज त्रिपाठी की असली आवाज नहीं है. जी हां! , आपने बिल्कुल सही सुना कि वो आवाज पंकज त्रिपाठी की नहीं है. इसका खुलासा खुद जाने माने वॉयस ओवर आर्टिस्ट और रेडियो जॉकी आरजे धीरज ने किया है. 

आरजे धीरज ने किया खुलासा 

आरजे धीरज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करते हुए बताया है कि उन्होंने इस ऐड में पंकज त्रिपाठी की आवाज को डब किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि, 'पंकज त्रिपाठी जी के लिए साफोला हनी ऐड में डबिंग करके मजा आ गया. इस खास मौके के लिए बहुत बहुत शुक्रिया!'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by RJ Dheeraj (@rjdheerajj)

इस वीडियो में उन्हें स्टूडियो में डबिंग करते हुए देखा जा सकता है. फैंस ने जब यह बात सुनी  कि ऐड में पंकज त्रिपाठी की जगह किसी और की आवाज है, तो वे बहुत हैरान रह गए, उन्हें यकीन ही नहीं हो रहा था, लेकिन इसके साथ में कई लोगों ने धीरज के परफॉर्मेंस की तारीफ भी की है.

लोगों के उठे कई सवाल

जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर आई, वैसे ही लोगों ने जमकर सवाल उठाए. एक यूजर ने कमेंट किया कि 'जब ऐड के लिए किसी बड़े एक्टर को मोटी रकम दी जाती है, तो फिर उनकी ही असली आवाज को क्यों नहीं इस्तमाल किया जाता है?'

वहीं दूसरे यूजर ने आरजे धीरज की तारीफ करते हुए कहा कि, 'ये तो असली से भी ज्यादा नेचुरल लग रहा है. कुछ यूजर्स का मानना है कि शायद शूटिंग के वक्त कुछ टेक्निकल दिक्कत  या फिर आवाज में दिक्कत आ गई होगी, जिस कारण डबिंग कराई गई.'


पंकज त्रिपाठी ने ऐड तो किया, लेकिन आवाज नहीं दी, जानिए क्या है माजरा और इंटरनेट पर इसे लेकर बात क्यों हो रही

बता दें, आरजे धीरज ने इससे पहले भी कई बड़े स्टार्स की डबिंग की है. उन्होंने सलमान खान के लिए थम्स अप ऐड में और शाहरुख खान के लिए एक फेसवॉश ऐड में भी डबिंग की है.

पंकज त्रिपाठी वर्कफ्रंट

अगर अब बात करें, पंकज त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की, तो वह हाल ही में फिल्म मेट्रो इन दिनों में नजर आए थे. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु ने किया था और इस फिल्म में सारा अली खान, आदित्य रॉय कपूर, फातिमा सना शेख , नीना गुप्ता और अनुपम खेर जैसे सितारे शामिल थे.

अब वही वह अगली फिल्म पारिवारिक मनोरंजन में नजर आएंगे, जिसका निर्देशन वरुण वी.शर्मा कर रहे हैं. यह फिल्म विनोद भानुशाली और हिमांशु मेहरा प्रोड्यूस कर रहे हैं और इसमें अदिती राव हैदरी भी लीड रोल में हैं. हालांकि अब तक इस फिल्म के रिलीज डेट की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP protest live updates: अनुराग कश्यप से प्रकाश राज तक, CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला
CJP प्रोटेस्ट के बीच बॉलीवुड के दिग्गजों का सरकार पर तीखा हमला, कहा- आवाज को अरेस्ट नहीं कर सकते
'रामायणम' से सामने आया राजा दशरथ का फर्स्ट लुक, वनवास की दिखी झलक
'रामायणम' से सामने आया राजा दशरथ का फर्स्ट लुक, वनवास की दिखी झलक
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन
6 बजे तक 273 करोड़ के पार 'दृश्यम 3', जानें अजय देवगन की फिल्म का सैटरडे कलेक्शन

वीडियोज

प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
'ज्ञानेश कुमार इतने खास क्यों?’, प्रियंका चतुर्वेदी ने मोदी सरकार को घेरा
Embed widget