एक्सप्लोरर

पंकज त्रिपाठी ने सुनाया अपने संघर्ष का किस्सा, इस तरह 'ईश्वर जी' का सहारा लेकर मांगते थे फिल्मों में काम

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब दफ्तर के अंदर पहुंचने पर उनसे पूछा जाता था कि कौन से ईश्वर ने भेजा है तो वो अपनी उंगली ऊपर उठा दिया करते थे.

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी इन दिनों लॉकडाउन के चलते सभी की तरह घर पर ही हैं. ऐसे में वो फेसबुक के ज़रिए लगातार अपने फैंस के साथ जुड़े हुए हैं. पिछले दिनों में वो कई बार फेसबुक पर लाइव आए हैं और कई तरह के किस्से सुना रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें वो अपने संघर्ष के दिनों को याद करते नज़र आ रहे हैं.

पंकज त्रिपाठी ने अपने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए बताया है कि वो जब साल 2004 में मुंबई जा रहे थे उससे पहले ही उन्होंने पत्नी को बता दिया था कि संघर्ष लंबा होगा. इसलिए उनकी पत्नी ने बीएड की डिग्री हासिल कर ली थी, ताकि शुरुआती दिनों में वो किसी स्कूल में पढ़ाकर घर का खर्चा संभाल सके.

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि वहां उनकी पत्नी को कोई नौकरी नहीं मिल रही थी. कहीं कोई वैकेंसी नहीं थी. उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने बिना वैकेंसी के ही पत्नी को एक स्कूल में बायोडाटा पहुंचाने के लिए मनाया. इसके बाद उनकी पत्नी ने स्कूल में जाकर बायोडाटा दिया. हालांकि रिसेप्शन पर उन्हें कह दिया गया कि कोई नौकरी नहीं हैं यहां, लेकिन उन्होंने बायोडाटा रख लिया.

अपने संघर्ष को लेकर उन्होंने कहा कि जब वो किसी दफ्तर में जाया करते थे तो दरबान उन्हें रोक दिया करते थे. उन्होंने बताया कि जब दरबान उनसे पूछते थे कि किसने बुलाया है तो वो कहते थे कि बुलाया नहीं है, ईश्वर जी ने भेजा है और वो उस एसोसिएट का नाम ले लेते थे, जिनसे मिलना रहता था. पंकज त्रिपाठी ने कहा कि जब भी किसी दफ्तर में कोई उनसे पूछता था कि किसने भेजा है तो वो कहते थे कि ईश्वर जी ने भेजा है.

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि जब दफ्तर के अंदर पहुंचने पर उनसे पूछा जाता था कि कौन से ईश्वर ने भेजा है तो वो अपनी उंगली ऊपर उठा दिया करते थे. उन्होंने कहा कि कई लोग उनके सेंस ऑफ ह्यूमर से खुश हो जाते थे, जबकि कई फ्रस्ट्रेट भी हो जाते थे. पंजक त्रिपाठी ने कहा कि इंसान को लगातार कोशिश करते रहना चाहिए. आप एक दिन अपने प्रयासों में सफल ज़रूर होते हैं.

पंकज त्रिपाठी ने सुनाया अपने संघर्ष का किस्सा, इस तरह 'ईश्वर जी' का सहारा लेकर मांगते थे फिल्मों में काम

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी ने साल 2004 में फिल्म 'रन' से अपने करियर की शुरुआत की थी. उन दिनों कई सालों तक छोटे मोटे रोल करते रहे. साल 2012 में आई फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में उन्हें पहचान मिली. इसके बाद वो फुक्रे, सिंघम रिटर्न्स, मसान और सुपर 30 जैसी कई बड़ी फिल्मों में अहम रोल निभा चुके हैं. इसके अलावा वेब सीरीज़ 'सेक्रेड गेम्स 2' में उनके रोल को भी काफी पसंद किया गया था.

ये भी पढ़ें: COVID-19: ठीक होकर घर लौटीं कनिका कपूर को पुलिस का नोटिस, लापरवाही के लिए दर्ज है केस  अपने गंजेपन को लेकर पारस छाबड़ा का जवाब- 'विग पहनता हूं, लेकिन कोई अफसोस नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, डेढ़ बजे तक 158 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
स्पिरिट की नई रिलीज डेट आई सामने, रणबीर कपूर की 'रामायण 2' से होगा महाक्लैश
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
कश्मीरा शाह ने भरी नई उड़ान, ग्रीस में शुरू किया दूसरा डायरेक्शनल प्रोजेक्ट
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला
KBC में जीते 2 साल के घी पर सैफ ने किया मजाक, बोले - अभी तक नहीं मिला

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget