एक्सप्लोरर

फिल्में फ्लॉप होने के बाद निर्माताओं के पैसे का क्या करते हैं ‘कालीन भैया’, खुद किया खुलासा

Pankaj Tripathi On Box Office Failure: एक से बढ़कर एक फिल्में देने वाले पंकज त्रिपाठी ने हाल ही में बॉक्स ऑफिस फेलियर पर बात की है. उनका कहना है कि फिल्म फ्लॉप होने पर वह पैसे लौटाते हैं.

Pankaj Tripathi On Box Office Failure: पंकज त्रिपाठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई है. पंकज त्रिपाठी अपनी एक्टिंग के जरिए किरदार में नई जान फूंकने के लिए जाने जाते हैं. मिर्जापुर से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में वह आते ही छा गए हैं. उनको गंभीर और कॉमिक दोनों रोल में खूब पसंद किया जाता है. हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने बॉक्स ऑफिस पर असफलताओं पर भी जमकर चर्चा की है. 

बॉक्स ऑफिस फेलियर पर निराश नहीं होते कालीन भैया
पंकज त्रिपाठी इन दिनों मिर्जापुर सीजन 3 के लिए लाइमलाइट में बने हुए हैं और वह अब बहुत जल्द स्त्री 2 में नजर आने वाले हैं. इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी अपना पुराना किरदार दोहराते नजर आएंगे.

हाल ही में पंकज त्रिपाठी ने न्यूज 18 को एक इंटरव्यू दिया था. जहां उनसे बॉक्स ऑफिस असफलताओं के बारे में सवाल पूछा गया था. उनसे बॉक्स ऑफिस फेलियर्स पर निराश होने को लेकर सवाल किया गया था.

इस बारे में अभिनेता ने कहा, बिल्कुल नहीं… अगर मुझे पता है कि मैंने शूटिंग के दौरान अपना 100 प्रतिशत दिया है और अपने काम के प्रति सच्चा रहा हूं, तो मुझे इसके बारे में बुरा क्यों महसूस करना चाहिए? 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by prime video IN (@primevideoin)

फिल्में असफल होने पर पैसे लौटा देता हूं
पंकज त्रिपाठी ने आगे कहा, ‘मैं बॉक्स ऑफिस के बिजनेस को समझता हूं. सौभाग्य से, मैंने जितनी भी फिल्में की हैं चाहे वे बॉक्स ऑफिस पर सफल रही हों या नहीं तो मैं निर्माताओं को पैसे लौटा देता हूं, मैं गणित जानता हूं.’

IANS को भी दिए एक इंटरव्यू के वक्त पंकज त्रिपाठी ने कहा था कि वह सीधी-सादी सिंपल जिंदगी जीना पसंद करते हैं. उनका कहना था कि वह एक मिडिल क्लास आदमी हैं और सिंपल तरीके से जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं. 

पंकज त्रिपाठी वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो पंकज त्रिपाठी जल्द ही अमर कौशिक की फिल्म स्त्री 2 में नजर आएंगे. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, तमन्ना भाटिया, राजकुमार राव, फ्लोरा सैनी, अपारशक्ति खुराना, विजय राज, अभिषेक बनर्जी और आकाश दाभाड़े भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म के पोस्टर और ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुए हैं, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

यह भी पढ़ें: विक्की कौशल ने दिया था इंटिमेट सीन, वाइफ कैटरीना ने तृप्ति डिमरी का नाम लेकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हमले से पहले नहीं मिली थी कोई धमकी’ टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान
Breaking: टाइगर श्रॉफ ने क्राइम ब्रांच में दर्ज कराया बयान, कहा- ‘हमले से पहले…’
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
NEET PG Counselling: NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
NEET PG 2026 के टॉप उम्मीदवारों की पहली पसंद क्या रही,  कौन सा कोर्स चुन रहे छात्र?
Embed widget