एक्सप्लोरर

इब्राहिम अली खान का मजाक उड़ाने वाले पाकिस्तानी क्रिटिक पर फूटा पलक तिवारी का गुस्सा, बोलीं- 'सेलिब्रिटी को कोसना...'

Palak Tiwari: पाकिस्तानी क्रिटिक ने इब्राहिम अली खान की फिल्म और उनकी अपीयरेंस का मजाक उड़ाया था. वहीं अब इब्राहिम की रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी ने पाक क्रिटिक को मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Palak Tiwari On Ibrahim Ali Khan: पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान के डेटिंग रूमर्स काफी समय से फैले हुए हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं. हाल ही में पलक की फिल्म द भूतनी के प्रीमियर में भी इब्राहिम अली खान पहुंचे थे. वहीं हाल ही में एक पाकिस्तानी क्रिटिक तमूर इकबाल ने  इब्राहिम की पहली फिल्म नादानियां का मजाक उड़ाया था और उनके रूप-रंग, खासकर उनकी नाक पर कमेंट किया तो पलक तिवारी ये बर्दाश्त नहीं कर पाईं. उन्होंने अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड का फौरन बचाव करते हुए पाकिस्तानी क्रिटिक को खूब खरी खोटी सुना दी है.

पब्लिक फिगर्स के लिए नफ़रत है
बता दें कि पलक तिवारी नयनदीप रक्षित के पॉडकास्ट पर पहुंची थीं. इस दौरान उन्होने इब्राहिम अली की आलोचना करने वाल पाकिस्तानी क्रिटिक को करारा जवाब दिया. उन्होंने कहा, ""अगर कोई एक चीज है जो सेलिब्रिटी से ज्यादा बिकती है, तो वह है सेलिब्रिटी को कोसना, और उसके ऊपर, हम अभी ऐसे समय में हैं, जहां आम तौर पर पब्लिक फिगर्स के लिए नफ़रत है. यह बेशर्म चीज है. वैसे ट्रोलिंग हमेशा से रही है लेकिन ये कभी इस लेवल तक नहीं थी.”

इब्राहिम की नाक पर कमेंट करने को लेकर क्या बोलीं पलक
वहीं जब पलक से पाकिस्तानी क्रिटिक द्वारा इब्राहिम की नाक का मजाक उड़ाने के बारे में पूछा तो उन्होंने करारा जवाब देते हुए कहा, "आप सबसे पहले हमारे लुक्स पर फोकस करते हो, फिर, जब कोई इसे बदलवाने के लिए कोई ब्यूटी ट्रीटमेंट लेता है, तो आप कहते हैं, 'आप ऐसा क्यों करेंगे? आप गलत उदाहरण पेश कर रहे हैं.' पहले किसी व्यक्ति को उसके रूप-रंग के लिए शर्मिंदा करना और फिर, जब वह इसे ठीक करने की कोशिश करते है क्योंकि वह अपनी असुरक्षा और अपने आस-पास की नफरत के आगे झुक गया है, तो आप उसे नफरत के आगे झुकने के लिए कोसते हैं?"

पलक ने कहा, "यह सबसे निराशाजनक स्थिति है जिसमें कोई व्यक्ति हो सकता है. यह एक चक्र है. वे सिर्फ़ आपकी आलोचना करना चाहते हैं. यह आपकी नाक, आपके बाल, आपके शरीर का वज़न, आपका प्रदर्शन हो सकता है, और अगर यह इनमें से कुछ भी नहीं है, तो यह सिर्फ़ इस व्यक्ति की किस्मत है."

पाकिस्तानी क्रिटिक ने इब्राहिम पर क्या किया था कमेंट
बता दें कि इब्राहिम अली खान को मार्च में फिल्म नादानियां में अपने डेब्यू के बाद काफ़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, पाकिस्तानी फ़िल्म क्रिटिक तमूर इक़बाल ने उस समय सोशल मीडिया पर इब्राहिम अली खआन का मज़ाक उड़ाया था, ख़ास तौर पर उन्हें "बड़ी नाक" होने के लिए निशाना बनाया था.विवाद तब और बढ़ गया जब इब्राहिम अली खान ने कथित तौर पर पाकिस्तानी क्रिटिक को एक स्ट्रॉन्ग मैसेज के साथ जवाब दिया था और क्रिटिक को चलता फिरता कूड़ा तक कह दिया था.

ये भी पढ़ें:अब रियल हीरो 'कर्नल बिकुमल्ला संतोष बाबू' का किरदार निभाएंगे सलमान खान, जानें- कब और कहां होगी फिल्म की शूटिंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
71वें जन्मदिन पर अनुपम खेर ने की ये खास डिमांड, फैंस को किया 'इमोशनल ब्लैकमेल'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'टटिहरी' गाने पर हुए विवाद के बाद बादशाह ने मांगी माफी, वीडियो शेयर कर बोले- 'मेरा ऐसा इरादा नहीं था'
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग
'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका! रिलीज से पहले ही 2 घंटे में 4 करोड़ की प्री-बुकिंग
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट

वीडियोज

Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike
Iran- Israel War: 'महायुद्ध' का 8वां दिन, तबाही का भयानक सीन!| IranAttackonIsrae l-America Air Base
Chitra Tripthi: ईरान नहीं झुका, अमेरिका ने किया सबसे बड़े हमले का ऐलान... | Iran Israel War |Trump
Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, बिहार नहीं छोड़ना चाहिए', नीतीश कुमार को लेकर बोलीं राबड़ी देवी
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
'इन समस्याओं को मैं संभाल लूंगा', पत्नी संगीता संग तलाक की खबरों पर थलपति विजय ने तोड़ी चुप्पी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
लड़की को प्रपोज करने पूरे खानदान को ले गया आशिक, महबूबा के घर के बाहर परिवार संग जमकर लगाए ठुमके
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
यूपीएससी 2025 में पानीपत की कीर्ति का कमाल, चौथे प्रयास में हासिल की 304वीं रैंक
Embed widget