एक्सप्लोरर

Exclusive: राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक राहत फतेह अली को भारत में अवैध तरीके से तीन लाख चालीस हजार यूएस डॉलर मिले थे. इनमें से राहत ने दो लाख पच्चीस हजार डॉलर की स्मगलिंग कर दी थी.

नई दिल्ली: भारत, पाकिस्तान से लेकर देश-दुनिया में अपनी आवाज की जादू से लोगों के दिलों पर राज करने वाले पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक राहत फतेह अली खान पर बड़ा आरोप लगा है. राहत फतेह अली खान पर विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप लगा है. उनपर आरोप है कि उन्होंने भारत से तीन साल तक विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग की.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक राहत फतेह अली को भारत में अवैध तरीके से तीन लाख चालीस हजार यूएस डॉलर मिले थे. इनमें से राहत ने दो लाख पच्चीस हजार डॉलर की स्मगलिंग कर दी थी.

अब मामले की जांच कर रही ईडी ने राहत को फेमा के तहत शोकाज नोटिस भेजकर जवाब मांगा है. ईडी ने राहत फतेह अली खान से दो करोड़ 61 लाठ रुपये की राशि को लेकर जवाब मांगा है.

  • अगर ईडी जवाब से संतुष्ट नहीं होता तो राहत पर 300 प्रतिशत का जुर्माना लग सकता है.
  • जुर्माना न भरने पर राहत के खिलाफ भारत में लुकआउट नोटिस जारी हो सकता है.
  • साथ ही भारत में राहत के कार्यक्रमों पर भी रोक लग जाएगी.

जांच में ये भी पता चला है कि राहत फतेह अली मीट व्यवसायी मोइन कुरैशी की बेटी की शादी में भी आया थे. मोइन कुरैशी वही कारोबारी है, जिसके मामले की जांच को लेकर सीबीआई में घमासान मच गया था. पता चला है कि राहत फतेह अली खान के पास साल 2011 में भी दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर सवा लाख डॉलर बरामद हुए थे. राहत के पास इन पैसों के कोई दस्तावेज नहीं थे.

Exclusive: राहत फतेह अली खान पर भारत में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का आरोप, ईडी ने भेजा नोटिस

इसके बाद हुई जांच में पता चला कि राहत भारत में कार्यक्रमों की आड़ में विदेशी मुद्रा की स्मगलिंग का गोरखधंधा करते हैं. 

ईडी ने केस दर्ज कर राहत को पूछताछ के लिए नोटिस भी जारी किया था लेकिन राहत इस जांच में सहयोगी के लिए तैयार नहीं थे. इस बीच राहत फतेह अली खान के पैसे बदलवाने वाले मैनेजर की मौत के चलते भी ईडी की जांच में देरी हुई.

कौन हैं राहत फतेह अली खान

राहत फतेह अली खान पाकिस्तान के मशहूर सूफी गायक है. उनके चाचा उस्ताद नुसरत फतेह अली खान भी जाने माने सूफी कव्वाल थे. राहत फतेह अली खान ने उन्हीं से गायकी सीखी. राहत के पिता फारुख फतेह अली खान भी सुरों की आजमाइश करते थे. राहत फतेह अली खान अभी तक बॉलीवुड में कई मशहूर गाने गा चुके हैं.

राहत पाकिस्तान के फैसलाबाद के रहने वाले हैं.

बॉलीवडु में साल 2003 से करियर की शुरुआत हुई. फिल्म पाप में 'लागी तुझसे मन की लगन' गाना गाया, फिल्म 'इश्किया' के गाने दिल तो बच्चा है जी के लिए फिल्म फेयर अवॉर्ड मिल चुका है. बॉलीवुड में सलमान से लेकर माधुरी दीक्षित तक शायद ही कोई बचा है जो राहत के गानों पर नहीं थिरका हो.

पिछले साल राहल फतेह अली खान की आवाज बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में सुनने को मिली थी. बादशाहो में 'मेरे रश्के कमर', ज़ीरो में 'तन्हा हुआ', सिंबा में 'तेरे बिन' और बत्ती गुल मीटर चालू में रश्के कमर जैसे गाने राहत फतेह अली खान की आवाज में हैं. इन्हें काफी पसंद किया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget