एक्सप्लोरर

नई रिलीज डेट आते ही वसुंधरा राजे का ऐलान- राजस्थान में नहीं दिखाई जाएगी 'पद्मावत'

राजे ने कहा है कि रानी पद्मिनी का बलिदान प्रदेश के मान-सम्मान और गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए रानी पद्मिनी हमारे लिए सिर्फ इतिहास का एक अध्याय भर नहीं, बल्कि हमारा स्वाभिमान हैं. उनकी मर्यादा को हम किसी भी सूरत में ठेस नहीं पहुंचने देंगे.

जयपुर: जैसे ही संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के नई रिलीज डेट का ऐलान हुआ वैसे ही राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने कहा कि ये फिल्म उनके प्रदेश में रिलीज नहीं होगी. राजे ने कहा कि प्रदेश की जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य में फिल्म ‘‘पद्मावत ’’का प्रदर्शन नहीं किया जाएगा. प्रदेश के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं दिखाई जाएगी.

एक सरकारी विज्ञप्ति में राजे ने कहा है कि रानी पद्मिनी का बलिदान प्रदेश के मान-सम्मान और गौरव से जुड़ा हुआ है, इसलिए रानी पद्मिनी हमारे लिए सिर्फ इतिहास का एक अध्याय भर नहीं, बल्कि हमारा स्वाभिमान हैं. उनकी मर्यादा को हम किसी भी सूरत में ठेस नहीं पहुंचने देंगे.

उन्होंने इस सम्बन्ध में गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया को निर्देश भी दिए.

यह भी पढ़ें-

'पैडमैन' के साथ भिड़ेगी 'पद्मावत', जानें इस पर क्या है अक्षय कुमार का रिएक्शन

‘पद्मावत’ के असर से बचने के लिए ‘अय्यारी’ के मेकर्स ने बढ़ाई रिलीज डेट

साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी ने जयपुर में संवाददाताओं से कहा कि यदि फिल्म में विवादित अंश होंगे तो उसका विरोध जारी रहेगा और इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि अभी तक फिल्म किसी ने देखी नहीं है. फिल्म से यदि आपत्तिजनक बातें निकाल दी गई हैं तो विरोध क्यों, यदि राजस्थान के इतिहास के साथ छेड़छाड़ के अंश हैं तो फिल्म का विरोध जारी रहेगा.

बता दें कि ‘पद्मावत’ 25 जनवरी को सिनेमा घरों में प्रदर्शित होगी. ‘पद्मावती’ पर हुए विवाद के बाद  फिल्म का नाम बदल कर ‘पदमावत’ किया गया है. हालांकि वॉयकॉम 18 मोशन पिक्चर्स और संजय लीला भंसाली ने अभी तक फिल्म की रिलीज को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

इस फिल्म को लेकर मचे बवाल के बाद सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इस फिल्म में कुछ बदलाव करने को कहा था. मेकर्स इसके लिए तुरंत मान गए और इस बदलाव के बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया. (PTI Input)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
लाइव: करवा चौथ की पूजा के लिए पिंक साड़ी में दिखीं शिल्पा शेट्टी, अंशुला कपूर लगीं खूबसूरत
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
पहले करवा चौथ पर दुल्हन की तरह सजीं अंशुला कपूर, शिल्पा शेट्टी-मीरा राजपूत ने साड़ी में ढाया कहर
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो
दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट की खास तैयारी, रात 12 बजे तक चलेगी मेट्रो

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget