एक्सप्लोरर

'पद्मावत': मेहसाणा में बसों में लगाई आग, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन गुजरात में फिल्म दिखाने को तैयार नहीं

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों को फिल्म 'पद्मावत' देखने के लिए न्योता दिया है. भंसाली ने कल्वी को भेजे पत्र में कहा है कि राजपूत संगठन मुख्य मुद्दे से भटक गए हैं.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत की रिलीज में सिर्फ चार दिन रह गए हैं लेकिन फिल्म से संकट के बादल छटने का नाम नहीं ले रहे हैं. सेंसर बोर्ड के बाद सुप्रीम कोर्ट से भी रिलीज का रास्ता साफ होने के बावजूद फिल्म का विरोध थम नहीं रहा है.

मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन फिल्म दिखाने को तैयार नहीं शनिवार रात गुजरात के कई इलाकों में फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन हुए. हालत ये हो गई है कि मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन करणी सेना की दहशत की वजह से थियेटर्स में फिल्म दिखाने को तैयार नहीं है.

रास्ते से गुजर रही गाड़ियों को भी रोका करणी सेना से जुड़े लोगों ने फिल्म के खिलाफ के प्रदर्शन करते हुए गुजरात के मेहसाणा में बसों को आग के हवाले कर दिया. इतना ही नहीं 'पद्मावत' के विरोधियों ने आने जाने वाली गाड़ियों को भी रोका.

बेबस नजर आई पुलिस पुलिस की गाड़ी भी मौजूद थी लेकिन प्रदर्शनकारियों के आगे उनकी कुछ नहीं चली. हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशासन ने मेहसाणा से निकलने वाली बसों को डिपो में ही रोक दिया.

अहमदाबाद के निकोल में सिनेमाघर में उत्पात मेहसाणा के अलावा करणी सेना ने अहमदाबाद के निकोल में भी उत्पात मचाया. निकोल में करणी सेना के प्रदर्शन का शिकार राजहंस सिनेमा बना. प्रदर्शनकारियों के सिनेमा हॉल के शीशे तोड़ दिए. करणी सेना के करीब 40 लोगों ने यहां उग्र प्रदर्शन किया.

सेंसर बोर्ड के सुझाव के बाद रिलीज हो रही है फिल्म 25 जनवरी को फिल्म की रिलीज डेट तय है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म को U/A सर्टिफिकेट दे दिया है. जिसमें फिल्म के बदलावों का जिक्र भी है. जिसके मुताबिक पद्मावती से फिल्म का नाम पद्मावत किया गया है. घूमर वाले गाने में जो सीन हैं उसमें केवल प्रमाणिक दृश्य ही लगेगें. कुछ आपत्तिनजक शब्दों को भी हटा लिया गया है. फिल्म में डिस्कलेमर का इस्तेमाल होगा कि फिल्म सती प्रथा का समर्थन नहीं करती है.

सुप्रीम कोर्ट ने बैन पर लगाई रोक गुजरात के अलावा राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा की सरकार ने फिल्म पर रोक लगा दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट इन राज्यों में लगे बैन को हटाया बल्कि ये भी कहा कि दूसरे राज्य इस फिल्म पर रोक लगाने का आदेश नहीं दें. लेकिन राजपूतों की करणी सेना लगातार इस फिल्म का विरोध कर रही है.

भंसाली का करणी सेना को फिल्म देखने का न्योता निर्देशक संजय लीला भंसाली ने करणी सेना और अन्य राजपूत संगठनों को फिल्म 'पद्मावत' देखने के लिए न्योता दिया है. भंसाली ने कल्वी को भेजे पत्र में कहा है कि राजपूत संगठन मुख्य मुद्दे से भटक गए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Movie Release LIVE: 'जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
LIVE: जन नायकन' देख झूमे फैंस, थलपति विजय की फिल्म को मास एंटरटेनर बता रहे लोग
छात्रों के प्रोटेस्ट पर अक्षय, आमिर और दीपिका पादुकोण सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
छात्रों के प्रोटेस्ट पर शाहरुख सहित बॉलीवुड के दिग्गज चुप क्यों? सलमान खान ने किया सपोर्ट
कंट्रोवर्सी से नहीं डरते सलमान खान: NEET स्टूडेंट्स का सपोर्ट किया, राजपाल यादव के लिए उठाई आवाज, इन मुद्दों पर खुलकर बोले दबंग खान
कंट्रोवर्सी से नहीं डरते सलमान खान! NEET स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट सहित इन मुद्दों पर खुलकर बोले दबंग खान
Video: मैं किसलिए आया हूं? सोनू निगम ने नहीं किया CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट, सवाल पूछा तो भड़क गए सिंगर
Video: मैं किसलिए आया हूं? CJP प्रोटेस्ट पर सोनू निगम से पूछा सवाल, भड़क गए सिंगर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget