एक्सप्लोरर

छठें दिन भी बॉक्स पर दिखा अक्षय कुमार की 'पैडमैन' का जलवा, जानें कलेक्शन

सैनेटरी पैड और पीरियड जैसे ऑफबीट सब्जेक्ट पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की तरफ से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार की फिल्म 'पैडमैन' अच्छी कमाई कर रही है. सैनेटरी पैड और पीरियड जैसे ऑफबीट सब्जेक्ट पर बनी इस फिल्म को समीक्षकों ने अच्छा बताया है और साथ ही सोशल मीडिया पर दर्शकों की तरफ से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. इस फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन यानि मंगलवार को 6.12 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पांच दिनों में इस फिल्म की कमाई 52.04 करोड़ हो गई है.

मार्केट एनालिस्ट  तरन आदर्श ने कमाई के आंकड़ों को जारी किया है. साथ ही बताया है कि ये फिल्म विदेशों में भी अच्छी कमाई कर रही है. 'पैडमैन' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 2750 स्क्रीन पर रिलीज हुई है.

 

अक्षय कुमार सहित पैडमैन की पूरी स्टारकास्ट इस कमाई से बहुत खुश है. कल वैलेंटाइन डे पर अपने फैंस को अक्षय ने खास मैसेज दिया है. उन्होंने लिखा है कि 'इस वैलेंटाइन आपकी ज़िंदगी में जो महिलाएँ हैं उनके लिए आप कैंडी, चॉकलेट और फूलों के साथ पैड देना ना भूलें.'

ये फिल्म तमिलनाडु के रहने वाले अरूणाचलम मुरूगनाथम के ऊपर बनी है जिन्होंने सैनिटरी पैड बनाने वाली मशीन का आविष्कार किया. इनकी कहानी को अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने अपनी किताब में लिखी उसके बाद इस पर फिल्म बनाने के लिए उन्हें राजी किया. यहां पढ़ें असली पैडमैन की पूरी कहानी. 

इसमें अक्षय कुमार, सोनम कपूर और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को एबीपी न्यूज़ ने चार स्टार देते हुए लिखा है, ''सैनेटरी पैड और पीरियड जैसे मुद्दे पर तो लोग बात तक नहीं करना चाहते. अबतक हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक किसी भी बड़े स्टार ने इस विषय पर फिल्म बनाने की बात सोची तक नहीं लेकिन ये हिम्मत अक्षय कुमार ने दिखाई. एक बड़े स्टार के लिए ऐसा विषय चुनना बहुत मुश्किल है जिसका नाम लेते ही लोग नज़रें चुराने लगते हैं. जब लोग देखेंगे और सुनेंगे ही नहीं तो समझेंगे कैसे. लेकिन इस फिल्म के जरिए अक्षय कुमार अपनी बात दर्शकों तक आसान भाषा में पहुंचाने में कामयाब रहे हैं. पिछले साल इसी विषय पर 'फुल्लू' फिल्म आई थी लेकिन शायद ही आपने उस बारे में सुना भी हो. 'पैडमैन' देखने के बाद ये कहा जा सकता कि ये फिल्म गेम चेंजर भी साबित होने वाली है क्योंकि इसके बाद पीरियड्स और सैनेटरी पैड जैसे शब्दों को लेकर लोगों की राय बदलने वाली है. पढें पूरा रिव्यू- इंटरटेनिंग है अक्षय कुमार की 'पैडमैन', देखने के बाद पीरियड को लेकर बदलेगा समाज का नज़रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'द वन' ने तोड़ा दम, 'हनुमान अंश' का महा चमत्कार उडा़ देगा होश
फ्राइडे को 'दृश्यम 3' के आगे 'हनुमान अंश' ने किया चमत्कार, 'द वन' ने तोड़ा दम
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
शबाना आजमी से नसीरुद्दीन शाह तक, CJP प्रोटेस्ट का सपोर्ट कर रहे ये 8 बॉलीवुड सेलेब्स
'महिलाओं को हमेशा जज किया जाता है...', कटरीना कैफ और कृति सेनन को ट्रोल करने वालों पर भड़कीं मृणाल ठाकुर
कटरीना कैफ और कृति सेनन के सपोर्ट में उतरीं मृणाल ठाकुर, ट्रोलर्स को लगाई फटकार
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'धुरंधर 2' के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाली साल 2026 की बनी दूसरी फिल्म
'दृश्यम 3' का दूसरे फ्राइडे भी चला जादू, 'बॉर्डर 2' को किया ध्वस्त

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
iPhone 18 Pro के बाद Apple के ये प्रोडक्ट्स होंगे लाॅन्च, जानें तारीख
How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Embed widget