एक्सप्लोरर

करणी सेना ने देखी फिल्म 'पद्मावत' लेकिन जारी रहेगा विरोध, लगाया जाएगा जनता कर्फ्यू

संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही श्रीराजपूत करणी सेना का छह सदस्यीय दल फिल्म के रिलीज होने से पहले उसे देखेगा.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही श्रीराजपूत करणी सेना का छह सदस्यीय दल फिल्म के रिलीज होने से पहले उसे देखेगा. फिल्म देखने के लिये इतिहासकारों, राजघरानों के सदस्यों का एक पैनल का गठन किया गया है. सुप्रीम कोर्ट ने दी मंजूरी वहीं, विभिन्न संगठनों ने फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के लिये अध्यादेश लाने की मांग की है. सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों की, दोनो राज्यों में बालीवुड फिल्म 'पद्मावत' को प्रदर्शित करने के खिलाफ दायर याचिका खारिज की . padmavatiन्यायालय ने दोनों राज्यों के अनुरोध पर अपने पुराने आदेश में संशोधन करने से इनकार किया और पद्मावत की 25 जनवरी को देशभर में रिलीज का रास्ता साफ किया. न्यायमूर्ति ए. एम. खानविलकर और न्यायमूर्ति डी. वाई. चन्द्रचूड़ की पीठ ने कहा, ‘‘लोगों को निश्चित तौर पर यह समझना चाहिए कि उच्चतम न्यायालय ने एक आदेश दिया है. उन्हें इसका पालन करना ही होगा . कानून-व्यवस्था बनाए रखना राज्यों की जिम्मेदारी है.’’ अध्यादेश लाने की मांग अदालत के आदेश के बाद राजपूत समूहों ने केंद्र से ‘‘जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए’’ 24 घंटे के भीतर एक अध्यादेश लाने की मांग की.  वहीं, राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि उच्चतम न्यायालय में पुनर्विचार याचिका के खारिज होने के बाद सरकार के पास कोई विकल्प नहीं बचा, लेकिन कानून व्यवस्था को बनाये रखने के आवश्यक कदम उठाये जायेंगे. nitin-patel-580x395 गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि राज्य में ज्यादातर सिनेमाघर मालिकों ने स्वेच्छा से विवादित बॉलीवुड फिल्म पद्मावत नहीं दिखाने का फैसला किया है. उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था कायम रखने के लिये अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है. महाराष्ट्र के एक मंत्री जयकुमार रावल ने लोगों से फिल्म नहीं देखने का अनुरोध किया. उन्होंने कहा कि पैसा कमाने के लिए भंसाली ने इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है. अभी जारी है विरोध 'पद्मावत' के खिलाफ देश व्यापी विरोध प्रदर्शनों का नेतृत्व कर रही श्रीराजपूत करणी सेना ने भंसाली प्रोडक्शन्स की ओर से आए एक पत्र के जवाब में कहा कि छह सदस्यीय दल फिल्म के रिलीज होने से पहले उसे देखेगा. निर्देशक भंसाली ने इन्हें रिलीज से पहले अपनी फिल्म देखने का न्योता दिया था. श्रीराजपूत करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने बताया कि इतिहासकार आर. एस. खंगारोत, बी. एल. गुप्ता, कपिल कुमार, रोशन शर्मा, मेवाड़ राज परिवार के सदस्य विश्वराज सिंह और बांसवाड़ा राज परिवार के सदस्य जगमाल सिंह को पैनल में शामिल किया गया है. kalvi कालवी ने गुजरात के पोरबंदर से फोन पर बताया, ‘‘ हम जानते हैं कि फिल्मकार रिलीज से पहले फिल्म दिखाने के नाम पर बस नाटक कर रहे हैं. हम कभी भी फिल्म दिखाने के खिलाफ नहीं थे. लेकिन उन्हें हमारे सदस्यों के सुझावों पर विचार करना चाहिए और उसके मुताबिक बदलाव करने चाहिए.’’ हालांकि कालवी ने कहा कि फिल्म का विरोध अभी खत्म नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि फिल्म का प्रदर्शन करने वाले सिनेमाघरों पर जनता कर्फ्यू लगाया जायेगा. करणीसेना के अध्यक्ष महिपाल मकराना ने कहा कि जनता कर्फ्यू लगाया जाएगा, विरोध में सड़कों और राजमार्गों को अवरुद्ध किया जाएगा. राजपूत सभा के अध्यक्ष गिरिराज सिंह लोटवाडा ने आरोप लगाया कि अब अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है, जहां हमारी भावनाओं पर कोई विचार नहीं किया गया. फिल्म को रोकने के लिये केन्द्र सरकार को 24 घंटे के भीतर अध्यादेश लाना चाहिए. पूर्व PM अटल बिहारी ने सुनाई थी रानी पद्मिनी कविता उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संसद में रानी पद्मिनी पर एक कविता सुनाई थी और अब भाजपा सरकार को रानी पद्मिनी के सम्मान को बचाने के लिये अध्यादेश लाने पर निर्णय करना चाहिए. लोटवाडा ने कहा कि हिन्दूत्व की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार यदि अध्यादेश नहीं लाती है तो यह साफ संदेश है कि यह आपसी मिलीभगत का खेल है. atal अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) एन आर के रेड्डी ने बताया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये सभी पुलिस अधीक्षकों को सतर्क रहने के निर्देश दिये गये है. कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये अतिरिक्त बल तैनात किया जायेगा. 'पद्मावत' की 25 जनवरी को रिलीज के विरोध में मध्यप्रदेश राजपूत समाज के सदस्यों सहित अन्य सामाजिक संगठनों ने आज यहां विरोध प्रदर्शन किया. इसमें फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली का पुतला और फिल्म के पोस्टर का दहन किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget