एक्सप्लोरर

'ऑपरेशन सिंदूर' पर फिल्म बनाएंगे सुनील शेट्टी- जॉन अब्राहम, 'हिंदुस्तान का सिंदूर', 'सिंदूर का बदला' जैसे 50-60 टाइटल के लिए मेकर्स ने कराए रजिस्ट्रेशन

Operation Sindoor Movie: ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाने के लिए बॉलीवुड में होड़ मची हुई है. सुनील शेट्टी, जॉन अब्राहम और आदित्य धर जैसे कई सेलेब्स और फिल्ममेकर्स ने टाइटल के रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई किया है.

भारत द्वारा पाकिस्तान में किए गए सैन्य हमलों के बाद बॉलीवुड में 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म टाइटल के लिए आवेदन करने की होड़ मच गई है. अभिनेता जॉन अब्राहम, सुनील शेट्टी, आदित्य धर जैसे फिल्म मेकर्स ने इस पर फिल्म बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है. इस मिशन पर फिल्म बनाने के लिए महज दो दिन में करीब 50 से ज्यादा एप्लिकेशन दिए गए हैं. 

रजिस्ट्रेशन के लिए दिए गए आवेदनों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’, ‘मिशन सिंदूर’ और ‘सिंदूर : द रेवेंज’ सहित अन्य टाइटल शामिल हैं.

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले के का बदला भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात लिया. 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में नौ आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए, जिनमें जैश-ए-मोहम्मद का गढ़ बहावलपुर और लश्कर-ए-तैयबा का अड्डा मुरीदके शामिल हैं.

‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी चल ही रहा है. इस बीच, भारतीय मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (आईएमपीपीए), भारतीय फिल्म और टेलीविजन प्रोड्यूसर्स काउंसिल (आईएफटीपीसी) और वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (डब्ल्यूआईएफपीए) को 'ऑपरेशन सिंदूर' से जुड़े फिल्म टाइटल के रजिस्ट्रेशन के लिए ढेरों आवेदन मिले हैं.

आईएमपीपीए के सचिव अनिल नागरथ ने बताया, 'हमें 30 से ज्यादा शीर्षकों के आवेदन मिले हैं. यह संख्या 50-60 तक पहुंच सकती है. ज्यादातर लोग 'ऑपरेशन सिंदूर' और 'मिशन सिंदूर' नाम के लिए आवेदन कर रहे हैं.'

उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति एक से अधिक शीर्षक के लिए आवेदन कर सकता है, लेकिन जो पहले आवेदन करता है, वही शीर्षक पाता है.

प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता इन शीर्षकों को पंजीकृत कराकर इस विषय पर फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं, क्योंकि यह भारत के लिए गर्व का विषय है. नागरथ ने बताया कि अतीत में उन्हें करगिल, उरी, कुंभ और अन्य शीर्षक के लिए आवेदन प्राप्त हुए हैं.

फिलहाल जिन शीर्षकों के लिए आवेदन किया जा रहा है उनमें 'हिंदुस्तान का सिंदूर', 'मिशन ऑपरेशन सिंदूर' और 'सिंदूर का बदला' भी शामिल हैं. पहलगाम के नाम पर 'पहलगाम: द टेरर अटैक', 'पहलगाम अटैक' और अन्य शीर्षकों के लिए भी आवेदन प्राप्त हुए हैं.

सूत्रों के अनुसार, 2016 के उरी हमले और भारत के जवाबी हमलों पर आधारित 2019 की फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' का निर्देशन करने वाले आदित्य धर के साथ साथ अभिनेता सुनील शेट्टी, फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, विवेक अग्निहोत्री, अशोक पंडित, प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज़ उन लोगों में शामिल हैं जिन्होंने उपर्युक्त शीर्षकों के लिए आवेदन किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
Sunday Box Office LIVE: 148 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
LIVE: 148 करोड़ के पार हुई 'पेद्दी', 'बंदर' और 'है जवानी तो इश्क होना है' का संडे को ऐसा है हाल
'राजा हिंदुस्तानी' से लेकर 'दिल तो पागल है' तक, करिश्मा कपूर की टॉप 5 फिल्में, जिन्होंने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
करिश्मा कपूर की टॉप 5 फिल्में, जिन्होंने हिला डाला था बॉक्स ऑफिस
वरुण धवन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, 150 करोड़ लगाकर लूट गए थे मेकर्स!
वरुण धवन के करियर की सबसे बड़ी फ्लॉप, 150 करोड़ लगाकर लूट गए थे मेकर्स!

वीडियोज

Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
झूमकर आया मॉनसून! देशभर में पकड़ी रफ्तार, जानें यूपी-बिहार और दिल्ली में कब होगी बारिश
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
JDU नेता संजय झा का बड़ा दावा, 'ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल के कारण टूटा इंडिया गठबंधन'
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार, कहा, 'मैने 40 साल के...'
'60 की उम्र में शादी करने में क्या गलत है?' आमिर खान के तीसरी बार दूल्हा बनने पर बोलीं राखी गुलजार
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
AC के साथ सीलिंग फैन चलाने से क्यों बढ़ती है ठंडक और कैसे कम हो सकता है बिजली का बिल? जानिए पूरी सच्चाई
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद क्या होगा कॉकरोच जनता पार्टी का अगला कदम? अभिजीत दीपके ने कर दिया क्लीयर
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
बाजार से महंगी सब्जियां खरीदना भूल जाएंगे, छत पर रखें बस 10 गमले और साल भर पाएं एकदम ताजी सब्जियां
Embed widget