एक्सप्लोरर

यादें: अनुपम खेर ने स्ट्रगल याद करते हुए महेश भट्ट को बता दिया था धोखेबाज

महेश भट्ट के निर्देशन में बनी साल 1984 की फिल्म 'सारांश' में नजर आ चुके दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले फिल्म से निकाले जाने पर निर्देशक को धोखेबाज तक कह डाला था.

नई दिल्ली: महेश भट्ट के निर्देशन में बनी साल 1984 की फिल्म 'सारांश' में नजर आ चुके दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले फिल्म से निकाले जाने पर निर्देशक को धोखेबाज तक कह डाला था. अनुपम इस बारे में बताते हुए पुरानी यादों में खो गए. उन्होंने कहा, "मैंने अपना सारा सामना बांधा और सीधे भट्ट सर के घर यह बताने के लिए चला गया कि मैं मुंबई छोड़ने से पहले वास्तव में उनके बारे में क्या सोचता हूं. वह छठी मंजिल पर रहते थे और लिफ्ट काम नहीं कर रही थी. मैं जैसे ही पहुंचा, मैंने उन्हें खिड़की के पास ले जाकर टैक्सी दिखाई, जिसमें मैं यात्रा कर रहा था और उन्हें बताया कि मैंने अपना सारा सामना बांध लिया है और मैं मुंबई छोड़ रहा हूं लेकिन इससे पहले कि मैं जा सकूं, मैं चाहता हूं कि आप जान सकें कि आप दुनिया के नंबर एक धोखेबाज हैं. मैं साथ ही रो भी रहा था, मैं निराश था और डरा हुआ था. गुस्से में मैं उन्हें प्रभावित करने वाली कुछ बातें सुनाना चाहता था, इसलिए मैंने कहा 'भट्ट साहब आप सच्चाई पर एक फिल्म बना रहे हैं लेकिन आपके अंदर कोई सच्चाई बाकी नहीं रह गई है. आप इस तरह की फिल्म कैसे बना सकते हैं, जब यह झूठ है. मैं एक ब्राह्मण हूं और मैं आपको श्राप देता हूं." अनुपम ने आगे बताया कि फिर महेश भट्ट ने उन्हें फिल्म 'सारांश' में महत्वपूर्ण किरदार में लेने का फैसला कर लिया. अनुपम ने 'अर्बन नक्सल्स' किताब की लॉन्च के मौके पर अपने जीवन के संघर्षो के बारे में भी खुलासा किया. उन्होंने कहा, "मैं घर से भाग गया, एक्टिंग क्लास के ऑडिशन के लिए मैंने मां के पर्स से 100 रुपये चुरा लिए. मैं पकड़ा गया और मुझे थप्पड़ खाने पड़े. मेरे माता-पिता सामान्य माता-पिता की तरह थे. छोटी-मोटी बातों के लिए भी मां मुझे पीट देती. पढ़ाई में मैं बहुत खराब था. स्कूल में मेरे 38 प्रतिशत से ज्यादा अंक कभी नहीं आए. खेलों में भी मैं अच्छा नहीं था. एक बार मेरे पीटी टीचर ने मुझे देखा और कहा कि अगर मैं अकेला भी दौड़ूं तो भी मैं दूसरे स्थान पर आऊंगा. मुझ में कुछ भी असाधारण नहीं था." खैर, अनुपम का भले ही यह दावा हो कि उनमें कुछ भी असाधारण खूबी नहीं है, लेकिन वह जितने बेहतरीन अभिनेता और अच्छे इंसान है, यह उनकी किसी असाधारण खूबी से कम नहीं है.

For Pushkar, my father. #HappyFathersDay. Love you and miss you. ❤️

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
'काली लड़कियां कैमरे पर अच्छी नहीं लगतीं', सोनाली कुलकर्णी को किसने मारा था ताना
Video: जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
जयपुर में आयुष्मान खुराना संग जमकर थिरकीं सारा अली खान, डांस वीडियो वायरल
Box Office: मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार, जानें- 'द वन' का हाल
मंगलवार को फिर ‘दृश्यम 3’ ने बढाई रफ्तार, 'हनुमान अंश' भी थमने को नहीं तैयार
CJP प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछा- 'ऐसे पढ़ेंगी बेटियां?'
सीजेपी प्रोटेस्ट में लड़कियों की पिटाई पर भड़कीं कुनिका सदानंद, सरकार से पूछे सवाल

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget