एक्सप्लोरर

OMG 2 box office collection Day 4: मंडे को 50 करोड़ के पार हुई अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2, जानिए- चौथे दिन कितना किया कलेक्शन

OMG 2 box office collection: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘ओएमजी 2’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही है. फिल्म ने सोमवार को शुक्रवार से ज्यादा कमाई की है.

OMG 2 box office collection Day 4:सनी देओल की ‘गदर 2’ से क्लैश के बावजूद अक्षय कुमार की ‘ओएमजी 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए है और शानदार कमाई भी कर रही है. फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ठीक-ठाक कमाई की थी. हालांकि वीकेंड पर ‘ओएमजी 2’ के कलेक्शन में उछाला आया और इसने अच्छा-खासा बिजनेस किया. वहीं अब फिल्म की कमाई के चौथे दिन यानी सोमवार के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. चलिए जानते हैं कि ‘ओएमजी 2’ का मंडे टेस्ट का रिजल्ट कैसा रहा है?

ओएमजी 2’ ने सोमवार को कितनी कमाई की है?
अक्षय कुमार, यामी गौतम और पंकज त्रिपाठी स्टारर और अमित राय के डायरेक्शन में बनी ‘ओएमजी 2’ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. फिल्म का ओपनिंग डे का कलेक्शन 43.11 करोड़ रुपये रहा है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी सोमवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि अपने ओपनिंग डे यानी शुक्रवार की तुलना में सोमवार को फिल्म के कारोबार में  उछाल आया है.

  • बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक ‘ ओएमजी 2’ ने सोमवार को 11.00 से 12.00 करोड़ रुपये की रेंज में कलेक्शन किया है
  • जिसके बाद अक्षय कुमार की फिल्म का चार दिन का कुल कलेक्शन अब 54 करोड़ रुपये हो गया है.
  • बता दें कि ‘द केरल स्टोरी’ के बाद ‘ओएमजी 2’ 2023 की दूसरी फिल्म है जिसने सोमवार को शुक्रवार से ज्यादा कमाई की है.

अक्षय कुमार के डूबते करियर के लिए संजीवनी बनी ओएमजी 2’
बैक टू बैक 5 फ्लॉप फिल्में देने के बाद ओएमजी 2 अक्षय कुमार के करियर के लिए काफी अहम फिल्म बन गई है. दरअस अक्षय कुमार का फ्लॉप फिल्में देने का सिलसिला अब ओएमजी 2 के साथ टूट गया है. अगर फिल्म को ए सर्टिफिकेट ना मिलता और इसका 'गदर 2' से क्लैश नहीं होता को यकीनन 'ओएमजी 2' बॉक्स ऑफिस पर और बड़ा कलेक्शन कर सकती थी.

फिलहाल ‘ओएमजी 2’ अब ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ के कलेक्शन को लक्ष्य बनाएगी और सुपरहिट साबित होगी. इसी के साथ फिल्म के 15 अगस्त पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कमाई में उछाल आने की उम्मीद है. देखने वाली बात होगी कि अक्षय की ये फिल्म 100 करोड़ क्लब में कब तक शामिल हो पाती है.

ये भी पढ़ें:-महेश भट्ट ने किया डांस, आलिया भट्ट की मम्मी ने किया विश, बिग बॉस ओटीटी 2 का फिनाले पूजा भट्ट के लिए ऐसे रहा खास

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 3 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' सहित बाकी फिल्मों का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 3 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Jana Nayagan Advance Booking Day 1: धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों, बना दिया इतना तगड़ा रिकॉर्ड
धुआंधार हो रही 'जना नायकन' की एडवांस बुकिंग, रिलीज से पहले ही कमा डाले करोड़ों
अरिजीत सिंह ने तोड़ा अपना वादा, वापस लिया रिटायरमेंट...'आवारापन 2' के नए गाने को दी आवाज?
अरिजीत सिंह ने वापस लिया रिटायरमेंट...'आवारापन 2' के नए गाने को दी आवाज?
जंतर मंतर पहुंच शबाना आजमी ने अभिजीत दिपके को किया सपोर्ट, अनशन पर बैठी स्टूडेंट के चूमे हाथ, वीडियो वायरल
जंतर मंतर पहुंच शबाना आजमी ने अभिजीत दिपके को किया सपोर्ट, अनशन पर बैठी स्टूडेंट के चूमे हाथ

वीडियोज

Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram
Hydrogen Train News:न डीजल,न बिजली! भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन! इंजन का राज जानकर रह जाएंगे हैरान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Tripura DGP Death: त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
त्रिपुरा के डीजीपी अनुराग धनखड़ ने की खुदकुशी, 2025 में लिया था चार्ज
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा दावा
अमित शाह से शिक्षा मंत्री की मुलाकात के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश का बड़ा दावा
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
CJP Protest: लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
लाठीचार्ज के बाद बात करने के लिए केंद्र सरकार के किस मंत्री से मिलने पहुंचे CJP प्रवक्ता? खुद कर दिया खुलासा
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'सरकार क्यों डरी, आई एम वेरी सैड...', छात्रों पर बरसी लाठियां तो गुस्से में बोले शशि थरूर
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
'हुकूमतों का घमंड-गुरूर...इंकलाब तब आता है', संसद के पास प्रदर्शनकारियों के संग्राम पर बोले अखिलेश यादव
Embed widget