एक्सप्लोरर

श्रद्धांजलि: ...और रूठ चले 'कक्काजी'

नई दिल्ली: दक्षिण एशिया के दिग्गज अभिनेता पद्मश्री ओम पुरी ने आज दुनिया को अचानक अलविदा कह दिया. शुक्रवार की सुबह दिल के दौरे ने उन्हें हम से छीन लिया.

66 साल के ओम हिंदी सिनेमा जगत के साथ-साथ कई हॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे हैं. उनकी गिनती समानांतर सिनेमा से लेकर व्यावसायिक सिनेमा तक है. दोनों में ही उन्होंने सफलता हासिल की है. उनके निधन की खबर से प्रशंसकों में शोक है.

ओम पुरी का जन्म अंबाला के एक पंजाबी परिवार में 18 अक्टूबर, 1950 को हरियाणा के अंबाला शहर में हुआ. उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने ननिहाल पंजाब के पटियाला से पूरी की. वर्ष 1993 में ओम पुरी ने नंदिता पुरी के साथ शादी की थी. 2013 में उनका तलाक हो गया था. उनका एक बेटा ईशान हैं.

वर्ष 1976 में पुणे फिल्म संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ओम पुरी ने लगभग डेढ़ वर्ष तक एक स्टूडियो में जिज्ञासुओं को अभिनय के गुर सिखाए. इसके बाद उन्होंने ने अपने निजी थिएटर ग्रुप 'मजमा' की स्थापना की.

ओम ने बॉलीवुड के अलावा ब्रिटेन और अमेरिका की भी फिल्मों में काम किया. ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (पुणे) में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं.

उन्हें पहली फिल्म के मेहनताने के तौर पर मूंगफलियां मिली थीं. ओम पुरी के फिल्मी करियर की शुरुआत 1976 में मराठी फिल्म 'घासीराम कोतवाल' से हुई थी. यह फिल्म विजय तेंदुलकर के प्रसिद्ध मराठी नाटक पर आधारित थी. पहली कमाई के रूप में मूंगफलियां मिलने की बात ओम पुरी ने खुद एक साक्षात्कार में कही थी.

वर्ष 1980 में रिलीज फिल्म 'आक्रोश' ओम पुरी के करियर की पहली हिट फिल्म साबित हुई.

ओम पुरी ने चरित्र अभिनेता के अलावा नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाईं. उनका हास्य गजब का था. उन्होंने 'जाने भी दो यारों' जैसी डार्क कॉमेडी से लेकर आज के जमाने की हास्य फिल्मों तक में काम किया.

हाल ही में उन्होंने हॉलीवुड एनिमेशन फिल्म 'जंगल बुक' में एक किरदार को अपनी आवाज भी दी थी. 'घायल वंस अगेन' उनकी आखिरी व्यावसायिक फिल्म रही.

उनकी मशहूर कला फिल्मों में 'अर्धसत्य', 'सद्गति', 'भवनी भवाई', 'मिर्च मसाला' और 'धारावी' आदि शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 'हेराफेरी', 'सिंह इज किंग', 'मेरे बाप पहले आप', 'बिल्लू' जैसी फिल्मों में दर्शकों को खूब हंसाया.

उन्होंने टेलीविजन के लिए भी काम किया. 'भारत एक खोज', 'यात्रा', 'कक्काजी कहिन', 'अंतराल', 'आहट' और 'तमस' जैसे धारावाहिकों से उन्होंने छोटे पर्दे के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

ओम पुरी ने बॉलीवुड सिनेमा, बल्कि पाकिस्तानी, ब्रिटिश और हॉलीवुड फिल्मों में भी अपनी बेमिसाल अदाकारी के लिए जाने जाते रहे. वर्ष 1990 में भारत सरकार ने इस महान अभिनेता को पद्मश्री की उपाधि से अलंकृत किया. 'आरोहण' और 'अर्धसत्य' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी ओम के हाथ आया.

उनके दुनिया से ओझल हो जाने की खबर सुनकर करोड़ों प्रशंसक और सिनेमा जगत के हर सितारे बेहद सूनापन महसूस कर रहे हैं. ओम पुरी ने भले ही हमें अचानक अलविदा कह दिया हो, लेकिन उनकी प्रतिभा और आम आदमी से सशक्त अंतर्राष्ट्रीय अभिनेता बनने के उनके सफर को हमेशा याद किया जाएगा.

ग्लैमर की दुनिया माने जाने वाले बॉलीवुड में ओम पुरी ही ऐसा शख्स हैं, जिन्होंने यह साबित कर दिखाया कि सशक्त अभिनेता बनने के लिए खूबसूरत होना जरूरी नहीं है. बेमिसाल अभिनेता को सहस्र श्रद्धासुमन.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'जेलर 2' पहले दिन करेगी धमाका, एडवांस बुकिंग में दिखी 453 परसेंट जंप, बिके इतने टिकट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर रिलीज, अक्षय कुमार ने गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट
Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर
'देवी शक्ति' इवेंट में रणवीर सिंह ने नीता अंबानी संग किया गरबा, वीडियो वायरल
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 12 बजे तक 289 पार हुआ कलेक्शन

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget