एक्सप्लोरर

'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर आउट, अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.

बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की जिंदगी की कहानी अब बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगी. उनकी जिंदगी पर आधारित फिल्म 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. अक्षय कुमार ने फिल्म का ट्रेलर जारी किया है, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.

अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' का ट्रेलर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्त और मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के लिए एक लंबा-चौड़ा इमोशनल नोट भी लिखा है.

अक्षय कुमार ने दोस्त गणेश आचार्य के लिए लिखा इमोशनल नोट

अक्षय कुमार ने लिखा, 'मास्टर जी और मेरा साथ बहुत पुराना है. मुझे आज भी याद है कि बतौर कोरियोग्राफर उनका पहला गाना मेरे साथ ही था. आज उन्होंने अपनी मेहनत और टैलेंट के दम पर जो मुकाम हासिल किया है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस होता है.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)

उन्होंने आगे लिखा, 'एक छोटी-सी शुरुआत से लेकर आज इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर ही 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' की कहानी है. सबसे खास बात ये है कि ये उनकी अपनी कहानी है. मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं इस फिल्म का ट्रेलर आप सभी के साथ शेयर कर रहा हूं. मेरे दोस्त, तुम्हें ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं.'

कब रिलीज होगी 'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट'?

'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' 11 दिसंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ये फिल्म गणेश आचार्य के फर्श से अर्श तक पहुंचने के सफर को दिखाएगी. इसमें उनके शुरुआती संघर्षों, डांस के प्रति जुनून और एक साधारण परिवार से निकलकर बॉलीवुड के जाने-माने कोरियोग्राफरों में अपनी पहचान बनाने तक की कहानी देखने को मिलेगी.

'गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट' में नजर आएंगे ये कलाकार

इस फिल्म में शिवांश सोनी, आलोक शॉ, सुकन्या कलन और साक्षी लीड रोल में नजर आएंगे. इसकी कहानी खुद गणेश आचार्य ने लिखी है. इसके स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स को दिग्गज एक्ट्रेस दिगंगना सूर्यवंशी और गणेश आचार्य ने मिलकर लिखा है. फिल्म के डायरेक्टर गणेश आचार्य हैं. फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और म्यूजिक जुनेद कुमार ने तैयार किया है. ये फिल्म वी2एस प्रोडक्शन एंड एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है.

दीक्षा शर्मा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. उन्हें डिजिटल मीडिया और मनोरंजन पत्रकारिता में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव है. इससे पहले वो ज़ी मीडिया और न्यूजबाइट्स हिंदी में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. दीक्षा शर्मा ने सिंघानिया यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद उन्होंने सुभारती यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Bollywood Karwa Chauth Celebration LIVE: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
लाइव: अंशूला कपूर ने मनाया पहला करवा चौथ, प्रियंका चोपड़ा समेत इन सेलेब्स ने भी सेलिब्रेट किया
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
‘रामायण’ में उर्मिला बनेंगी सोनिया बालन, रणबीर कपूर संग काम करने को बताया सम्मान
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में 12वीं गिरफ्तारी, पैसों के लेनदेन का मामला
Advertisement

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget