एक्सप्लोरर

Nushrratt Bharuccha On Marriage : नुसरत भरूचा की चाहत... अपने पार्टनर में ये खूबियां चाहती हैं 'जनहित में जारी' एक्ट्रेस

Nushrratt Bharuccha On Relationship: प्यारी सी मुस्कान और दिलकश अदाएं, तीरे नजर जो घायल कर जाएं. कुछ ऐसा ही अंदाज है बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा (Nushrratt Bharucch).

Nushrratt Bharuccha On Relationship: प्यारी सी मुस्कान और दिलकश अदाएं, तीरे नजर जो घायल कर जाएं. कुछ ऐसा ही अंदाज है बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा का. नुसरत का कहना है कि प्यार एक खूबसूरत एहसास है, जिसे सिर्फ चंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. यह एक ऐसी अनोखी फीलिंग है जो प्यार से शुरू होता है शादी पर खत्म होता है. उनका कहना है कि लाइफ में एक बार तो शादी करके देख ही लेनी चाहिए. शादी के इस अंजाने एहसास को जरूर परखना चाहिए. सिने ब्लिट्स के एक इंटरव्यू में नुसरत भरूचा ने बताया कि उनके लिए प्यार और शादी क्या मायने रखती है.
Nushrratt Bharuccha On Marriage : नुसरत भरूचा की चाहत... अपने पार्टनर में ये खूबियां चाहती हैं 'जनहित में जारी' एक्ट्रेस
कैसे पार्टनर की ख्वाहिश?
नुसरत भरूचा ने कहा कि उन्होंने कभी अपने जीवनसाथी को लेकर मन में कोई धारणा नहीं बनाई है, क्योंकि उन्हें लगता है कि लाइफ के हर फेज़ में जिस समय वो आपको मिलेगा उस समय मायने रखती है उसकी उम्र. क्योंकि उम्र के हिसाब से चीजें बदल जाती हैं. इसलिए उन्होंने अपने लाइफ पार्टनर को लेकर कोई फेहरिस्त नहीं बनाई है कि वह कैसे लड़के से शादी करेंगी और किस लड़के से दूर रहना चाहेंगी. उन्हें बस यह पता है कि प्यार और शादी आपस में जुड़े हैं, यह दिलों की बात है.

दिल की बात
प्यार हमेशा से ही दिल से जुड़ा प्यारा एहसास है. जिसे केवल दिल ही समझ सकता है. नुसरत का कहना है कि उन्हें नहीं पता की कब कौन उन्हें अच्छा लग जाए, लेकिन हां उनका दिल ही जानता है कि कब उन्हें अच्छा लग सकता है. क्योंकि उनका मानना है कोई आपको अच्छा तभी लग सकता है जब आपका दिल उस इंसान के लिए कुछ खास एहसास करे. 

Nushrratt Bharuccha On Marriage : नुसरत भरूचा की चाहत... अपने पार्टनर में ये खूबियां चाहती हैं 'जनहित में जारी' एक्ट्रेस
उम्र के हिसाब से फीलिंग 
हर इंसान एक जैसा नहीं होता है. जो प्यार का एहसास आपको 16 साल की उम्र में होता है वह 20 साल की उम्र तक आते-आते बदल जाता है. जब 25 साल की उम्र आती है तो पहले जैसा कोई एहसास नहीं रहता है. उम्र के हर पड़ाव में प्यार की परिभाषा बदल जाती है. हर इंसान की लाइफ में उम्र के हिसाब से उनकी आदतें, जरूरतें और तो और उनका नेचर भी बदल जाता है.

कब मिलेगा नुसरत को उनका दिलदार 
नुसरत का कहना है कि उन्हें ये नहीं पता कि उन्हें उनका प्यार उम्र के किस पड़ाव पर जाकर मिलेगा. हो सकता है कि कोई आज उन्हें अच्छा लगे, लेकिन ये भी हो सकता है कि वह शायद उससे पहले कभी मिली होती तो वह उन्हें ना अच्छा लगता.

Nushrratt Bharuccha On Marriage : नुसरत भरूचा की चाहत... अपने पार्टनर में ये खूबियां चाहती हैं 'जनहित में जारी' एक्ट्रेस

नुसरत की चाहत
नुसरत को अपने लाइफ पार्टनर से सिर्फ दो चिज़ों की चाहत है. पहला है कि वह दिल से उनकी इज्ज़त करता हो और दूसरी चीज़ जो वह अपने होने वाले पार्टनर से चाहती हैं वह है विश्वास. नुसरत का कहना है कि इज्ज़त और विश्वास ये ऐसी दोनों चीज़ें हैं, जो किसी भी रिश्ते के लिए महत्वपूर्ण होती हैं. जब प्यार और शादी की बात आती है तो ये दोनों ही रिश्तों में यह काफी मायने रखती हैं.

फिल्मी करियर 
नुसरत का जन्म 17 मई 1985 को मुंबई में हुआ. नुसरत ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म जय संतोषी मां (Jai Shantoshi Maa) से की थी. इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं, लेकिन उन्हें निर्देशक दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा (Love Sex Aur Dhoka) से बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली. इस फिल्म में उन्होंने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया. इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा. इसके बाद वह निर्देशक 'लव रंजन' की फिल्म 'प्यार का पंचनामा' में नजर आईं. इसके अलावा नुसरत ने कई फिल्म कीं, जिनमें शामिल हैं प्यार का पंचनामा-2 (Pyaar Ka Panchanama-2), सोनू के टीटू की स्वीटी (Sonu ke Tittu ki Sweety), छलांग (Chaalaang), अजीब दास्तान (Ajeeb Daastaan).

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग, फिर भी तोड़ा दो फिल्मों का रिकॉर्ड
आलिया भट्ट की 'अल्फा' मंडे टेस्ट में हुई फेल, चौथे दिन का कलेक्शन रहा शॉकिंग
Monday Box Office Collection: घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
घटी कमाई फिर भी सबसे आगे रही 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' को लगा झटका, जानें- मंडे की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Rohan Thakkar Net Worth: करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं अंशुला कपूर के पति रोहन ठक्कर, जानिए नेटवर्थ और इनकम सोर्स
Kailash Kher Birthday: कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार
कभी खुद को खत्म करना चाहते थे कैलाश खेर, 14 साल की उम्र में छोड़ दिया था घर-परिवार

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के दफ्तर में बड़ा फेरबदल, हटाए गए 3 अधिकारी, क्या है मामला
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
राम मंदिर केस: जेब-जूतों में नोट करते थे गायब...जानें SIT की प्रारंभिक रिपोर्ट की बड़ी बातें
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
जिस 'कट्टर दुश्मन' से 8 साल तक लड़ी खूनी जंग, उसी की धरती पर खामेनेई का शव ले जाएगा ईरान
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं एक्सटेंडेड वारंटी
E20 कार खरीदने की सोच रहे हैं तो रिपेयर की न लीजिए टेंशन, ये कंपनियां दे रहीं वारंटी
Embed widget