सलमान की फिल्म ‘भारत’ के लिए स्पेनिश सीख रही हैं ‘दिलबर’ गर्ल नोरा फतेही
'भारत' की शूटिंग इन दिनों माल्टा में चल रही है जिसके लिए सलमान कुछ रोज़ पहले ही माल्टा पहुंचे हैं. बता दें कि पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होने के बाद अब दूसरे शेड्यूल के लिए ‘भारत’ की टीम माल्टा गई है.

मुंबई: अभिनेत्री नोरा फतेही अपकमिंग फिल्म 'भारत' के लिए स्पेनिश सीख रही हैं. इसमें सलमान खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं. वह माल्टा में फिल्म की शूटिंग के लिए तैयार हैं. वह फिल्म में लैटिन अमेरिकी लड़की के किरदार में हैं.
इस किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने के लिए नोरा स्पेनिश भाषा सीख रही हैं. नोरा ने कहा,"मैंने अपने एक अच्छे स्पेनिश दोस्त से स्पेनिश सीखनी शुरू कर दी है. उन्होंने मुझे सिखाया कि स्पेनिश लहजे के साथ इंग्लिश कैसे बोली जाए."
'भारत' की शूटिंग इन दिनों माल्टा में चल रही है जिसके लिए सलमान कुछ रोज़ पहले ही माल्टा पहुंचे हैं. बता दें कि पहले शेड्यूल की शूटिंग मुंबई में होने के बाद अब दूसरे शेड्यूल के लिए ‘भारत’ की टीम माल्टा गई है.
इस फिल्म में पहले कैटरीना कैफ की जगह प्रियंका चोपड़ा को लिया गया था लेकिन ऐन वक्त पर प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी थी जिसके बाद मेकर्स ने कैटरीना कैफ को फिल्म के लिए साइन किया था. फिल्म का निर्देशन अली अब्बास ज़फर कर रहे हैं. इसमें दिशा पाटनी, तब्बू, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और आसिफ शेख जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे.
यहां देखें नोरा फतेही का हालिया रिलीज़ गाना...
Source: IOCL

























