एक्सप्लोरर

Nimmi Death Anniversary: दिलीप कुमार से बेइंतहा इश्क करती थीं निम्मी, जानें क्यों कहा था- दान में नहीं चाहिए पति

Nimmi Love Story: 60 के दशक में जब अभिनेत्रियों को फिल्मों की सजावट का सामान समझा जाता था, उस दौर में निम्मी अपनी पसंद से फिल्में चुनती थीं. आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से.

Nimmi Unknown Facts: बॉलीवुड में बहुत सी अभिनेत्रियों ने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई, इनमें नवाब बानो उर्फ निम्मी का नाम भी शामिल किया जाता है. 60 के दशक में राज कपूर ने अभिनेत्री को यह नाम दिया था. निम्मी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए निर्माता-निर्देशकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती थी. वह अपनी पसंद के मुताबिक फिल्मों का चयन करती थीं. इस वजह से कई बार निर्देशकों को उनकी हां सुनने के लिए काफी इंतजार करना पड़ जाता था.

राज कपूर ने दिया फिल्मों में मौका

निम्मी को पहला मौका राज कपूर ने दिया था. फिल्म' बरसात' में उन्होंने काम किया और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में छा गईं. वह फिल्मी घराने से ताल्लुक रखती थीं. उनकी मां वहीदन बेहतरीन अदाकारा और सिंगर थीं. एक्टिंग करियर के अलावा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं. निम्मी और मधुबाला की दोस्ती काफी गहरी थी. दोनों के बीच ऐसी बॉन्डिंग थी कि वे हर छोटी-छोटी बात एक-दूसरे के साथ शेयर करती थीं. दोनों ही अभिनेत्रियों का नाम दिलीप कुमार के साथ भी जुड़ा था. कहा जाता है कि दोनों ही अभिनेत्रियां अभिनेता से बेइंतहा प्यार किया करती थीं.

'दान में नहीं चाहिए पति'

इस लव ट्राईएंगल से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा भी काफी मशहूर है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक बार दिलीप कुमार को लेकर मधुबाला ने निम्मी से सवाल पूछ लिया. अपनी सहेली से उन्होंने पूछा कि क्या वह दिलीप कुमार से प्यार करती हैं? साथ ही, उन्होंने यह भी कह दिया कि अगर ऐसा है तो वह दोनों के बीच नहीं आएंगी. मधुबाला के सवाल पर निम्मी हंस पड़ीं और कहा कि वह न तो उनके जितनी खूबसूरत हैं और न ही उन्हें दान में पति चाहिए. अभिनेत्री के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने बरसात के अलावा दीदार, आन, उड़न खटोला, बसंत बहार, कुंदन जैसी फिल्मों में काम किया. 25 मार्च 2020 को लंबी बीमारी की वजह से 88 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.

Amitabh Bachchan Health Update: शूटिंग पर वापस लौटे अमिताभ बच्चन, कहा- 'शरीर में दर्द के बावजूद काम ही...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रॉबर्ट डाउनी जूनियर का इंडियन फैंस को दिवाली गिफ्ट, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज डेट कर दी अनाउंस
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की भारत में रिलीज की डेट अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'शिव के चरणों में किया खुद को समर्पित', महाकाल के दर भूमि पेडनेकर ने टेका माथा
महाकाल के दर पहुंचीं भूमि पेडनेकर, बोलीं- 'शिव के चरणों में किया खुद को समर्पित'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
50 हजार स्क्रीन्स और 100 से ज्यादा देश, बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने आ रही है 'रामायण'
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा
सूर्या की साइको-थ्रिलर 'सीन' में हैं 13 गाने और कई स्पॉयलर्स, डायरेक्टर ने किया बड़ा खुलासा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
कमजोर पड़ रहा बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, 3 घंटे से एक ही जगह पर है अर्नब
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
कांग्रेस को MLC चुनाव में लगा झटका तो BJP का राहुल गांधी पर तंज, 'बैलेट चुनाव में भी नाकाम'
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget