एक्सप्लोरर

मेरी फिल्मों के बीच लंबे अंतराल को लेकर कभी चिंतित नहीं हुई : वाणी कपूर

मुंबई: वर्ष 2013 में आई अपनी पहली ही फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से लोगों का ध्यान खींचने वाली अभिनेत्री वाणी कपूर को दूसरी हिंदी फिल्म पाने में तीन साल का वक्त लग गया, लेकिन इस बात ने अभिनेत्री को विचलित नहीं किया.

यश राज के बैनर तले बनी रोमांटिक-हास्य फिल्म ‘शुद्ध देसी रोमांस’ से शुरूआत करने के बाद वाणी इस बीच 2014 में आई ‘‘बैंड बाजा बारात’’ की तेलुगू रिमेक ‘आहा कल्याणम’ में भी नजर आईं. 28 वर्षीय अभिनेत्री अब फिल्मकार आदित्य चोपड़ा की ‘बेफिक्र’ में नजर आएंगी. इन तीन वषरें में यह उनकी दूसरी हिंदी फिल्म है.

वाणी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस बात को लेकर मैं कभी अधिक सोच में नहीं पड़ी कि क्या होगा. क्या होगा अगर मुझे घर पर इंतजार करना पड़े. ऐसा सिर्फ इसलिए हुआ क्योंकि ‘शुद्ध देसी..’ के बाद आदित्य हमेशा मेरे साथ बातचीत कर रहे थे और मुझे आश्वस्त करते कि मुझे लेकर उनके दिमाग कुछ है और वह मेरे लिए किसी सही फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.’’ अभिनेत्री ने कहा कि ऐसा नहीं था कि मेरे पास फिल्मों के प्रस्ताव नहीं आ रहे थे. इस दौरान कुछ फिल्मों के प्रस्ताव आए, लेकिन उन्होंने मुझे कुछ खास अपील नहीं किया.

अभिनेत्री ने कहा, ‘‘जिन फिल्मों के प्रस्ताव मुझे मिले, मैं उनका हिस्सा नहीं बनना चाहती थी. बतौर अभिनेत्री इन फिल्मों से मैं पूरी तरह संतुष्ट नहीं थी. मुझे लगा कि वे उतनी बेहतर और रोमांच पैदा करने वाली नहीं थीं. मेरे लिए आदि के शब्द बेहद महत्व रखते हैं. अगर मेरा मार्गदर्शक मुझे इंतजार करने के लिए कहता है तो इसमें जरूर कुछ अच्छा ही होगा.’’ और फिर महीनों के इंतजार के बाद वाणी को चोपड़ा से सुखद आश्चर्य मिला.

उन्होंने बताया, ‘‘एक दिन उन्होंने मुझे कहा, मैं एक फिल्म निर्देशित करने जा रहा हूं. मैं बस इतना कह पाई, ‘‘सच में क्या?’’ उन्होंने कहा, ‘‘आप भी इसमें हैं’’. वैसे तो उनकी इस बात से मैं चौंकी नहीं. लेकिन इसे समझने में मुझे काफी वक्त लगा कि मैं आदित्य चोपड़ा की फिल्म में हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘फिल्म ‘बेफिक्रे’ उन्मुक्त प्यार, मौज मस्ती और भावनाओं के आवेग को दिखाती है. ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’, ‘मोहब्बतें’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी’ जैसी फिल्में बनाने के लिए मशहूर चोपड़ा की इस फिल्म की झलकियां और प्रोमो पूरी तरह से उनके स्टाइल से जुदा हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'मुझे छोड़ा, फिर शादी कर ली, मेरा दिल टूट गया', करिश्मा कपूर संग रिलेशन पर बोले सलमान खान
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, आधी स्क्रिप्ट सुनकर ही करण को कर दी थी हां
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget