एक्सप्लोरर

जासूसी का आरोप झेल रहे नवाजउद्दीन को मिला पत्नी का साथ, बोलीं- उन्हें सॉफ्ट टारगेट बनाया जा रहा है

आलिया सिद्दीकी ने पोस्ट में लिखा, “पिछले दिनों उनकी बायोग्राफी को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी. नवाज का कुसूर सिर्फ इतना था कि वो सच बोलते हैं. उनके अंदर कहीं कोई झूठ नहीं. लेकिन बजाए उन्हें समझने के उनको गलत ठहरा दिया गया.''

नई दिल्ली: सीडीआर (कॉल डिटेल रिकॉर्ड) घोटाले में बॉलीवुड एक्टर नवाजउद्दीन सिद्दीकी अपनी ही पत्नी की जासूसी के आरोपों का सामना कर रहे हैं. अब उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी ने खुद सामने आकर इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. आलिया ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए कहा है कि इस तरह की खबरों से नवाज के साथ-साथ वो भी काफी हैरान हैं. अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि उन्हें मजबूर होकर अपनी खामोशी तोड़नी पड़ रही है.

फेसबुक पोस्ट में आलिया ने लिखा, “कल से मीडिया में जो भी खबरें चल रही हैं उसे देखकर नवाज के साथ मैं खुद हैरान हूं. पहले भी मेरे और नवाज के बारे में कई तरह की बातें मीडिया में आती रही हैं. जिनमें तलाक से लेकर हमारे साथ न रहने जैसी कई बातें कही गईं, लेकिन कल से जो न्यूज़ फैल रही हैं वो हम दोनों के लिए हैरान करने वाली रहीं और मजबूर होकर मुझे आज अपनी खामोशी को तोड़ना पड़ा.”

आलिया ने पोस्ट में आगे लिखा, “पिछले दिनों उनकी बायोग्राफी को लेकर भी उनकी काफी आलोचना हुई थी. नवाज का कुसूर सिर्फ इतना था कि वो सच बोलते हैं. उनके अंदर कहीं कोई झूठ नहीं. लेकिन बजाए उन्हें समझने के उनको गलत ठहरा दिया गया.''

आलिया आगे लिखती हैं, ''मेरा और नवाज का रिश्ता 15 साल पूराना है. जब नवाज कुछ भी नहीं थे, एक छोटे से घर से शुरू हुई हमारी प्रेम कहानी में कई उतार चढ़ाव रहे. मगर एक लंबे रिलेशन के बाद आखिर हमने शादी कर ली. नवाज ने भी करियर की बुलंदियों को छू लिया. जो थोड़ी बहुत कमी थी वो हमारे दो बच्चों शोरा और यानी के जन्म से पूरी हो गई.''

अपने इस पोस्ट में आलिया ने लिखा कि नवाज दुनिया के लिए आज एक सेलिब्रिटी हैं लेकिन उनके लिए आज भी वो नवाज हैं. उन्होंने लिखा, ''मुझे नवाज की हमेशा से जो अच्छी बात लगी वो है उनका खुले विचारों का होना. उन्हें जितना अपना स्पेस पसंद है दूसरों को भी वो उतना ही स्पेस देते हैं और इसका सबसे बड़ा उदाहरण है हम दोनों का धर्म.'' उन्होंने बताया, “मैं हिंदू ब्राह्मण परिवार से हूं, वहीं नवाज एक मुस्लिम हैं. लेकिन नवाज ने कभी मेरे अलग धर्म से होने का मुझे अहसास नहीं होने दिया. ना ही अपने धर्म को मुझपर कभी थोपने की कोशिश की. वो जितना अपने धर्म को मानते हैं वही रिस्पेक्ट वो मेरे धर्म को भी देते हैं.''

पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते की मजबूती का जिक्र करते हुए लिखा, “यही हमारे बीच एक मजबूत रिश्ते की बुनियाद रही है. इसी बात ने अच्छे पति और पिता के साथ साथ उन्हें एक बेहतरीन इंसान बनाया है. शायद इसलिए सेलिब्रेटी होने के बाद भी उनपर किसी तरह का कोई स्टारडम हावी नहीं हो पाया. आज भी उनके वही पुराने दोस्त हैं. वही छोटे-छोटे शौक हैं. वही सिंपल सी उनकी लाइफ है.”

पोस्ट के आखिर में आलिया ने लिखा, “नवाज आज भी वही नवाज हैं. रही बात सीडीआर से जुड़ी इस नई कॉन्ट्रोवर्सी की तो सच्चाई जल्द सबके सामने आ जाएगी बस मै यहां इतना ही कहूंगी कि नवाज पर लगाए गए इल्जाम पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं. सेलिब्रिटी होने के कारण उन्हें सॉफ्ट टारगेट बनाया गया है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
गोविंदा से तलाक कंफर्म? बेटे के साथ फैमिली कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा, वीडियो आई सामने
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
'महाकाली' में 'शुक्राचार्य' के रोल में अक्षय खन्ना, 24 अगस्त आ सकती है पहली झलक, मेकर्स ने दिया हिंट
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
बेटे युग संग त्र्यंबकेश्वर मंदिर पहुंचे अजय देवगन, लिया भगवान शिव का आशीर्वाद
शूटिंग के दौरान कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी
कार्तिक आर्यन के घुटने में लगी गंभीर चोट, अस्पताल में भर्ती, जल्द होगी सर्जरी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget