एक्सप्लोरर

Afghanistan Crisis: तालिबान का समर्थन करने वालो को नसीरूद्दीन शाह ने लताड़ा, बोले- हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है

अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुसलमानों के लिए एक वीडियो जारी किया है. नसीरुद्दीन शाह का ये वीडियो खूब तेजी से वायरल हो रहा है.

Afghanistan Crisis: अफगानिस्तान में एक तरफ तालिबान का जुल्म-ओ-सितम हो रहा है, तो दूसरी तरफ भारत में भी इन बदले हालातों को लेकर चर्चा चल रही है. अब फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले भारतीय मुसलमानों के लिए एक वीडियो जारी किया है. अफगानिस्तान में सरकार उखड़ने और तालिबान के कब्जे के बाद से ही भारत में भी इस मुद्दे को लेकर लगातार बहस हो रही है. 

एक तबका आम अफगानियों के मानवाधिकारों को लेकर आवाज उठा रहा है तो कुछ ऐसे भी लोग हैं जो तालिबानियों को लेकर समर्थन भी कर रहे हैं. इस बीच दिग्गज फिल्म अभिनेता नसीरूद्दीन शाह ने तालिबान का समर्थन करने वाले लोगों पर तीखा जुबानी हमला किया है. नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तान का इस्लाम अलहदा है.

इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि दुनिया के कई हिस्सों में जो इस्लामिक प्रथाएं और रिवाज हैं हिंदुस्तान में उससे काफी अलग मान्यताएं हैं. तालिबान की जीत का जश्न मनाने वालों पर निशाना साधते हुए नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि हिंदुस्तानी इस्लाम काफी अलग है. उर्दू में रिकॉर्डेड एक क्लिप सामने आई है जिसमें वो तालिबानियों का स्वागत करने वालों की निंदा करते हुए सुनाई दे रहे हैं.

उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में तालिबानियों की वापसी पूरे विश्व के लिए चिंता का सबब है. कुछ भारतीय मुस्लिमों का इन बर्बर लोगों के लिए जश्न करना चिंता की बात है और काफी खतरनाक है. हर मुस्लिम को खुद से पूछना चाहिए कि क्या उन्हें इस्लाम का आधुनिक स्वरूप चाहिए. उन्हें जिद्दत पसंद आधुनिकता चाहिए या फिर कई सदियों पुराने बर्बर रीति रिवाज.

वहीं नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि भारतीय इस्लाम हमेशा से दुनिया के बाकी हिस्सों के इस्लाम से अलग रहा है. अपनी बात खत्म करते हुए नसीरुद्दीन कहते हैं कि मैं दुआ करता हूं कि हिंदुस्तानी इस्लाम कभी इस तरह ना बदले कि हम उसे पहचान भी ना पाएं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
'स्क्रिप्ट सनी देओल के लिए लिखो, फिर उसे निकालकर मुझे ले लेना', आमिर खान ने क्यों कही ऐसी बात
'स्क्रिप्ट सनी देओल के लिए लिखो, फिर उसे निकालकर मुझे ले लेना', आमिर खान ने क्यों कही ऐसी बात
'काफी डर जाते थे...' धर्मेंद्र नहीं चाहते थे राजनीति में जाए हेमा, एक्ट्रेस का खुलासा
'काफी डर जाते थे...' धर्मेंद्र नहीं चाहते थे राजनीति में जाए हेमा, एक्ट्रेस का खुलासा
कब रिलीज होगा रणबीर कपूर की 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट
कब रिलीज होगा 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर? प्रोड्यूसर ने दिया अपडेट

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उनको तो...'
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget