एक्सप्लोरर

'Mental Health' पर खुलकर बोलीं Nargis Fakhri, बेहतर बनने के लिए आपको भी अपनाने चाहिए ये टिप्‍स

Nargis Fakhri on Mental Health: नरगिस फाखरी मेंटल हेल्‍थ व निगेटिव थिंकिंग से निपटने के तरीकों पर खुलकर बातें करती नजर आई हैं. साथ ही पर्सनल लाइफ से जुड़ीं बातें भी चाहने वालों से शेयर की हैं.

Nargis Fakhri on Mental Health: काफी लंबे समय से पर्दे से दूर रहने वालीं बॉलीवुड एक्‍ट्रेस नरगिस फाखरी (Nargis Fakhri) फिर से सक्रिय हो गई हैं. रणबीर कपूर के साथ फिल्‍म ‘रॉकस्‍टार’ से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं नरगिस ने ‘मद्रास कैफे’, ‘मैं तेरा हीरो’ जैसी कई फिल्‍मों में काम करने के बाद पर्दे से दूरी बना ली थी. हालांकि वह अपने ग्‍लैमरस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और हाल ही में कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल में भी हिस्‍सा लेती नजर आईं. नरगिस इस वक्‍त अपने एक इंटरव्‍यू को लेकर सुर्खियों में हैं. वह मेंटल हेल्‍थ व निगेटिव थिंकिंग से निपटने के तरीकों पर खुलकर बातें करती नजर आई हैं. साथ ही उन्‍होंने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ीं बातें भी चाहने वालों से शेयर की हैं.

मनोविज्ञान में है काफी दिलचस्‍पी
रगिस ने मेंटल हेल्‍थ का ख्‍याल कैसे रखें और निगेटिविटी से कैसें दूर रहें, इस पर अपनी राय रखी. पिंकविला को दिए इंटरव्‍यू में नरगिस ने बताया कि उन्‍हें 15 साल की उम्र से सेल्‍फ-हेल्‍प वालीं किताबें पढ़ना बहुत पसंद रहा है. मनोविज्ञान में उनकी काफी दिलचस्‍पी है. नरगिस ने कहा कि वह ऐसी इंसान हैं, जो हमेशा बेहतर चाहती हैं. उन्‍होंने दूसरे लोगों से बातें कर और रिश्‍तों के माध्‍यम से चाहे वो कोई पार्टनर, परिवार या दोस्‍त हों, इसे महसूस किया है.

आत्‍मनिरीक्षण में करती हैं यकीन
रगिस ने आगे कहा कि अगर उन्‍हें दूसरे लोगों के बारे में कुछ चीजें पसंद नहीं आती हैं तो वह हमेशा खुद को देखती हैं और कहती हैं, ‘ मुझे यह पसंद क्यों नहीं है? क्या मेरे भीतर कुछ है?’ नरगिस के मुताबिक, उन्‍हें लगता है कि वह एक बहुत ही आत्मनिरीक्षण करने वाली इंसान हैं. वह हमेशा अपने बारे में सोचने के लिए समय निकालती हैं, ताकि वह खुद को बेहतर बना सकें. 

खुद को कभी नहीं मानतींं दोषी
नरगिस ने आगे कहा कि वह जो भी करती हैं उसकी हमेशा जिम्‍मेदारी लेती हैं. उन्‍होंने कहा कि वह किसी चीज के लिए खुद को दोष नहीं देतीं या कोई गिल्‍टी फील नहीं करतीं, क्‍योंकि उन्‍हें पता है कि उनके पास अपने विवेक के बलबुते पूरे जीवन को बदलने की शक्ति है. नरगिस का कहना है कि वह हमेशा लोगों को अपने मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य की जांच कराने की सलाह देती हैं, ताकि उन्‍हें पता चल सके कि वो किस तरह की निगेटिविटी से घिरे हुए हैं. नरगिस की मानें तो लोग समय और अभ्‍यास के साथ इसमें बेहतर हो जाते हैं. नरगिस ने कहा कि जब आप दूसरों के बारे निगेटिव थिंकिंग रखते हैं तो पहले अपने आप को परखें क्‍योंकि यह आपकी अपनी आंतरिक असुरक्षा और निगेटिविटी का रिफ्लेक्‍शन है.

यह भी पढ़ें: Sunil Dutt: 25 रुपये की सैलरी पर काम करते थे सुनील दत्त, दिलीप कुमार की फिल्म के सेट पर बदली किस्मत और बन गए हीरो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
Welcome To The Jungle BO Day 13: बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
बुधवार को फिर घटी 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही कर देगी ये कमाल
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget