एक्सप्लोरर

वकीलों की बताई राह पर चल रहे हैं नाना पाटेकर, कहा- मीडिया से बात करने किया है मना

नाना पाटेकर ने कहा कि उन्हें उनके वकील ने मीडिया से फिलहाल किसी भी प्रकार की बात करने से मना किया है. नाना ने कहा कि इस मामले में उन्होंने जो सच 10 वर्ष पहले बताया था, वे आज भी उसी पर कायम हैं और आगे भी रहेंगे.

नई दिल्ली: अभिनेत्री तनुश्री दत्ता द्वारा अभिनेता नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में एक फिल्म के सेट पर यौन शोषण करने का आरोप लगाए जाने के मामले में नाना ने कहा कि इस मामले में उन्होंने जो सच 10 वर्ष पहले बताया था, वे आज भी उसी पर कायम हैं और आगे भी रहेंगे. इसके विपरीत उनके वकील ने उन्हें इस मुद्दे पर मीडिया से बात ना करने की सलाह दी है. एक मौके पर नाना ने मीडिया को किसी भी सवाल का जवाब देने से मना कर दिया. उन्होंने कहा, "मेरे वकील और उनकी टीम ने मुझे किसी भी चैनल से बात न करने की सलाह दी है. मैं हमेशा मीडिया से मिलता रहा हूं और उससे बात की है. मुझे कोई परेशानी नहीं है (मीडिया से बात करने में), लेकिन जब मेरे वकील ने ऐसा कहा है तो मुझे उनकी बात माननी होगी. क्या मुझे इसके लिए माफ करेंगे? बहुत, बहुत धन्यवाद." नाना इतना कहकर आगे बढ़ गए. VIDEO: नाना पाटेकर की 2008 की प्रेस कॉन्फ्रेंस- बच्ची को समझना चाहिए कि वो कह क्या रही है बार-बार आग्रह करने पर नाना ने कहा, "इस संबंध में मैंने 10 साल पहले जो कहा था, मैं सिर्फ उतना कहूंगा. कल जो सच था, वही आज है और कल भी वही सच रहेगा." इसके बाद मीडियाकर्मियों द्वारा पीछा किए जाने के बावजूद नाना आगे बढ़ गए. उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह किसी को इंटरव्यू नहीं देंगे. नाना सोमवार दोपहर में एक संवाददाता सम्मेलन संबोधित करने वाले थे, लेकिन रविवार देर शाम मीडिया को व्हाट्सएप के माध्यम से उनके बेटे मल्हार द्वारा सूचित किया गया कि कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है. ऐसा प्रतीत हुआ कि नाना ने अंतिम समय में अपना मन बदला हो. साइबर सेल के पास शिकायत लेकर पहुंचे अक्षय कुमार, तनुश्री दत्ता से जुड़ा है मामला बॉलीवुड में 'मी टू' अभियान और महिलाओं के यौन उत्पीड़न के मुद्दे पर तनुश्री दत्ता ने सितंबर में एक साक्षात्कार के दौरान निजी अनुभव बताते हुए कहा था कि नाना ने वर्ष 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर उनका यौन शोषण किया था. तनुश्री ने पिछले सप्ताह ओशिवारा पुलिस स्टेशन में इसकी एक लिखित शिकायत भी दर्ज कराई थी. नाना हमेशा से इन आरोपों को नकारते आ रहे हैं. उन्होंने 2008 में भी एक संवाददाता सम्मेलन कर सभी आरोपों को नकार दिया था. पिछले सप्ताह भी मीडिया से सामना होने पर उन्होंने कहा था कि वह इसका जवाब 10 साल पहले दे चुके हैं. नाना ने कहा था, "झूठ तो झूठ ही है."  पूनम पांडे ने उड़ाया तनुश्री का मज़ाक,  कहा, Don't Worry मैं 10 साल बाद वापस नहीं आउंगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Friday Box Office: फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका, जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'आवारापन 2' की रही धूम, साउथ फिल्म का भी बजा डंका
Box Office: 19 साल बाद इमरान हाशमी ने लिया सनी से बदला ! ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा रही 'आवारापन 2' की कमाई
'आवारापन 2' ने की ‘बंटवारा 1947’ से 3 गुना ज्यादा कमाई, जानें- कलेक्शन
Independence Day 2026: अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
अक्षय कुमार से लेकर अनुपम खेर तक, देशभक्ति के रंग में डूबे ये बॉलीवुड सेलेब्स
'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग में बॉबी देओल ने भाई सनी देओल को लगाया गले, इन सेलेब्स ने भी बिखेरा जलवा
'बंटवारा 1947' की स्क्रीनिंग में बॉबी देओल ने भाई सनी देओल को लगाया गले, इन सेलेब्स ने भी बिखेरा जलवा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget