'हां, मैं मोदी भक्त हूं…' जब PM के मुरीद हुए नाना पाटेकर, अरुण गोविल ने शेयर किया Video
पीएम नरेंद्र मोदी ने नाना के निधन पर शोक जताया था और उनके योगदान एवं काम की तारीफ की थी. वहीं एक बार नाना ने भी दिल खोलकर पीएम की तारीफ की थी और खुद को मोदी भक्त कहा था.

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने भी शोक व्यक्त किया था. पीएम ने नाना पाटेकर के काम की तारीफ करते हुए उन्हें लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था. वहीं अपने एक कार्यक्रम के दौरान भी नाना को श्रद्धांजलि अर्पित की थी. न सिर्फ पीएम मोदी नाना के काम के कायल रहे. बल्कि नाना पाटेकर भी पीएम मोदी को काफी पसंद करते थे और एक बार तो उन्होंने खुद को मोदी भक्त भी कहा था.
जब नाना बोले- 'हां, मैं मोदी भक्त हूं…'
नाना पाटेकर ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को कमाल की सरकार बताते हुए पीएम मोदी की भी सराहना की थी. रामानंद सागर की 'रामायण' में भगवान श्री राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल ने अपने एक्स हैंडल पर नाना पाटेकर का एक 30 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है.
इस वीडियो में नाना एक इंटरव्यू के दौरान पीएम मोदी की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए अरुण गोविल ने लिखा, 'हां, मैं मोदी भक्त हूं...नाना पाटेकर जी.' वहीं नाना वीडियो में बोल रह हैं 'मैं सबको कहता हूं देश है तो हम है. मैं किसी पार्टी का नहीं हूं, लेकिन आज की जो सरकार है बीजेपी की कमाल है, कुछ लोग मुझे कहते हैं कि, 'आप मोदी भक्त हैं?' तो मैं कहता हूं कि हां मैं हूं. आपको अगर लगता है कि मैं मोदी भक्त हूं तो हूं. क्योंकि इतना बेहतरीन काम कर रहे हैं. अगर गलत करेंगे तो बोलो आप कोई बात नहीं. लेकिन, अच्छा कर रहे हैं तो उसका भी तो नमस्कार तो करो.'
“हाँ, मैं मोदी भक्त हूँ…” - नाना पाटेकर जी #NanaPatekar #PMModi https://t.co/kE3fAx90AY
— Arun Govil (@arungovil12) October 9, 2026
'रामायण' में नजर आएंगे अरुण गोविल
धारावाहिक 'रामायण' में भगवान श्री राम के किरदार से अमिट पहचान बनाने वाले अरुण गोविल मेरठ से भाजपा सांसद भी हैं. उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है. अब वो रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण' में राजा दशरथ के किरदार में नजर आएंगे




















